संकल्प रैली की शानदार सफलता के उपलक्ष्य में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) व राज्यसभा में दल के नेता आरसीपी सिंह ने आज रैली के व्यवस्थापकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन परमहंस कुमार ने किया। सम्मान-समारोह को संबोधित करते हुए आरसीपी सिंह ने सर्वप्रथम सबको बधाई दी और कहा कि संकल्प रैली की सफलता का श्रेय दल के सभी समर्पित साथियों को जाता है। उन्होंने कहा कि रैली की सफलता के लिए जिस तरह बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के साथी दिन-रात नि:स्वार्थ भाव से लगे रहे उससे न केवल हमारा संगठन एक नए स्वरूप में सामने आया है बल्कि भविष्य की संभावनाओं को भी नई ताकत मिली है। संकल्प रैली से हमारे कार्यकर्ता जिस तरह संकल्पित हुए हैं उसे देखकर रत्ती भर भी संदेह नहीं रह जाता कि आगामी लोकसभा चुनाव में जदयू कोटे की 17 सीटों समेत बिहार की सभी 40 सीटें एनडीए की झोली में आएंगी। जदयू का तीर बिहार और देश को नयी दिशा देने का काम करेगा। जदयू के राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि जदयू का निशान तीर किसी को घायल करने या आहत करने वाला नहीं है। बल्कि यह दिशा-संकेत का घोतक है। लक्ष्य तक पहुंचने का यह संकेत-चिह्न है। बिहार को इस ‘‘तीर’ निशान ने नई राजनीतिक दिशा दी और आज राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है। यह तीर देश को भी नई ऊंचाई पर ले जाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने विास जताया कि दल के समर्पित कार्यकर्ता इस तीर के महत्व को जन-जन तक पहुंचायेंगे और लक्ष्य प्राप्त करेंगे। सम्मान समारोह में सभी को अंगवस्त्र के साथ पार्टी के चुनाव चिह्न ‘‘तीर’ का प्रतीक भी भेंट किया गया। साथ ही सबके लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था भी की गयीथी। इस अवसर पर उन्होंने यातायात, भोजन, पेयजल आदि की व्यवस्था संभालने वालों से लेकर रैली के लिए लगाए गए विभिन्न कैंपों के संचालकों, मुख्यालय प्रभारियों एवं संगठन से जुड़े वरिष्ठ साथियों सहित लगभग 300 लोगों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, विधायक अभय कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद चन्द्रेश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी नवीन कुमार आर्य, अनिल कुमार, परमहंस कुमार, मुख्यालय प्रभारी कामाख्या नारायण सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, चंदन सिंह, कमल नोपानी, रंजीत प्रभाकर यादव, झूलन गोंड, डॉ. अमरदीप, सरदार जगजीवन सिंह, अनंत अरोड़ा, मो. अजीम, इरशाद अली आजाद, बिशन सिंह बिट्टू सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
राज्यसभा चुनाव में एनडीए को 8 सीटों का नुकसान, यूपीए को 3 सीटों पर होगा फायदा!
राज्यसभा की 59 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिसमें से 57 सीट पर 10 जून को और दो सीटों...