लोकसभा चुनाव के समय से ही जदयू से नाराज चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह ने रविवार को राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह से मुलाकात कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी। श्री सिंह ने आज राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के कौटिल्य नगर स्थित आवास पर जाकर उनसे भेंट की। दोनों नेताओं के बीच लगभग एक घंटे तक बातचीत हुई। राजद और जदयू के दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारे में र्चचाओं का बाजार गर्म है। जदयू नेता ने इस मुलाकात को व्यक्तिगत बताया है लेकिन जानकार इसे नए राजनीतिक समीकरण के तौर पर देख रहे हैं। वहीं, राजद नेता श्री सिंह ने कहा कि उनकी मुलाकात राजनीतिक नहीं थी। जदयू में उनके शामिल होने के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह राजद के मजबूत सिपाही हैं और पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा जदयू में जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।’ राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि उनका मुद्दा जनता का विकास, उनकी समस्या और समाधान है। इसके लिए वह किसी से भी मिलेंगे। वह तो आम जनता जिनसे कोई मिलने नहीं जाता उससे भी मिलते हैं। यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलना पड़े तो परहेज नहीं करेंगे। श्री कुमार यदि महागठबंधन में आना चाहेंगे तो वह उनका स्वागत करेंगे। भाजपा को भगाने के लिए वह किसी से भी तालमेल कर सकते हैं। नीतीश के साथ यदि और कोई महागठबंधन में आना चाहे तो उसका स्वागत है। नीतीश के महागठबंधन में आने से बल मिलेगा और राजग कमजोर होगा।
मांझी की पार्टी को महिलओं से माफी मांगनी चाहिए
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर से पूर्व मुख्यमंत्री...