ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या है ट्रंप का ‘कर और व्यय कटौती विधेयक’?

UB India News by UB India News
July 2, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, संपादकीय
0
इलॉन मस्क ने ट्रम्प सरकार का साथ छोड़ा…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट में कर छूट, व्यय में कटौती और निर्वासन निधि में वृद्धि को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पेश किए गए विधेयक के बाद हंगामा मच गया है। हालांकि इस विधेयक ने अपने महत्वपूर्ण प्रक्रियात्मक चरण को बमुश्किल से पार कर लिया है। मगर इसे लेकर भारी संग्राम छिड़ गया है। डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी सहयोगी रहे एलन मस्क ही इस विधेयक से सबसे ज्यादा खफा दिख रहे हैं। उन्होंने तो इसे “पागलपन से भरा विनाशकारी फैसला” करार दे दिया है। इससे अमेरिकी प्रशासन भी हैरत में पड़ गया है।

कब पारित होना है विधेयक

बताया जा रहा है कि ट्रंप द्वारा इंट्रोड्यूस किए गए इस विधेयक को पारित करने की समयसीमा 4 जुलाई तय की गई है। इसे लेकर शनिवार देर रात सीनेट की बैठक भी हुई। इस दौरान इसके पहले प्रक्रियात्मक चरण में मतदान किया गया। इस विधेयक के पक्ष में 51 जबकि विरोध में 49 वोट पड़े। दोनों वोट बराबर होने की सूरत में ‘टाई ब्रेक’ के लिए उपराष्ट्रपति जे.डी.वेंस सदन में मौजूद थे। विपक्षी सांसद बातचीत के लिए एकत्र हुए तो सदन में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई और गतिरोध पैदा होने के कारण घंटों तक मतदान रुका रहा। मगर आखिरकार इसने अपना पहला पड़ा पार कर लिया। हालांकि चुनौतियां कम नहीं हुई हैं।

RELATED POSTS

ईरान के चक्कर में भिड़ गए अमेरिका-चीन

अमेरिका–ईरान युद्ध : भारत के लिए आर्थिक और राजनीतिक संकट की नई परीक्षा

क्या बोले एलन मस्क?

इस विधेयक को लेकर अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने कड़ी और तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापक कर एवं व्यय कटौती विधेयक के प्रति एक बार फिर अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की। मस्क ने कहा कि जिस विधेयक को रिपब्लिकन पार्टी के सांसद पारित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वह बेहद विनाशकारी है…. उससे नौकरियां खत्म हो जाएंगी और उभरते उद्योग ठप्प पड़ जाएंगे। मस्क ने शनिवार को ‘एक्स’ पर लिखा, “सीनेट का नवीनतम मसौदा विधेयक अमेरिका में लाखों नौकरियां खत्म कर देगा और हमारे देश को भारी रणनीतिक नुकसान पहुंचाएगा।”

 

“रिपब्लिकन पार्टी के लिए राजनीतिक आत्महत्या”

एपन मस्क ने ट्रंप के इस विधेयक को “रिपब्लिकन पार्टी के लिए राजनीतिक आत्महत्या” जैसा कदम करार दिया है। उन्होंने यह बात ऐसे समय में कही है जब सीनेट को लगभग 1,000 पृष्ठों वाले विधेयक पर खुली बहस के लिए मतदान कराना है। उन्होंने कहा, “इससे पुराने उद्योगों को तो लाभ होगा, लेकिन यह उभरते उद्योगों को गंभीर नुकसान पहुंचाता है।” टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने बाद में एक पोस्ट में लिखा कि यह विधेयक “रिपब्लिकन पार्टी के लिए राजनीतिक आत्महत्या” होगी। मस्क ने ट्रंप पर नए सिरे से हमला बोला है। हाल में मस्क ने ट्रंप प्रशासन का सरकारी दक्षता विभाग छोड़ते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए थे।

क्या है ट्रंप का ‘कर और व्यय कटौती विधेयक’?

ट्रंप का 2025 का ‘कर और व्यय कटौती विधेयक’, oficialmente “One Big Beautiful Bill Act” (OBBBA), एक व्यापक, हजारों पृष्ठीय पूंजीगत विधेयक है, जिसे मुख्यतः कर कटौती, सैन्य खर्च, सीमा सुरक्षा, और सामाजिक सुरक्षा में बड़े पैमाने पर कटौती के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें 2017 के टैक्स कटौती को विस्तार दिया गया है। इसके तहत व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट टैक्स दरों को स्थायी या 2028 तक बढ़ाये जाने की बात की गई है। नए टैक्स लाभ के तौर पर टिप्स, ओवरटाइम पर कर से छूट, कार लोन ब्याज पर कटौती,  65 साल से अधिक आयु वर्ग के लिए 4000 अमेरिकी डॉलर अतिरिक्त मानक कटौती (2025–2028) के लिए करने का प्रावधान है। इसके अलावा 2024–28 में जन्मे बच्चों को “ट्रंप अकाउंट्स” से 1,000 अमेरिकी डॉलर का योगदान देने की बात कही गई है। इसी तरह रक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर कई तरह के बदलाव शामिल हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

ईरान के चक्कर में भिड़ गए अमेरिका-चीन

by UB India News
July 15, 2026
0

अमेरिका ने मंगलवार रात लगातार चौथे दिन ईरान पर हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, करीब सात घंटे...

अमेरिका–ईरान युद्ध : भारत के लिए आर्थिक और राजनीतिक संकट की नई परीक्षा

अमेरिका–ईरान युद्ध : भारत के लिए आर्थिक और राजनीतिक संकट की नई परीक्षा

by UB India News
July 15, 2026
0

दुनिया के इतिहास में कुछ युद्ध ऐसे होते हैं, जिनकी गोलियां सीमाओं के भीतर चलती हैं, लेकिन उनकी गूंज पूरी...

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

by UB India News
July 15, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आज आर-पार की लड़ाई होने की आशंका बन गई है। प्रदर्शनकारी आज पीओके की...

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू, 99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क………………

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू, 99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क………………

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) आज से लागू हो गया है। इसे पिछले कुछ...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

Next Post
कोलकाता में लॉ स्टूडेंट से गैंगरेप मामले की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट से हुई ……………

कोलकाता में लॉ स्टूडेंट से गैंगरेप मामले की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट से हुई ...............

शेयर बाजार अब तक की सर्वकालिक ऊंचाई पर खुला ,  सेंसेक्स ने 79,671 और निफ्टी ने 24,174 का हाई बनाया

पिछले हफ्ते सेंसेक्स 2354 अंक और निफ्टी 665 अंक उछला, कल से कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend