ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संकरी गली, बेतहाशा भीड़ और अचानक मची चीख पुकार…

UB India News by UB India News
July 28, 2025
in अध्यात्म
0
संकरी गली, बेतहाशा भीड़ और अचानक मची चीख पुकार…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिजली की तार में करंट है, पीछे हट जाओ… बस इतना ही कहना था कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में अचानक से भगदड़ मच गई. कुछ लोग भगदड़ में नीचे गिर गए. बाकी उनके ऊपर से लांघते हुए अपनी जान बचाने के लिए यहां वहां भागने लगे. और इस तरह कई लोग घायल हो गए. प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आया. तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया. डीएम ने डीएम मयूर दीक्षित ने बताया- हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि, 15 लोग घायल हुए हैं. इधर चश्मदीदों ने भी हादसे की आंखोंदेखी बताई कि उस वक्त क्या हुआ था. कैसा मंजर था वहां.

चश्मदीदों की मानें तो आम दिनों के मुकाबले रविवार को ज्यादा भीड़ थी. हजारों की तादाद में भीड़ थी. सीढ़ी से जाने वाला रास्ता काफी संकरा है. चढ़ाई भी बिल्कुल खड़ी है. कुछ लोगों ने शॉर्टकट के चक्कर में बिजली की तार के सहारे ऊपर जाने की कोशिश की. तभी उनमें से कोई बोला कि तार में करंट है, सभी पीछे-पीछे हट जाओ. बस यहीं से भगदड़ मची. वहां चीख-पुकार मचनी शुरू हुई. लोगों को लगा कि कहीं उन्हें करंट न लग जाए. इसलिए वो भाग रहे थे. कुछ लोग गिर गए तो वो उठ नहीं पाए, क्योंकि भीड़ उनके ऊपर से गुजर रही थी.

RELATED POSTS

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

बाद में पुलिस और रेस्क्यू की अन्य टीमें भी मौके पर पहुंची. सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन हुआ है. हालांकि, अब हालात सामान्य हैं.

एक घायल ने बताया कि अचानक वहां भारी भीड़ जमा हो गई और भगदड़ मच गई. उस दौरान मैं फिसल गया और मेरा हाथ टूट गया. गनीमत ये रही कि मैं गिरा नहीं. गिर जाता तो शायद भीड़ में मैं भी कुचला जाता.

सुबह 9 बजे आया कंट्रोल रूम में फोन

उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि हमें सुबह 9 बजे कंट्रोल रूम में भगदड़ की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें से 6 की मौत की पुष्टि हुई है. बाकी का इलाज चल रहा है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि भगदड़ की शुरुआत मंदिर के रास्ते पर करीब 100 मीटर नीचे, सीढ़ियों के पास बिजली का करंट लगने की अफवाह फैलने से हुई थी.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा- हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं.

मौके पर पहुंचकर करीब 33 लोगों को बचाया- एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल

हरिद्वार में मची भगदड़ हादसे पर SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा, “हमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. लगभग 35 लोगों को अस्पताल लाया गया और 6 की मौत की पुष्टि हो चुकी है. बाकी का इलाज चल रहा है, प्रथम दृष्टया, मंदिर मार्ग से 100 मीटर नीचे सीढ़ियों पर बिजली का झटका लगने की अफवाह के कारण भगदड़ मची. हम आगे की जांच कर रहे हैं.”

क्या बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. SDRF उत्तराखंड पुलिस, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ.“

सीएम धामी ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख देने की घोषणा

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे पर सीएम धामी ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने हादसे के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर जारी

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी हुआ है। मदद के लिए 01334-223999, 9068197350, 9528250926, पर फोन कर सकते हैं। वही, राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून में स्थापित हेल्पलाइन नंबर 0135-2710334,2710335, 8218867005, 9058441404 भी जारी किया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

by UB India News
August 18, 2026
0

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस...

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

लखीसराय के अशोक धाम शिव मंदिर में हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत , 20 से अधिक लोग घायल

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा...

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

by UB India News
August 11, 2026
0

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही...

Next Post
केंद्र ने बिजली, ऊर्जा और बैंकिंग जैसे महत्वपूर्ण सेक्टर में 9,700 से ज्यादा साइबर सुरक्षा ऑडिट किए

केंद्र ने बिजली, ऊर्जा और बैंकिंग जैसे महत्वपूर्ण सेक्टर में 9,700 से ज्यादा साइबर सुरक्षा ऑडिट किए

2025 भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही चुनौती से भरा होने वाला है…………………..

विकसित भारत' के लिए क्यों जरूरी है लाल फीताशाही को कम करना?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend