लोकतंत्र का महापर्व गुरुवार की सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। मतदाता सुबह 6 बजे से ही मतदान के लिए लाइन में खड़े दिखे। वृद्ध हो या युवा या फिर महिलाएं अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पूरे उत्साह के साथ अपने अपने बूथ पर मतदान करने के लिए पहुंच रहे थे। 11 बजे तक 21 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।
पहली बार वोट डालने आये युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। मनसाही के मध्य विद्यालय डुमरिया बिशनपुर के बूथ संख्या 41 पर ईवीएम की तकनीकी खराबी के कारण आधे घंटे देर से मतदान शुरू हुआ। उधर मतदान के दौरान लगी लंबी कतार से वृद्ध एवं रोगी मतदान को लेकर जहां परेशान दिखे, वहीं कई मतदाताओं को पर्ची नहीं मिलने के कारण इधर उधर भटकते हुए नजर आए।
कटिहार लोक सभा के 1667 बूथों पर वोटिंग कार्य शांतिपूर्ण माहौल में चल रहा है। सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े व्यवस्था की गई है।
मनिहारी के गांधी टोला बुथ पर बाढ़ से कटाव पीड़ितों ने बुथ संख्या 139 व 140 पर वोट का बहिष्कार कर दिया। शुरू में मात्र 6 वोटरों ने ही वोटिंग किया था।
बुधवार को डीएम पूनम ने बताया कि कृषि उत्पादन बाजार समिति तीन गछिया से जिले के सभी मतदान केंद्रों के लिए 679 गस्ती दल दंडाधिकारी को ईवीएम वीवीपैट उपलब्ध करा दिया गया है। सभी केंद्रों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके लिए कुल 10867 पुलिस बल को लगाया गया है। भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने के लिए प्रशासन संकल्पित है। चुनाव में 7364 कर्मी को लगाया गया है इसके अलावा 286 माइक्रो प्रेक्षक 9 सुपर जनरल कर्मी को तैनात किया गया है।
एसपी विकास कुमार ने बताया कि सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। सभी बूथों पर आमर्स फोर्स को तैनात किया गया गया है। डीएम पूनम ने बताया कि सभी बूथों पर चुनाव कर्मियों को मतदान सम्रागी के साथ भेज दिया गया है। हमारी तरफ से तैयारी पूरी है।
मतदान केंद्रों की संख्या- 1667
बूथ- 1667
संवेदनशील बूथ- 1667 सभी बुथ
सुरक्षाकर्मी- 10 हजार
कटिहार में 2019 में वोटरों की ताकत:
कुल वोटर– 16,53 हजार 353
पुरुष वोटर– 8 ,76 ,094
महिला वोटर– 7,77,182
अन्य– 77