पटना साहिब लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय, गायत्री मंदिर, कंकड़बाग में आज प्रदेश कांग्रेस की कोर कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा की अध्यक्षता में हुई। एकके वर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुन्दर सिंह, डॉ. समीर कुमार सिंह, शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा, उनके पुत्र कुश सिन्हा, केन्द्रीय चुनाव कार्यालय के मुख्य प्रभारी विजय सिन्हा, राजन यादव एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित थे। कोर कमेटी ने अब तक पटना साहेब लोकसभा चुनाव अभियान पर संतोष जाहिर किया। कोर कमेटी ने निर्णय लिया कि पटना महानगर के प्रत्येक वार्ड एवं पटना साहेब लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र एवं पंचायत स्तर तक सघन चुनाव अभियान चलाया जाय। निर्णय लिया गया कि पटना महानगर के प्रत्येक बार्ड एवं ग्रामीण क्षेत्र के पंचायत स्तर तक पन्द्रह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर वहां सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया जाय।अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने पटना के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने प्रभावित क्षेत्र में पटना साहेब लोकसभा के लोकप्रिय कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में सघन चुनाव अभियान चलायें।