करीब 6 महीने बर्फ से ढके रहने के बाद केदारनाथ मंदिर के कपाट खुल गए हैं। गुरुवार को सुबह 5.33 बजे पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान केदारनाथ के द्वार देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में मंदिर के पुजारियों सहित देश-विदेश से आए श्रद्धालू भी मौजूद थे। इस दौरान मंदिर परिसर को सैकड़ों क्विंटल फूलों से सजाया गया है। आज से शुरु हुआ भगवान केदारनाथ के दर्शन का सिलसिला अगले 6 महीने तक जारी रहेगा।
Uttarakhand: Portals of the Kedarnath temple open for pilgrims after a period of six months. pic.twitter.com/u22L9AAMPh
— ANI (@ANI) May 9, 2019
केदारनाथ 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, यहां पूजा का एक खास महत्व होता है। बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने मंदिर में दर्शन के लिए खास इंतजाम किए हैं। फरवरी में हुई भीषण बफबारी के चलते यह मंदिर बर्फ से पूरी तरह ढक गया था। अभी भी यहां 2 से 3 फुट मोटी बर्फ की चादर है। लेकिन प्रशासन ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए खास इंतजाम किए हैं। बर्फ के बीच में से रास्ता निकाला गया है, जिससे आवाजाही सुगह हो सके।