कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि लोगों को डराने और देश में संविधान को नष्ट करने के बाद शिवाजी महाराज के सामने झुकने का कोई फायदा नहीं है। वे कोल्हापुर में शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे थे।
राहुल ने कहा- नीयत दिख जाती है। उसे छिपा नहीं सकते। उन्होंने मूर्ति बनाई और कुछ दिन बाद वो टूट गई। उनकी नीयत गलत थी। शिवाजी महाराज की मूर्ति ने मैसेज दिया कि आप मूर्ति बनाओगे तो शिवाजी विचारधारा की रक्षा भी करनी पड़ेगी।
विधानसभा चुनाव से पहले राहुल का यह दौरा अहम माना जा रहा है। वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू कर रहे हैं। राहुल पहले 4 अक्टूबर को कोल्हापुर आ रहे थे, लेकिन उनके प्लेन में टेक्निकल ईश्यू के चलते वे नहीं आ सके।

राहुल की स्पीच की बड़ी बातें…
- संविधान पर : शिवाजी महाराज ने देश दुनिया को क्या मैसेज दिया। सबसे पहले उन्होंने कहा था देश सबका है। सबको लेकर चलना है। अन्याय नहीं करना है। मगर हम सोचें कि इनकी सोच का आज कौन सा चिह्न है तो वो ये संविधान है। सीधा सा कनेक्शन है। जो शिवाजी महाराज ने कहा था, 21वीं सदी में उसका ट्रांसलेशन संविधान है। उनकी सोच से ही संविधान आया। अगर शिवाजी और शाहूजी महाराज जैसे लोग नहीं होते तो संविधान नहीं होता।
- शिवाजी महाराज पर : आज यहां मूर्ति का अनावरण कर रहे हैं। शिवाजी महाराज की। ये सिर्फ एक मूर्ति नहीं। मूर्ति जब बनाई जाती है जब हम किसी व्यक्ति की विचारधारा को, उनके कर्मों को दिल से समर्थन करते हैं। हम यहां आए और मूर्ति अनावरण कर दिया। और जो ये पूरी जिंदगी जिसके लिए लड़े, हम उसके लिए लड़ें तो मूर्ति का कोई मतलब ही नहीं। जिस तरीके से ये जिए, शायद हम न कर पाएं।
- सिंधुदुर्ग मूर्ति टूटने की घटना पर : हिंदुस्तान में 2 विचारधाराओं की लड़ाई है। एक समानता की बात करती है, दूसरी लोगों को डराने-धमकाने की। दूसरी विचारधारा के खिलाफ आज कांग्रेस लड़ रही है। नीयत दिख जाती है। उसे छिपा नहीं सकते। उन्होंने मूर्ति बनाई और कुछ दिन बाद वो टूट गई। नीयत गलत थी। उसने मैसेज दिया कि आप मूर्ति बनाओगे तो उसकी विचारधारा की रक्षा करनी पड़ेगी।
- आदिवासियों से भेदभाव पर : वो मूर्ति के सामने जाकर हाथ जोड़ते हैं और फिर 24 घंटे शिवाजी महाराज की सोच के खिलाफ काम करते हैं। राम मंदिर, पार्लियामेंट के उद्घाटन में आदिवासी राष्ट्रपति को जाने नहीं दिया। सोच एक ही है। ये राजनैतिक लड़ाई नहीं है। ये सोच, विचारधारा की लड़ाई है। संविधान की लड़ाई है, संविधान के अंदर शिवाजी महाराज हैं, उनकी सोच है।
कांग्रेस को ताकत देने वाला जिला है कोल्हापुर कोल्हापुर को महाराष्ट्र में कांग्रेस को सबसे ज्यादा मजबूती देने वाले जिले के रूप में जाना जाता है। चुनाव आयोग ने अभी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। लेकिन कांग्रेस के 288 सीटों में से लगभग 100-110 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है।
राहुल के दौरे से पहले ही टिकट चाहने वाले दावेदारों के इंटरव्यू लिए जा रहे हैं। अब तक 1688 और आवेदन मिल चुके हैं। राहुल के दौरे के चलते इंटरव्यू को 8 अक्टूबर तक रोक दिया गया है।
आज ‘संविधान’ शिवाजी महाराज की सोच का चिह्न है: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि शिवाजी महाराज ने जीवन भर अन्याय के विरुद्ध, न्याय का युद्ध लड़ा और सत्य की राह पर चलने की बात सिखाई। हम उन्हीं के रास्ते पर चलकर लोगों के ‘न्याय के हक’ की लड़ाई लड़ते रहेंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज ने संदेश दिया था कि देश सब का है, सभी को साथ लेकर चलना है और अन्याय नहीं करना है। आज ‘संविधान’ शिवाजी महाराज की सोच का चिह्न है। शिवाजी महाराज की सोच से ही संविधान बना है, क्योंकि इसमें हर वो बात है, जिसके लिए वह पूरी जिंदगी लड़े।
‘हिंदुस्तान में आज दो विचारधाराओं की लड़ाई है’
राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान में आज दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक विचारधारा- संविधान की रक्षा करती है, समानता और एकता की बात करती है। यह शिवाजी महाराज की विचारधारा है। दूसरी विचारधारा- शिवाजी महाराज की विचारधारा के संविधान को खत्म करने में लगी है। लोगों की डराती और धमकाती हैं। संविधान को बचाने की लड़ाई नई नहीं हैं। जिस विचारधारा से शिवाजी महाराज लड़े, उसी विचारधारा से कांग्रेस पार्टी लड़ रही है।
BJP ने शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाई, जो कुछ दिन में टूटकर गिर गई: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गाांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP ने शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाई, जो कुछ दिन में टूटकर गिर गई। ये संदेश था कि अगर शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाएंगे, तो उनकी विचारधारा की रक्षा भी करनी पड़ेगी। क्योंकि… BJP के लोग शिवाजी महाराज की मूर्ति के सामने हाथ तो जोड़ते हैं, लेकिन 24 घंटा उनकी सोच के खिलाफ काम करते हैं।