लोजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद रामचन्द्र पासवान के निधन की सूचना से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों ने रामचन्द्र पासवान के निधन पर शोक जताते हुए इसे राजनीतिक के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया है। समस्तीपुर सांसद रामचन्द्र पासवान के निधन पर भाजपा नेताओं ने गहरा शोक जताया है। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री तथा बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि ‘‘रामचन्द्र पासवान जी का निधन अत्यंत दु:खद है तथा मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं, ईर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।’ प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी देवेश कुमार व पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष नीतीश मिश्रा ने रामचन्द्र पासवान जी को याद करते हुए कहा कि वो लोकप्रिय जन-नेता थे। उनके निधन से बिहार के राजनीतिक वर्ग को गहरा आघात लगा है। श्रद्धांजलि देने वाले नेताओं में बिहार के संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी, सह संगठन महामंत्री शिवनारायण महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, शिवेष राम, सम्राट चौधरी, अनिल शर्मा, निवेदिता सिंह, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्रसिंह, राधा मोहन शर्मा, सुशील चौधरी, प्रमोद चन्द्रवंशी, विधायक व सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन, सुरेश रूंगटा, प्रवक्ता निखिल आनंद, मनोज शर्मा, प्रेम रंजन पटेल, मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट,राजीव रंजन, पंकज सिंह, ब्रजेश सिंह, अरविन्द ठाकुर, प्रवीण चन्द्र राय, संतोष पाठक, राकेश सिंह,अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सुबोध पासवान, उपाध्यक्ष रंजन गौतम, राजीव पासवान,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष तल्लु बासकी, खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुंदन सिंह,उपाध्यक्ष सोनू शर्मा, राहुल शर्मा आदि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सांसद रामचंद्र पासवान के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री मांझी ने अपने शोक संदेश में कहा कि रामचंद्र पासवान के निधन से दलित परिवार से अच्छा नेतृत्वकर्ता नेता को खो दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विधान परिषद सदस्य संतोष कुमार सुमन उर्फ संतोष मांझी ने कहा कि रामचन्द्र पासवान अपने जीवन में दलित समाज को एकजुट करने के साथ-साथ दलित समाज के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। आज उनके निधन से बिहार ने एक दलित नेता खो दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैषन्त्री, पूर्व मंत्री अनिल कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान, धीरेंद्र कुमार मुन्ना, प्रदेश प्रवक्ता विजय यादव, रामविलास प्रसाद, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी, रमेश चंद्र कपूर, सुरेंद्र कुमार चौधरी सहित नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।लोजपा (सेक्युलर) के नेताओं ने गहरा शोक जताया लोजपा सांसद रामचन्द्र पासवान के असमायिक निधन को जनता के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए लोजपा (सेक्यूलर) के संस्थापक सत्यानन्द शर्मा, वरिष्ठ नेता ललन पासवान, अनिल कुमार पासवान, आनंद कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।‘‘बिहार ने कुशल राजनेता खो दिया’ विधानसभा में अनुसूचित जाति-जन जाति कल्याण समिति के अध्यक्ष सह जद (यू) विधायक ललन पासवान ने समस्तीपूर सांसद रामचन्द्र पासवान के असमायिक निधन पर शोक प्रकट किया है। श्री पासवान ने कहा कि उनके निधन से बिहार ने कुशल राजनेता खो दिया।
जाति जनगणना पर शीघ्र शुरू होगा कामः नीतीश
राज्य में जाति आधारित जनगणना पर काम शुरू होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। यह बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने...