ADVERTISEMENT
UB India News
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार मौसम: 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पटना समेत कई इलाकों में चलेगी लू

UB India News by UB India News
June 7, 2026
in TAZA KHABR, पर्यावरण
0
आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार के मौसम में अगले 72 घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं. राज्य में इस समय मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं; जहां एक तरफ उत्तर और पूर्वी बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण बिहार के लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में सूबे का पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और ऊपर जा सकता है.
इन 12 जिलों में बारिश और वज्रपात का ‘यलो अलर्ट’
  • मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शुक्रवार को बिहार के 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की आशंका जताई गई है. प्रभावित होने वाले जिलों में अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल हैं. इसके अलावा, 7 से 10 जून के बीच चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी सहित कई जिलों में धूल भरी आंधी चलने का भी अनुमान है.
पटना समेत दक्षिण बिहार में भीषण लू की मार
  • दूसरी ओर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल में भीषण लू चलने की आशंका है. यही स्थिति 7 और 8 जून को पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, लखीसराय और बेगूसराय तक विस्तार लेगी, जहां तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहेगा. राजधानी पटना में फिलहाल उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है और शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
  • गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत की बात यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को केरल पहुंच गया है. आमतौर पर केरल पहुंचने के 10 से 15 दिन बाद मानसून बिहार में प्रवेश करता है. इसकी वर्तमान रफ्तार को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बिहार में मानसून की एंट्री 15 से 20 जून के बीच हो सकती है.

बिहार में मानसून कब पहुंचेगा

दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को केरलम पहुंच गया है। आमतौर पर मानसून केरलम पहुंचने के करीब 10 से 15 दिन बाद बिहार में प्रवेश करता है। वर्तमान प्रगति को देखते हुए बिहार में मानसून की एंट्री 15 से 20 जून के बीच होने की संभावना है।

RELATED POSTS

बिहार ATS के DIG बने सुशांत कुमार सरोज, 9 IPS अफसरों का ट्रांसफर

बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज ,सीतामढ़ी में आंधी बारिश के बाद पेड़ गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत…………….

देश में मानसून की स्थिति

मानसून अगले 2-3 दिन में गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिक हिस्सों को कवर कर सकता है। साथ ही बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्से के साथ पूर्वोत्तर राज्यों में भी आगे बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक केरलम, तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले 7 दिनों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस बार मानसून सामान्य तिथि से करीब 3 दिन देरी से पहुंचा है। आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है और लगभग डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर कर लेता है। वापसी की प्रक्रिया सितंबर के मध्य से शुरू होती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार ATS के DIG बने सुशांत कुमार सरोज,  9 IPS अफसरों का ट्रांसफर

बिहार ATS के DIG बने सुशांत कुमार सरोज, 9 IPS अफसरों का ट्रांसफर

by UB India News
June 9, 2026
0

बिहार की सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले और नई...

बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज ,सीतामढ़ी में आंधी बारिश के बाद पेड़ गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत…………….

बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज ,सीतामढ़ी में आंधी बारिश के बाद पेड़ गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत…………….

by UB India News
June 9, 2026
0

सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा, पार्क में पेड़ गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. घटना...

कोचिंग विवाद में खुद फंसने के बाद से पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं खान सर,…………….

खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, गार्ड से गोली चलाने का है आरोप

by UB India News
June 9, 2026
0

फैजल खान उर्फ खान सर को फायरिंग मामले में बड़ी राहत मिली है. उनकी ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका...

बिहार के ट्रैफिक पुलिस में अब 35 पार के सिपाही नहीं होंगे तैनात………

बिहार के ट्रैफिक पुलिस में अब 35 पार के सिपाही नहीं होंगे तैनात………

by UB India News
June 9, 2026
0

बिहार सरकार ने ट्रैफिक थानों में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की तैनाती के लिए नए मानक और चयन प्रक्रिया तय...

बिहार के 14 जिलों में आज बारिश का अलर्ट , 24 जिलों में उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

बिहार के 14 जिलों में आज बारिश का अलर्ट , 24 जिलों में उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

by UB India News
June 9, 2026
0

बिहार में इस समय दो तरह का मौसम बना हुआ है। एक तरफ दक्षिण बिहार में तेज धूप और उमस...

Next Post
1 अणे मार्ग विस्तार का फैसला निरस्त …………..

1 अणे मार्ग विस्तार का फैसला निरस्त ..............

बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के चुनाव में जेडीयू से ललन मंडल और निशांत कुमार के नाम तय !

बिहार विधान परिषद की 9 सीटों के चुनाव में जेडीयू से ललन मंडल और निशांत कुमार के नाम तय !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend