ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जापान में प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव जारी, नौ उम्मीदवारों के बीच संघर्ष

UB India News by UB India News
September 27, 2024
in TAZA KHABR
0
जापान में प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव जारी, नौ उम्मीदवारों के बीच संघर्ष
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जापान में प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव होने वाले हैं. चुनाव में जीत दर्ज करने वाला नेता जापान के निर्वतमान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की जगह लेगा. चुनाव मैदान में रिकॉर्ड नौ उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं. जापानी मीडिया के अनुसार, पहले दौर में किसी भी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिल पाएगा. इस वजह से शीर्ष दो वोट पाने वाले व्यक्ति को दूसरे दौर में आगे बढ़ाया जाएगा. दूसरा दौर, शुक्रवार दोपहर को ही पहले दौर के बाद होगा.

प्रधानमंत्री की दौड़ में यह लोग शामिल
प्रधानमंत्री पद के लिए नौ उम्मीदवारों के बीच संघर्ष है. दौड़ में शामिल नेताओं में- शिंजिरो कोइजुमी, शिगेरू इशिबा, योशिमासा हयाशी, साने ताकाइची, ताकायुकी कोबायाशी आदि शामिल हैं. पूर्व बैंकर इशिबा पांचवीं बार प्रधानमंत्री पद के लिए लड़ रही हैं, उनका कहना है कि यह उनकी अंतिम लड़ाई है. साने ताकाइची 63 साल की हैं, वर्तमान में वे देश की आर्थिक सुरक्षा मंत्री हैं. साने को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शिष्या माना जाता है. साने कट्टर रूढ़िवादी नेता हैं.

RELATED POSTS

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

शिंजिरो रेस में आगे

पूर्व प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइजुमी के बेटे शिंजिरो कोइजुमी प्रधानमंत्री पद की रेस में सबसे आगे हैं. जापानी मीडिया के अनुसार शिंजिरो देश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं. शिंजिरो सबसे पहले 2009 में संसद पहुंचे थे, जिसके बाद से शिंजिरो को प्रधानमंत्री पद का उपयुक्त उम्मीदवार माना जा रहा है. वे अभी महज 43 साल के हैं. अगर शिंजिरो प्रधानमंत्री चुनाव जीत जाते हैं, तो शिंजिरो देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री होंगे.

फुमियो किशिदा ने क्यों इस्तीफा दिया
जापान के निर्वतमान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने 14 अगस्त को इस्तीफा देने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि अगले माह वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. सवाल यह है कि किशिदा ने इस्तीफा क्यों दिया. दरअसल, किशिदा का यह कार्यकाल बहुत चुनौतियों भरा रहा. कई घोटाले सामने आए थे. घोटालों के कारण जनता का उन पर से विश्वास उठने लगा. किशिदा की अप्रूवल रेटिंग भी घटकर 20 प्रतिशत पर आ गई थी. जापान महंगाई से जूझ रहा है, जिसपर किशिदा लगाम नहीं लगा पाए थे.

जापान में सत्तारूढ़ दल का अध्यक्ष ही बनता है प्रधानमंत्री
बता दें, किशिदा सितंबर 2021 में एलडीपी पार्टी के अध्यक्ष बने. पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद वे प्रधानमंत्री बने. जापान में नियम है कि सत्तारूढ़ दल का अध्यक्ष ही प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठता है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

by UB India News
August 8, 2026
0

भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में असिस्टेंट टेक्निशयन के पद पर काम करने वाला रौशन कुमार AEDO परीक्षा का सेटर था।...

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

by UB India News
August 8, 2026
0

पटना के बापू सभागार में शनिवार को मानव तस्करी (Human Trafficking) को लेकर पूर्वी जोन का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित...

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

by UB India News
August 8, 2026
0

राजधानी पटना में कल एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए. पहाड़ी इलाके...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 8, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

Next Post
मेरे पिता ने मेरा यौन उत्पीड़न किया…’, दिल्‍ली महिला आयोग की चीफ स्‍वाति मालीवाल

अरविंद केजरीवाल पर स्वाति मालीवाल का वार.....

दुनिया के लिए रहस्‍य बना चीन की सबसे नई परमाणु पनडुब्‍बी का डूबना….

दुनिया के लिए रहस्‍य बना चीन की सबसे नई परमाणु पनडुब्‍बी का डूबना....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend