प्रदेश भाजपा में इसी वर्ष दिसम्बर तक कई नए चेहरे शामिल हो जाएंगे। दिसम्बर में पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी से पहले प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाने की उम्मीद है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद एक व्यक्ति एक पद सिद्धांत के तहत नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति लाजमी हो गयी है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश भाजपा में कई ऐसा नेता हैं जो अपने ‘‘बिजनेस’ में अधिक ध्यान देते हैं। पार्टी उनके लिए सेकेंडरी है। वैसे ऊपर से नीचे के नेताओं व प्रभारियों को चिन्हित किया जा रहा है। हालिया जीत के जोश में कई नेताओं के मीडिया से कटने की भी सूचना है।सूत्रों के अनुसार शीघ्र ही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है। इसके बाद प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की भी बैठक होगी। राष्ट्रीय कार्यसमिति में जिन प्रस्तावों पर मुहर लगेगी उस सभी प्रस्तावों को परंपरा के अनुसार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुहर लगा दी जाएगी। ज्ञात हो कि अगले वर्ष अक्टूबर-नवंबर में बिहार विधानसभा का चुनाव होना है। इसलिए बैठक का मुख्य फोकस अगला विधानसभा चुनाव ही रहने की उम्मीद है। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने प्रदेश की सभी 243 विधानसभा सीटों के लिए पूर्णकालिक विस्तार का चयन कर लिया है। सभी विस्तारकों को क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के साथ केन्द्र व राज्यों की कल्याणकारी योजनाओं को जोर-शोर से प्रचारित करने का इशारा कर दिया गया है। आगामी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जिला, मंडल, पंचायत व बूथ स्तर पर चतुरस्तरीय टीम सशक्त करने की रणनीति तो बनाई जाएगी ही, साथ ही बूथ स्तर पर पार्टी संगठन की समीक्षा की जाएगी। बूथ स्तर पर त्रिशक्ति की कार्यपण्राली की समीक्षा होगी। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए भाजपा अभी से चुनावी मोड में है। छह जुलाई से पूरे देश में सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी है। भाजपा ने अपने मौजूदा सदस्यों में 25 फीसद नए जोड़ने की योजना तैयार की है। सदस्यता अभियान को ‘‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019’ का नाम दिया गया है। बिहार भर में भाजपा के वर्तमान में 56.5 लाख सदस्य हैं। सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की प्रदेश, जिला, मंडल इकाई के साथ शक्ति केन्द्र और बूथ स्तर पर नेता, कार्यकर्ता, समर्थक अभी से सक्रिय हो गये हैं। यह अभियान 11 अगस्त तक चलेगा।
ज्ञानवापी मस्जिद में मिला शिवलिंग, वाराणसी कोर्ट ने जगह को सील करने का दिया आदेश
ज्ञानवापी से जुड़ी बड़ी खबर है। परिसर के अंदर सर्वे टीम को शिवलिंग मिला है। यह बात सामने आने...