भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दुनिया के सबसे झूठ बोलने वाले नेता हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के वादे के बावजूद मध्यप्रदेश में किसानों के कर्ज अब तक माफ नहीं हुए हैं, जबकि राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिनों के अंदर ही किसानों के कर्ज माफ किए जाने का वादा किया था।श्री चौहान ने यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केन्द्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव व अन्य वरिष्ठ नेताओं की माजूदगी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के वादे के 106 दिन बीत गए हैं पर मध्यप्रदेश में किसानों के कर्ज अब तक माफ नहीं हुए। उन्होंने भाजपा कार्यालय में कर्ज माफ किए जाने संबंधी राहुल के वादे का क्लिप भी दिखाया। श्री चौहान ने कहा कि एकतरफ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी यह भी कहते हैं कि किसानों के कर्ज 10 दिनों के अंदर माफ कर दिए गए, जबकि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ एक किसान को संदेश भेजकर कहते हैं कि लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श चुनाव संहिता लागू होने के कारण आपके कर्ज माफ नहीं किए जा सकते हैं। चुनाव के बाद आपके कर्ज माफ किए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ऑनगोइंग योजना पर आदर्श आचार संहिता लागू नहीं होता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह महागठबंधन ठगबंधन है। ठगने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कहने के लिए विपक्ष महागठबंधन की बातें करता है पर कई राज्यों में कांग्रेस का क्षेत्रीय दलों से गठबंधन नहीं हो पाया।श्री चौहान ने कहा कि केन्द्र सरकार की निति व नीयत साफ है। सरकार ने किसान सम्मान योजना के तहत किसानों के खाते में निर्धारित राशि डाल दी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के किसान काफी परेशान हैं। एक तो उनके कर्ज माफ नहीं हुए और उपर से कर्ज लौटाने के लिए बैंकों से किसानों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। ऐसे में किसान आत्महत्या के लिए बाध्य हो रहे हैं। संवाददाता सम्मेलन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. सीपी ठाकुर, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार, पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष नितीश मिश्रा,प्रदेश प्रवक्ता संजय टाइगर, निखिल आनंद, अजीत कुमार चौधरी व मीडिया प्रभारी पंकज कुमार सिंह, अशोक भट्ट,अरविन्द ठाकुर, राजीव रंजन, संतोष पाठक, ब्रजेश सिंह व राकेश कुमार सिंह भी मौजूद थे।
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के कई ठिकानों पर पड़ा छापा, बेटे कार्ति चिदंबरम पर रिश्वत लेने का आरोप
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के कई ठिकानों पर सीबीआई ने छापा मारा है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने...