जानकारी मिलने पर घर पहुंचे विधायक
राजेश ने तुरंत फोन कर विधायक के भाई प्रो. विनय कुमार सुमन, आरजेडी नेता हसीबुर्ररहमान आदि को इसकी जानकारी दी। बाद में विधायक को भी फोन पर सूचना दी गई। पत्नी की मौत की जानकारी मिलने पर विधायक देर शाम मुंगेर पहुंच गए।
बेटे व पति अक्सर रहते थे बाहर
विधायक के पत्नी के निधन की खबर मिलते ही आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विधायक के भाई प्रो. विनय कुमार सुमन ने कहा कि विधायक पैतृक मकान को तोड़कर नया मकान बनवा रहे हैं। मकान तुड़वाने के बाद ही उन्होंने शास्त्री नगर में किराया पर एक मकान लिया। भाभी हृदय रोग और लो ब्लड प्रेशर से पीडि़त थीं। विधायक के पुत्र विक्की और छोटू दिल्ली में रहते हैं। पति भी अक्सर बाहर ही रहते हैं।
इस कारण मौत की आशंका
माना जा रहा है कि विधायक की पत्नी घर में अकेले रहने और रात में तबियत खराब होने पर बेड से नीचे गिर गईं होंगी। कमरे में कोई नहीं था। समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण उनकी मृत्यु होने की आशंका है।