अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर वृहस्पतिवार को बिहार प्रदेश जायसवाल (सर्ववर्गीय) महिला महासभा के तत्वावधान में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को ‘‘डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल प्रेरणा अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। दिनकर गोलंबर स्थित पोपुलर रेजीडेंस में आयोजित सम्मान समारोह का उद्घाटन पटना की मेयर सीता साहू, पूर्व विधान पार्षद किरण घई एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुषमा साहू ने संयुक्त रूप से किया। आरंभ में चंदन-अक्षत का तिलक लगाने के साथ पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। शिशु रोग विशेष डॉ. शाह अद्वैत कृष्ण ने इतिहासकार एवं साहित्यकार डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। सम्मानित होने वाली विशिष्ट महिलाओं में डॉ. रश्मिी अग्रवाल, डॉ. मधु सिन्हा, डॉ. उषा, डॉ. रीक्की, डॉ. ऋचा, डॉ. मेधा, डॉ. श्रुतिका, वीणा मानवी, प्रियंवदा केसरी, मंजू जायसवाल, सुनीता जायसवाल, सुनीता प्रकाश, सुष्मिता सिंह, उषा झा, वीणा गुप्ता, शोभा रानी, निर्मला जायसवाल, वीणा जायसवाल, सुधा चौधरी, कनक जायसवाल एवं बबिता जासवाल समेत 51 लोग शामिल हैं। यह सम्मान रक्षामंत्री निर्मला सीता रमन एवं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी दिया गया। दोनों केंद्रीय मंत्रियों को सम्मान पत्र डाक के माध्यम से भेजा जाएगा। समारोह का संचालन सोनाली रंजन एवं संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सरोज जायसवाल ने किया। सरोज जायसवाल ने देश की आधी आबादी को और सशक्त बनाने पर बल दिया।
जाति जनगणना पर शीघ्र शुरू होगा कामः नीतीश
राज्य में जाति आधारित जनगणना पर काम शुरू होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। यह बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने...