भारतीय जनता युवा मोर्चा पांच लाख नए सदस्य बनाएगा। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक नितीन नवीन ने कहा कि सदस्यता अभियान में भाजयुमो बिहार के कार्यकर्ता अग्रणी भूमिका निभयेगें। सदस्यता अभियान में प्रदेश से लेकर मंडल व शक्ति केन्द्र के कार्यकर्ता अपनी महती भूमिका का योगदान करेंगे। इसके लिए चलने वाले एक महीने के कार्यक्रम तय किये गये है।भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता बिहार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक नीतीन नवीन ने किया। इस बैठक का उद्देश्य बिहार में नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का है। आगामी 06 जुलाई से भाजपा की शुरू होने वाली सदस्यता अभियान को बिहार भाजयुमो पांच लाख नये सदस्योें को जोड़ेगी। इसके बारे में विस्तृत जानकारी भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक नीतीन नवीन ने बिहार भाजयुमो के प्रदेश स्तरीय बैठक में कही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिला सदस्यता प्रमुख सह प्रमुख की सूची प्रदेश कार्यालय को भेजना है। प्रदेश के सभी जिला अपने अपने जिलों के महाविद्यालय, विविद्यालय, आईटीआई कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, इंजिनियरिंग कॉलेज, एस सी एस टी छात्रावास की सूची तैयार कर प्रदेश को भेजना है। जिले के सभी महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, प्रमुख बाजार, स्लम बस्ती में शिविर व जनसंपर्क के माध्यम से सदस्यता अभियान चलाने के लिए प्रभारी बनाकर सूची प्रदेश को भेजना है। सभी जिलों के केन्द्र पर स्टॉल लागकर सदस्यता अभियान की शुरूआत करना जिससे भाजपा जिलाध्यक्ष, विधान पार्षद, सांसद को आमंत्रित करना है।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सह भाजपा बिहार सदस्यता प्रभारी राधा मोहन शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा ही आने वाला भाजपा है। इस पार्टी में मेहनत करने वाले कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते है। युवा मोर्चा युवा नेतृत्व को निखारने का कार्य करती है।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, दूग्रेश सिंह, जयप्रकाशचौधरी, बलराम सिंह, राजेश सिन्हा, ब्रजेश तिवारी, प्रदेश मंत्री भारतेन्दु मिश्रा,रविकांत सिन्हा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्यालय प्रभारी देवेश कुमार ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उनकी पहचान एक मुखर वक्ता के रूपमें थी। वे सदैव एक विचारधारा की लड़ाई लड़ते रहे जो आज भी हमलोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर की अलग पहचान का विरोध कियाथा। उन्होंने इस देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान का विरोध किया जिसकी स्वीर्कायता पूरे देश मे बनी।आज पूरे बिहार में जिला, मंडल, 9500 शक्ति केन्द्र एवं 72728 बूथों परांकज सिंह,मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। पार्टी के कैलाशपति मिश्र सभागार में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर मुख्यालय प्रभारी श्री कुमार ने कहा ्िक भारतीय जनतापार्टी डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए घर-घर तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।इस मौके पर विधान पार्षद एवं महामंत्री राधा मोहन शर्मा ने कहा कि डा.मुखर्जी के जीवन से हम सबों को सीख लेने की जरूरत है। स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका अहम थी। वे कम उम्र में हीं कलकत्ता विविद्यालय के कुलपति बनें इसी से उनकी विद्वता का अंदाजा लगाया जा सकता है।समारोह का संचालन भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया ने किया।इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक नितिन नवीन, दीघा विधायक डॉ.संजीव चौरसिया, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन, सुरेश रूंगटा, प्रो. अजफर शमसी, प्रदेश मीडिया प्रभारीांकज सिंह,राजीव रंजन, राकेश कुमार सिंह, पटना ग्रामीण जिला के प्रभारी टी एनसिंह, संजय गुप्ता, आनंद मिश्रा, जय प्रकाश, अचल सिन्हा, समेत दर्जनों कार्यकताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।