ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘उम्मीद है कि मैं 30-40 साल और जिंदा रहूंगा

UB India News by UB India News
July 6, 2025
in अध्यात्म, खास खबर
0
‘उम्मीद है कि मैं 30-40 साल और जिंदा रहूंगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने अपने 90वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर शनिवार को धर्मशाला के मक्लोडगंज में स्थित मुख्य मंदिर त्सुगलाखांग में आयोजित एक विशेष प्रार्थना समारोह में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने अपनी सेहत और लंबी उम्र को लेकर चल रही अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि उनके पास अवलोकितेश्वर (करुणा के बौद्ध देवता) का आशीर्वाद है और वह अगले 30-40 साल तक लोगों की सेवा करना चाहते हैं।

‘अवलोकितेश्वर का आशीर्वाद मेरे साथ है’

दलाई लामा ने समारोह में मौजूद 15,000 से ज्यादा भक्तों को संबोधित करते हुए कहा, ‘मुझे कई संकेत मिले हैं कि अवलोकितेश्वर का आशीर्वाद मेरे साथ है। मैंने अब तक अपनी पूरी कोशिश की है और मैं उम्मीद करता हूं कि मैं अभी 30-40 साल और जिऊंगा। आपकी दुआओं का फल मुझे मिला है।’ उन्होंने यह भी बताया कि बचपन से ही उन्हें लगता था कि उनका अवलोकितेश्वर से गहरा नाता है। हंसते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं 130 साल से ज्यादा जीना चाहता हूं ताकि बुद्ध धर्म और तिब्बत के लोगों की सेवा और कर सकूं।’

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

Dalai Lama health, Dalai Lama successor, Dalai Lama birthday 2025

Image Source : PTI
दलाई लामा ने 1500 से ज्यादा भक्तों को संबोधित किया।

 

उत्तराधिकारी की अफवाहों को किया खारिज

हाल ही में दलाई लामा के उत्तराधिकारी की घोषणा को लेकर कई अफवाहें उड़ रही थीं, खासकर इसलिए क्योंकि उनका 90वां जन्मदिन नजदीक आ रहा था। लेकिन इस मौके पर केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के अध्यक्ष पेन्पा त्सेरिंग ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘यह सब ऐसे नहीं होता। कुछ लोग सोच रहे हैं कि दलाई लामा जल्दी ही कोई बड़ा ऐलान करेंगे या अपनी मृत्यु की बात करेंगे। लेकिन उनकी सेहत अच्छी है और वह कहते हैं कि वह अभी 20 साल और जिएंगे। हमें उनकी परंपरा को समझना चाहिए।’ इस मौके पर उन्होंने चीनी नेता माओ त्से-तुंग से जुड़ा एक प्रसंग भी याद किया।

माओ के साथ अपनी मुलाकात का किया जिक्र

दलाई लामा ने अपने भाषण में कहा कि तिब्बतियों ने भले ही अपना देश खो दिया और भारत में निर्वासित जीवन जी रहे हैं, लेकिन वह फिर भी दूसरों की भलाई के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘धर्मशाला में रहने वाले लोग हों या दुनिया के किसी और कोने में, मैं सभी की सेवा और भलाई के लिए काम करना चाहता हूं।’ उन्होंने चीनी नेता माओ त्से-तुंग के साथ अपनी मुलाकात का भी जिक्र किया, जब माओ ने कहा था, ‘धर्म जहर है।’ दलाई लामा ने बताया कि उन्होंने इस बात का जवाब नहीं दिया, बल्कि माओ के प्रति करुणा का भाव रखा।

Dalai Lama health, Dalai Lama successor, Dalai Lama birthday 2025

Image Source : PTI
दलाई लामा के संबोधन को सुनने आए भक्त।

 

90वें जन्मदिन का भव्य आयोजन

बता दें कि दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में धर्मशाला में एक हफ्ते तक चलने वाले उत्सव का आयोजन किया गया है। रविवार को होने वाले मुख्य समारोह में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, जो खुद बौद्ध धर्म को मानते हैं, और राजीव रंजन सिंह हिस्सा लेंगे। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे भी इस खास मौके पर शामिल होंगे। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के प्रवक्ता तेंजिन लेखशे ने बताया कि शनिवार को आयोजित प्रार्थना समारोह में तिब्बती बौद्ध धर्म के विभिन्न संप्रदायों के प्रतिनिधि, कई मठों के वरिष्ठ लामा और हजारों भक्त शामिल हुए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
पाकिस्तान ने रोना रोया, अमेरिका को दिलाई पुरानी रिश्तों की याद

पाकिस्तान को आखिर क्यों गले लगा रहा अमेरिका?

वक्फ बिल पर राज्यसभा में चर्चा जारी, किरेन रिजिजू ने पेश किया बिल , चर्चा के लिए 8 घंटे का समय……

वक्फ कानून-केंद्र सरकार ने नए नियमों का नोटिफिकेशन किया जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend