ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत और अमेरिका के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर खींचतान जारी ,भारत ने कृषि सेक्टर पर टैरिफ कम करने से इनकार किया.

UB India News by UB India News
July 7, 2025
in कारोबार, कृषि
0
भारत और अमेरिका के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर खींचतान जारी ,भारत ने कृषि सेक्टर पर टैरिफ कम करने से इनकार किया.

RELATED POSTS

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, 300 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका ने भारत समेत दुनिया के कई देशों पर जो रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था उसको कुछ समय रोकने की मियाद 9 जुलाई को खत्म हो जाएगी. कुछ देशों से अमेरिका के समझौते हो चुके हैं, लेकिन भारत उन अधिकांश देशों में से एक जिनके साथ यूएस अभी तक किसी एक डील पर नहीं पहुंच पाया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्होंने 12 देशों को पत्र भेजा है और यह साफ कर दिया है कि उन्हें या तो वो डील माननी होगी या फिर टैरिफ झेलने होंगे. इन देशों में संभवत: एक देश भारत भी है. लेटर्स में इन देशों पर लगने वाले टैरिफ के बारे में जानकारी दी गई है.

अमेरिका ने अब तक यूके और वियतनाम के साथ डील कर ली है. चीन के साथ भी उन्होंने एक समझौते करने में काफी हद तक सफलता हासिल कर ली है. डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इन सौदों की पुष्टि की है. लेकिन भारत के साथ अभी यूएस का कोई समझौता नहीं है. दोनों देशों के बीच कई राउंड्स की बात होने के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकल रहा है. भारत किसी दबाव में आकर सौदा करने का मूड में नजर नहीं आ रहा है. केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने 2 दिन पहले एक कार्यक्रम में कहा था कि भारत ने कभी कोई ट्रेड एग्रीमेंट किसी भी तरह के दबाव में आकर नहीं माना है. उन्होंने टीओआई से बातचीत में कहा, “हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि यह एक उचित सौदा है जिससे हमें हमारे प्रतिद्वंदियों के खिलाफ बेहतर मौके मिलें. लेकिन हम किसी डेडलाइन के दबाव में काम नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम पर राष्ट्रहित के लिए काम कर रहे हैं.”
किसानों के हितों से समझौता नहीं
भारत और अमेरिका के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर बातचीत चल रही है, लेकिन इसमें सबसे बड़ी रुकावट बनकर उभरा है भारत का कृषि और डेयरी सेक्टर. अमेरिका चाहता है कि भारत मक्का (maize), सोयाबीन (soybean) जैसे कृषि उत्पादों और डेयरी सामान पर टैरिफ कम करे, लेकिन भारत इसके लिए तैयार नहीं है.
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस मुद्दे पर साफ कहा कि मोदी सरकार के लिए किसानों का हित सबसे ऊपर है. उन्होंने कहा, “मोदी सरकार में किसानों का हित सर्वोपरि है. हमने अब तक UK, ऑस्ट्रेलिया, मॉरिशस, EFTA और UAE के साथ जो भी ट्रेड एग्रीमेंट किए हैं, उनमें किसानों के हितों की पूरी सुरक्षा की गई है.” अमेरिका इस एफटीए में कृषि सेक्टर को प्रमुखता देना चाहता है, जबकि भारत इसमें किसी भी तरह की छूट देने से बच रहा है. सरकार का मानना है कि यदि डेयरी और कुछ खास फसल उत्पादों में टैरिफ घटाया गया तो इसका असर छोटे किसानों और घरेलू डेयरी इंडस्ट्री पर पड़ेगा.
और क्या चाहता है भारत?
भारत और अमेरिका के बीच चल रही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) बातचीत में एक अहम बिंदु यह भी है कि भारत खुद को भविष्य में होने वाले टैरिफ बदलावों और सेक्टोरल पाबंदियों से सुरक्षित रखना चाहता है. सरकार चाहती है कि अमेरिका के साथ होने वाले समझौते में भारत को चीन और वियतनाम जैसे देशों से बेहतर टैरिफ लाभ मिलें, लेकिन इसके साथ यह भी गारंटी चाहिए कि भविष्य में अमेरिका कोई एकतरफा सेक्टोरल ऐक्शन या टैरिफ एडजस्टमेंट न कर सके.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, 300 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, 300 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स

by UB India News
August 17, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव तथा कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में शराबबंदी पर सियासत तेज……………..

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार की शराबबंदी नीति को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। अलग-अलग दलों के नेता राज्य...

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है....

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

22,500 करोड़ का परमाणु निवेश!

by UB India News
August 14, 2026
0

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक समूहों के बीच हुए निवेश संबंधी समझौतों...

Next Post
पुतिन और जिनपिंग की ग़ैर-मौजूदगी में हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन पर कैसी चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

पुतिन और जिनपिंग की ग़ैर-मौजूदगी में हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन पर कैसी चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

चंद्रचूड़ को सुप्रीम कोर्ट ने बंगला तुरंत खाली कराने को क्यो कहा.

चंद्रचूड़ को सुप्रीम कोर्ट ने बंगला तुरंत खाली कराने को क्यो कहा.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend