ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में 27 पाकिस्तानी महिलाएं मौजूद, 3 के पासपोर्ट सरेंडर……..

UB India News by UB India News
April 26, 2025
in TAZA KHABR, महिला युग
0
पटना में 27 पाकिस्तानी महिलाएं मौजूद, 3 के पासपोर्ट सरेंडर……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
 पटना जिले में आवासन कर रहें 27 पाकिस्तानी नागरिकों में सभी महिलाएं हैं। इनमें एक महिला पर मुकदमा भी दर्ज है। वह अभी जमानत पर हैं। मुकदमे का ट्रायल चल रहा है। वहीं, 24 महिलाएं लांग टर्म वीजा पर हैं। जबकि, तीन पाकिस्तानी महिलाओं ने भारतीय नागरिकता पाने के लिए पासपोर्ट सरेंडर कर दिया है।

कई महिलाएं कर रखी हैं शादी

इसकी जानकारी एसपी विधि-व्यवस्था संजय कुमार ने शुक्रवार को दी। सूत्र बताते हैं कि अधिसंख्य महिलाओं ने रिश्तेदार से मिलने का हवाला देकर भारत का वीजा प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने यहीं शादी कर ली। फिर, वीजा की अवधि बढ़ाती रहीं। महिलाओं पर रखी जा रही विशेष निगरानी  एसपी ने बताया कि पटना में डेरा डालीं सभी पाकिस्तानी महिला नागरिकों पर निगरानी रखी जा रही है।

थानों को मिला निगरानी का आदेश

संबंधित थाने को उनकी गतिविधियों और अद्यतन स्थिति पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी महिला नागरिकों के संबंध में कोई भी आदेश वरीय स्तर से प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, विशेष शाखा भी उन महिलाओं के बारे में पूरी जानकारी ले रही है।

वे कब यहां आईं, किन परिस्थितियों में उनके वीजा की अवधि बढ़ाई गई, क्या शादी के बाद उन्हें संतान भी हुआ और यदि हां तो क्या इसकी जानकारी दूतावास को दी गई थी अथवा नहीं? समेत अन्य जानकारी के साथ हरेक पाकिस्तानी महिला नागरिक की कुंडली तैयार की जा रही है।

कोर्ट के आदेश पर भेजी जाएगी पाकिस्तानी महिला

एक महिला पर मुकदमा दर्ज है और उसका ट्रायल चल रहा है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बाकी 26 महिलाओं का वीजा रद कर उन्हें वापस उनके देश भेजा जा सकता है।

RELATED POSTS

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

लेकिन, जिस पाकिस्तान मूल महिला पर मुकदमा विचाराधीन है, उसे कोर्ट के आदेश के बिना डीपोर्ट नहीं किया जा सकता। इसका कारण यह है कि महिला को सुनवाई के दौरान उपस्थित होना अनिवार्य है। अगर अदालत उन्हें दोषी पाता है तो सजा भी हो सकती है। ऐसी सूरत में उस महिला को वापस उसके मुल्क नहीं भेजा जा सकता।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

by UB India News
August 18, 2026
0

सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीवान के DM विवेक रंजन...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

by UB India News
August 18, 2026
0

पटना के गर्दनीबाग में राष्ट्रगान, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के साथ छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत हुई।...

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 18, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

by UB India News
August 18, 2026
0

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस...

Next Post
कुछ लोग गड़बड़ी कर रहे थे, उन्हीं लोगों ने इधर-उधर करा दिया……….

कुछ लोग गड़बड़ी कर रहे थे, उन्हीं लोगों ने इधर-उधर करा दिया..........

तेजस्वी ने पकड़ा लालू का सामाजिक न्याय………….

तेजस्वी ने पकड़ा लालू का सामाजिक न्याय.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend