ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान को आखिर क्यों गले लगा रहा अमेरिका?

UB India News by UB India News
July 5, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पाकिस्तान ने रोना रोया, अमेरिका को दिलाई पुरानी रिश्तों की याद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका को पाकिस्तान अचानक इतना प्यारा क्यों लगने लगा है?….भारत के साथ 4 दिनों तक चले युद्ध के बाद अमेरिका ने आसिम मुनीर को आखिर लंच क्यों दिया?…जिस पाकिस्तान को अपने पहले कार्यकाल में राष्ट्रपति ट्रंप ने फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की ग्रे सूची में डाल दिया था, जो आतंकी फंडिंग रोकने वाली संस्था है…अब उसी पाकिस्तान से अमेरिका को इतना प्यार क्यों पनप रहा है?…इसे लेकर अमेरिका के स्वार्थों की लगातार पोल-दर-पोल खुलती जा रही है। अमेरिका के एक पूर्व CIA अधिकारी जॉन किरियाकौ ने पाकिस्तान और अमेरिका के बीच में बढ़ती नजदीकी को लेकर एक और बड़ा खुलासा किया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

पाकिस्तान क्यों अमेरिका को लगने लगा है प्यारा?

बता दें कि गत माह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर को लंच पर बुलाया था और उनका जमकर ह्वाइट हाउस में स्वागत सत्कार किया था। अमेरिका किसी की भी आवभगत बगैर स्वार्थ के नहीं करता। मुनीर के इस स्वागत और सम्मान के पीछे 2 बड़े खुलासे तो आप पहले ही जान चुके हैं, जिनमें से पहला यह कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के लिए अमेरिका को पाकिस्तान के एयरबेस, पोर्ट और एयरस्पेस इस्तेमाल करने के लिए राजी करना था और दूसरा यह कि मुनीर ने ट्रंप के दामाद की क्रिप्टो करेंसी वाली कंपनी की डील पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ बंद कमरे में कराई थी। इसके लिए भी ट्रंप मुनीर को धन्यवाद देना चाहते थे। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा यह खुलासा किया गया था कि मुनीर ने पाकिस्तान में ट्रंप के परिवार की कंपनी के लिए क्रिप्टो करेंसी काउंसिल का गठन तक करवा दिया। इसलिए पाकिस्तान अमेरिका को प्रिय लगने लगा। मगर अब तीसरा खुलासा उसके परमाणु ठिकानों को लेकर है।

RELATED POSTS

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

 पाक के परमाणु ठिकानों से जुड़ा है तीसरा बड़ा खुलासा

पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को लंच देने के पीछे ट्रंप के स्वार्थों की फेहरिस्त लंबी है। जिसकी हर एक परत खुलती जा रही है। अमेरिका के एक पूर्व CIA ऑफिसर ने पाकिस्तान और अमेरिका के बीच बढ़ती नजदीकी को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया है, जिसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। पूर्व सीआईए अधिकारी जॉन किरियाकौ ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा, “पाकिस्तान के परमाणु शस्त्रागार की कमान और नियंत्रण एक अमेरिकी जनरल के अधीन है।” यह जानकर आप भी चौंक जाएंगे। मगर उन्होंने इसे हकीकत बताया। उनके इस दावे से यह भी साफ हो रहा है कि आखिर भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान के बजाय अमेरिका इतना अधिक क्यों घबराया हुआ था। अमेरिका क्यों युद्ध विराम के लिए बेताब था?

 

अमेरिका को भारत के ऑपरेशन सिंदूर से था कैसा डर

अमेरिका के पूर्व अधिकारी के इस खुलासे ने यह सोचने पर मजबूर किया है कि क्या इसीलिए अमेरिका युद्ध विराम के लिए बेताब था, क्या अमेरिका को डर था कि भारत पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों को निशाना बना बना सकता है, क्योंकि अमेरिका पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों का कंट्रोल अपने पास रखे हुए है। ऐसे में अगर भारत पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों पर हमला करता तो यह सिर्फ पाक के लिए झटका नहीं था, बल्कि अमेरिका के लिए भी सदमा जैसा होता। इसलिए युद्ध विराम होने से सबसे ज्यादा खुश अमेरिका ही नजर आ रहा था। इतना ही नहीं, अमेरिका तो भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम की जबरन क्रेडिट भी लेने लगा था। हालांकि अमेरिका के इस दावे को भारत बार-बार खारिज कर चुका है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’ !

by UB India News
July 18, 2026
0

मोदी सरकार ने 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र का एजेंडा बता दिया। कुल 7 विधेयकों...

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

नया-नया मध्यस्थ बना पाकिस्तान, ईरान को मुनीर पर कितना ऐतबार…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग जब मार्च 2026 के स्तर पर दोबारा पहुंच चुकी है, तो 17-18 जून...

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

by UB India News
July 18, 2026
0

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब...

PM मोदी और ट्रंप की जून में हो सकती है मुलाकात, G7 समिट के लिए फ्रांस में होंगे दोनों नेता

भारत में ट्रंप और अमेरिका पर भरोसा घटा ……

by UB India News
July 18, 2026
0

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका और भारत के समीकरण में बदलाव देखने को...

ईरान पर मेगा स्ट्राइक की तैयारी में अमेरिका!लगातार सातवीं रात ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले………….

ईरान पर मेगा स्ट्राइक की तैयारी में अमेरिका!लगातार सातवीं रात ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले………….

by UB India News
July 18, 2026
0

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों में विस्फोट हो...

Next Post
वक्फ बिल पर राज्यसभा में चर्चा जारी, किरेन रिजिजू ने पेश किया बिल , चर्चा के लिए 8 घंटे का समय……

वक्फ कानून-केंद्र सरकार ने नए नियमों का नोटिफिकेशन किया जारी

मोदी सरकार ट्रंप की समयसीमा के आगे झुक जाएगी, भले ही पीयूष गोयल कितना भी दावा करें.........................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend