ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दो दिवसीय बिहार दौरे पर कल पटना पहुंचेगे अमित शाह !

UB India News by UB India News
January 4, 2025
in पटना, भाजपा
0
अमित शाह ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमित शाह दो दिन के बिहार दौरे पर 5 जनवरी को आने वाले हैं. पटना में उनके दो कार्यक्रम हैं. भूतपूर्व भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में वे शामिल होंगे. फिर गुरुद्वारा साहिब जाएंगे. पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे. संभव है कि वे नीतीश कुमार से भी मिलें.

मुलाकात के बाद संशय के बादल स्वत: छंट जाएंगे.

RELATED POSTS

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

दोनों की मुलाकात हो गई तो संशय के बादल स्वत: छंट जाएंगे. यह भी हो सकता है कि अपने कार्यक्रम के दौरान अमित शाह मीडिया से भी कहीं न कहीं मुखातिब हो जाएं या फिर कार्यक्रम में ही कुछ ऐसा बोल जाएं, जिससे रहस्य से पर्दा हट जाए. हालांकि उन्होंने जो कुछ भी कहा है, उसमें उन्हें सफाई देने की जरूरत नहीं. बहरहाल, अगले 48 घंटे में स्पष्ट हो जाएगा कि नीतीश कुमार सच में नाराज हैं या नाराजगी की खबरें महज मीडिया की उपज हैं.

मुख्यमंत्री के मन में क्या है, यह अमित शाह जानते हैं
और किसी को पता है या नहीं, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के गृह मंत्री अमित शाह को जरूर जानकारी है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मन में क्या है? यह सनसनी जो अभी इस ठिठुरन भरी ठंड में भी बिहार की राजनीति को गरम दिखा रही है, उसकी शुरुआत ही शाह से हुई है। अगर शाह बिहार में महाराष्ट्र जैसा चेहरा-बदल को लेकर साफ-साफ कह देते कि नीतीश कुमार ही अगले चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे तो यह सब होता ही नहीं। उन्होंने इस सवाल को टालकर बिहार की राजनीति में संशय के बीज बो दिए। इसी के बाद सीएम नीतीश कुमार की हर गतिविधि को जैसे-तैसे जाेड़कर उनके एनडीए छोड़ने की चर्चा उठाई गई। वह दिल्ली गए तो भी कहा गया कि कांग्रेस के ऑफर के बाद ही मुख्यमंत्री दिवंगत प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के परिजनों से मिलने के बहाने राष्ट्रीय राजधानी गए। उनकी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात नहीं हुई तो कहा गया कि भाजपा उन्हें तवज्जो नहीं दे रही। सनसनी फैलाने वाले मीडिया संस्थानों ने उनके पटना आकर राजभवन जाने को इस्तीफा और नई सरकार के गठन से जोड़कर देखा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

by UB India News
July 18, 2026
0

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके...

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

by UB India News
July 18, 2026
0

हार सरकार उच्च शिक्षा व्यवस्था को नए ढांचे में ढालने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई से बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

बिहार विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा सियासी मुद्दा...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

Next Post
दुर्लभ संयोग में 13 जनवरी से हो रही है महाकुंभ की शुरुआत, कुंभ के पहले दिन क्या है खास

दुर्लभ संयोग में 13 जनवरी से हो रही है महाकुंभ की शुरुआत, कुंभ के पहले दिन क्या है खास

जॉर्ज सोरोस को US का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर उठने लगा सवाल ..

जॉर्ज सोरोस को US का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर उठने लगा सवाल ..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend