देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बक्सर से एनडीए के प्रत्याशी अश्विनी कुमार चौबे को मिला आपका एक-एक वोट सीधे नरेंद्र मोदी जी को मिलेगा। इस वोट से देश को एक बार फिर मजबूत प्रधानमंत्री मिलेगा। देश की मजबूती और विकास के लिए कमल छाप के सामने 19 मई को बटन दबाएं। वे शनिवार को बक्सर संसदीय क्षेत्र के दिनारा व डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान दोनों सभाओं में जनसमूह उमड़ पड़ा। देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह की एक झलक पाने के लिए जनता बेताब थी। फिर से मोदी सरकार के नारे से पूरा परिसर गुंजायमान था। ‘‘ का हो सब ठीक बा.’ देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भोजपुरी में अपना संबोधन देकर सभी का मनमोह लिया। उन्होंने कहा कि आपके प्रत्याशी श्री चौबे बक्सर के विकास के लिए दिल्ली में पुरजोर अपनी बात रखते हैं। इनके प्रयास से कई केंद्रीय योजनाएं यहां आई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को निर्णय लेने वाली सरकार मिली है। विकास व सभी का सम्मान करने वाली सरकार है। पांच साल में हम सभी ने जनता की सेवा की है। भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया है। ‘‘ कोई भारत पर एक गोली चलाएं तो इधर से सौ गोली चलती है।’ आतंकवाद से कोई समझौता नहीं। बॉर्डर पर भारत पर कोई एक गोली चलाता है तो इधर से अब सौ गोली चलती है। पहले की सरकारों की तरह हाथ पर हाथ धरे नहीं रहते हैं। जो भारत की तरफ बुरी नजर से देखेगा। उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस देश को एक मजबूर नहीं, मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान दुनिया में बढ़ा है। यह हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि एनडीए की सरकार ने कई प्रोत्साहन योजनाएं शुरू की है। प्रोत्साहन राशि पर किसानों को दी जा रही है। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। इस विकास के पहिए को निरंतर आगे बढ़ता है। गृहमंत्री श्री सिंह ने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि 19 मई को चुनाव है। देश को एक मजबूत प्रधानमंत्री मिले। इसलिए एक-एक वोट एनडीए के प्रत्याशी अश्विनी चौबे को कमल के निशान पर दें। इन्हें दिल्ली भेजें। इससे पहले मंच पर केंद्रीय गृहमंत्री श्री सिंह के पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया।
राज्यसभा चुनाव में एनडीए को 8 सीटों का नुकसान, यूपीए को 3 सीटों पर होगा फायदा!
राज्यसभा की 59 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिसमें से 57 सीट पर 10 जून को और दो सीटों...