ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वेब सीरीज ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ को लेकर क्यों मचा है घमासान

UB India News by UB India News
September 3, 2024
in खास खबर, मनोरंजन
0
वेब सीरीज ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ को लेकर क्यों मचा है घमासान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कंधार हाईजैक की पृष्टिभूमि बनी वेब सीरीज ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ को लेकर घमासान छिड़ गया है. बीजेपी ने फिल्म का बहिष्कार करने का ऐलान किया है. 1999 के कंधार हाईजैक पर बनी इस वेब सीरीज में आतंकियों के हिंदू नाम रखने पर बीजेपी ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है. बीजेपी फिल्म निर्माताओं पर जानबूझकर आतंकियों के हिंदू नाम रखने का आरोप लगाया है. इसी को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीति खेमे तक इस वेब सीरीज का विरोध होने लगा है.

वेब सीरीज में आतंकियों के हिंदू नाम पर विवाद

दरअसल, अनुभव सिन्हा की वेब सीरीज ‘आईसी 814’ में आतंकियों के नाम भोला और शंकर रखने को लेकर विवाद छिड़ गया है. बीजेपी का कहना है कि फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने जानबूझकर फिल्म में आतंकियों को हिंदू नाम दिए हैं. बीजेपी नेता अमित मालवीय का कहना है कि आतंकियों की मुस्लिम पहचान हिंदू नामों से छिपाने की कोशिश की गई है. इसलिए इस फिल्म का बहिष्कार होना चाहिए.

RELATED POSTS

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

क्या बोले अमित मालवीय

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि IC-814 को हाईजैक करने वाले खूंखार आतंकवादी थे, जिन्होंने अपनी मुस्लिम पहचान को छिपाने के लिए उपनामों का इस्तेमाल किया था. मालवीय ने कहा कि फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने गैर-मुस्लिम नामों को आगे बढ़ाते हुए, अपने आपराधिक इरादे को वैध कर दिया. उन्होंने कहा कि सालों पर लोग सोचेंगे कि हिंदुओं ने आईसी -814 को हाईजैक किया था. बीजेपी नेता ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों के अपराधों को सफेद करने के लिए लेफ्ट का ये एजेंडा है. यह सिनेमा की शक्ति है, जिसे कम्युनिस्ट 70 के दशक से आक्रामक तरीके से उपयोग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह केवल लंबे समय में भारत के सुरक्षा तंत्र पर सवाल उठाएगा.

पांच आतंकियों ने हाईजैक किया था विमान

बता दें कि इंडियन एयरलाइंस के विमान IC-814 को 24 दिसंबर 1999 को पांच आतंकियों ने हाईजैक कर लिया था. इस विमान में 176 यात्री उड़ान भर रहे थे. इस विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन आतंकी इस विमान को हाईजैक कर पहले पाकिस्तान और उसके बाद अफगानिस्तान के कंधार ले गए. इस विमान के पांच आतंकियों ने हाईजैक किया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

India AI Impact Summit 2026: विदेशी डेलिगेट्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च

UPI पर चार्ज जरूरी या मजबूरी… क्या MDR के पीछे अमेरिका कर रहा है कोई खेल?

by UB India News
August 8, 2026
0

बैंक और फिनटेक कंपनियों को करोड़ों UPI ट्रांजेक्शन संभालने के लिए सर्वर और साइबर सुरक्षा पर बहुत बड़ा खर्च करना...

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
पेरिस पैरालंपिक 2024 का आज चौथा दिन ,भारत ने अब तक जीता का सात पदक

पेरिस पैरालंपिक 2024 का आज चौथा दिन ,भारत ने अब तक जीता का सात पदक

BJP का आज से सदस्यता अभियान, पीएम मोदी करेंगे लॉन्च, जानें कैसे बन सकते हैं मेंबर

BJP का आज से सदस्यता अभियान, पीएम मोदी करेंगे लॉन्च, जानें कैसे बन सकते हैं मेंबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend