मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पटना जंक्शन गोलम्बर स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के प्रतिमा स्थल पर पुण्यतिथि के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया था, जहां मुख्यमंत्री ने शोक सलामी लेने के बाद एक मिनट का मौन धारण किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, जिलाधिकारी कुमार रवि, वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों के द्वारा भजन एवं देशभक्ति गीतों का गायन किया गया। उधर, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 54वीं पुण्यतिथि रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी और पार्टी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पंडित नेहरू के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। जब भारत एक स्वतंत्र देश के रूप में 1947 में आया, उस समय देश में एक सूई का भी निर्माण नहीं होता था, लेकिन नेहरू जी ने देश के नवनिर्माण की जिम्मेवारी उठाया एवं देश के कोने-कोने में बड़े-बड़े कल कारखाने, विद्युत उत्पादन, पावर स्टेशन, सड़क, स्कूल, कॉलेज, विविद्यालय, तकनीकी संस्थाओं के निर्माण पर ध्यान केन्द्रित किया। श्री कादरी ने कहा कि अविभाजित बिहार में एचईसी रांची, पतरातू र्थमल पावर स्ेषन, बोकारो स्टील प्लांट, सिहदरी एवं बरौनी खाद कारखाना, बेगूसराय तेल शोधक कारखाना, बनौनी र्थमल पावर स्टेशन का निर्माण पंडित नेहरू के प्रयास से ही हुआ। देश में लोकतंत्र लाने एवं संविधान के निर्माण में पंडित नेहरू का योगदान सर्व विदित है। वर्तमान केन्द्र सरकार, देश के नवनिर्माण में पंडित नेहरू के योगदान एवं कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियों को कम करने का प्रयास कर रही है। देश के जनमानस में पंडित नेहरू की छवि एक उत्कृट राजनेता, सफलतम प्रशासक एवं देश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित राजनेता की रही है। इसके पूर्व सदाकत आश्रम के उद्यान में स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री विश्वमोहन शर्मा, कृपानाथ पाठक, डॉ. ज्योति, रामप्रीत पासवान, पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार,प्रभावती सिंह, जनार्दन शर्मा,लाल बाबू लाल, प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एचके वर्मा, पार्टी नेता अजय कुमार चौधरी, डा. समीर कुमार सिंह,चन्द्र प्रकाश सिंह,आशुतोष रंजन पाण्डेय,राम प्रकाश चौधरी, केशर कुमार सिंह, प्रो. शशि प्रताप शाही, राजेश राठौड़, वशी अख्तर, मो. जाबेद अकबाल,अरविन्द लाल रजक, सुनील कुमार सिंह, नजमुल हसन नजमी, राकेश कुमार सिंहा, राजकिशोर सिंह, सत्यन्द्र कुमार सिंह,सत्येन्द्र बहादुर, जयंती झा, सुधा मिश्र, अनोखा देवी, उर्मिला सिंह नीलू, विजय शेखर चट्टान, मुकेश दिनकर, धीरू यादव, शरीफ रंगरेज, शशि रंजन, प्रयाग सिंह कुशवाहा, मिथिलेश शर्मा मधुकर, दिलीप पासवान, मृगेन्द्र कुमार सिंह, ब्रजकिशोर कुशवाहा, प्रमोद कुमार राय एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।