हर कोई iPhone 17 Series का बेसब्री से इंतजार कर रहा है लेकिन आपके इंतजार की घड़ियां अगले कुछ ही घंटों में खत्म होने वाली हैं. आज एपल इवेंट के दौरान न केवल नई आईफोन 17 सीरीज बल्कि और भी कई नए एपल प्रोडक्ट्स लॉन्च हो सकते हैं. इवेंट के दौरान iOS 26, iPadOS 26 और कंपनी के बाकी ऑपरेटिंग सिस्टम की रिलीज डेट और कॉम्पैटिबल डिवाइस का भी खुलासा होने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में स्टैंडर्ड आईफोन 17 की कीमत 79,900 रुपए से शुरू हो सकती है, जो इसके टॉप मॉडल प्रो मैक्स के लिए 1,64,900 रुपए तक जा सकती है।
Apple Event Live Streaming: लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
भारतीय समयानुसार एपल इवेंट का आगाज़ रात 10:30 बजे से होगा. आप भी अगर घर बैठे Apple Event 2025 देखना चाहते हैं तो बता दें कि कंपनी की आधिकारिक साइट के अलावा कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे. हमने आपकी सुविधा के लिए खबर के अंत में लाइव स्ट्रीमिंग का लिंक लगाया है, आप रात 10:30 बजे इवेंट शुरू होने के बाद खबर के अंत में लगे वीडियो लिंक पर क्लिक कर सीधे यहां से भी इवेंट को लाइव देख पाएंगे.
iPhone 17 Series समेत ये प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
एपल इवेंट के दौरान आईफोन 17 सीरीज में चार नए मॉडल्स उतारे जाने की उम्मीद है. इस साल iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max के अलावा नया iPhone 17 Air भी लॉन्च हो सकता है. एयर वेरिएंट प्लस वेरिएंट को रिप्लेस करेगा और माना जा रहा है कि यह अब तक का सबसे पतला आईफोन होगा. नई आईफोन 17 सीरीज के अलावा कंपनी Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3 और Watch SE 3 तीन नई स्मार्टवॉच भी एपल इवेंट के दौरान लॉन्च कर सकती है.
नए आईफोन और नई स्मार्टवॉच के अलावा थर्ड जेनरेशन AirPods Pro को भी उतारे जाने की उम्मीद है. कंपनी ने तीन साल पहले सेकेंड जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया था, इस बार थर्ड जेनरेशन मॉडल के फीचर्स को अपग्रेड किया जा सकता है. अगर आप एपल इवेंट के दौरान लॉन्च होने वाले इन सभी नए प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी चाहते हैं तो हमारे साथ बने रहिए.
इस बार iOS26 के साथ बेहतर एपल इंटेलिजेंस मिलेगा
- डिजाइन: आईफोन 17 प्रो में पहली बार एल्यूमीनियम फ्रेम आएगा। 15 प्रो और 16 प्रो में टाइटेनियम और पुराने मॉडल्स में स्टेनलेस स्टील था। रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ एल्यूमीनियम और ग्लास फिनीश बैक मिलेगा।
- डिस्प्ले: पहली बार मैट फिनिश वाला LTPO ओलेड डिस्प्ले मिलेगा। इस पर नैनो-टेक्सचर कोटिंग होगी, जो सनलाइट में चमक कम करेगा और स्क्रैच रेजिस्टेंस बढ़ाएगा। डायनामिक आइलेंड पहले से छोटा होगा।
- कैमरा: सभी 17 मॉडल्स में 24MP सेल्फी कैमरा होगा। प्रो मॉडल्स में 48MP टेलीफोटो लेंस होगा, जो 3.5x से 8x ऑप्टिकल जूम देगा। सभी 3 रियर कैमरे 48MP के होंगे। पहली बार प्रो मॉडल में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फ्रंट और रियर कैमरे से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे।
- परफॉर्मेंस: A19 प्रो चिप गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI टास्क्स को तेज और पावर-एफिशिएंट बनाएगा। प्रो मॉडल्स में 8GB से बढ़ाकर 12GB रैम दी जाएगी, जिससे एपल इंटेलिजेंस और मल्टीटास्किंग सुपर स्मूथ होगी।
- बैटरी: आईफोन 17 और प्रो मैक्स में 5000mAh से ज्यादा की बैटरी हो सकती है। 35W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। रिवर्स वायरलेस चार्जिंग से एयरपोड्स या एपल वॉच चार्ज कर सकेंगे।
- अन्य: एपल की वाईफाई 7 चिप 40Gb/s तक की स्पीड और कम लेटेंसी देगा, जो स्ट्रीमिंग और गेमिंग को बेहतर बनाएगा। वहीं, नया कूलिंग सिस्टम गेमिंग और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान फोन को ठंडा रखेगा।

आईफोन 17 लॉन्च के बाद बंद होंगे ये मॉडल्स
एपल हर साल नए आईफोन लॉन्च के बाद कुछ पुराने मॉडल्स को बंद करता है, खासकर प्रो मॉडल्स। ताकि लोग नए आईफोन 17 प्रो मॉडल्स खरीदें। इसके अलावा, जो मॉडल्स 5 से 7 साल पहले लॉन्च हुए हैं वो भी बंद हो सकते हैं। हालांकि, फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म्स पर ये मॉडल्स स्टॉक खत्म होने तक बिकेंगे।







