ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में

UB India News by UB India News
July 13, 2024
in खास खबर, दिन विशेष, समाज
0
मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के लाडले छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई यानी आज होने जा रही है। अब शादी के लिए काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। अब से कुछ ही घंटों बाद दोनों फेरे लेने के लिए तैयार सजे-धजे नजर आएंगे। शादी की तैयारियों के बीच गेस्ट भी पहुंचने लगे हैं। अनंत अंबानी और राधिका की शादी में कई विदेशी गेस्ट आने वाले हैं। एयरपोर्ट और होटल के बाहर इन्हें स्पॉट भी किया जा रहा है। कई नामचीन लोग शादी के लिए पहुंच गए हैं।

इस शादी को खास बनाने के लिए देश-विदेश से कई दिग्गज लोग शामिल होने वाले हैं. जिसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड स्टार्स से लेकर कई राजनेता और नामी बिजनेसमैन भी शामिल हैं.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

अनंत और राधिका की शादी से पहले प्री-वेडिंग जश्न मार्च में जामनगर में शुरू हुआ, जहां उन्होंने तीन दिनों तक हजार से अधिक मेहमानों की मेजबानी की. इस कार्यक्रम में दिलजीत दोसांझ और अरिजीत सिंह के अलावा पॉप आइकन रिहाना ने परफॉर्म किया था. जुलाई आते-आते, पारंपरिक विवाह-पूर्व अनुष्ठानों के साथ उत्सव जारी रहा. ऐसा ही एक समारोह मामेरू-मौसुलु था, जहां दुल्हन के मामा उसे उपहार, कपड़े और गहने देते थे, जो उसके जीवन में नए अध्याय के लिए उनके आशीर्वाद और शुभकामनाओं का प्रतीक था.

इसके बाद, अनंत अंबानी की दादी कोकिलाबेन अंबानी ने मुंबई में एक जीवंत डांडिया नाइट की मेजबानी की, जिसमें परिवार और दोस्त शामिल हुए. नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में एक भव्य संगीत रात का भी आयोजन किया गया, जहां पॉप सनसनी जस्टिन बीबर ने मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसी दौरान बॉलीवुड सेलेब्स के साथ अंबानी परिवार के सदस्यों ने भी शानदार प्रदर्शन किया.

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट शादी का पूरा शेड्यूल

1- दोपहर 3 बजे बारात इकट्ठा होगी और साफा बांधने की रस्म निभाई जाएगी.
2- इसके बाद मिलनी की रस्म होगी.
3- रात 8 बजे वरमाला की रस्म होगी.
4- लग्न, सात फेरे और सिंदूर दान की रस्म का समय रात 9.30 बजे से शुरू होगा.
5- शादी के लिए मेहमानों को पारंपरिक ड्रेस कोड में शामिल होना होगा.
6- 13 और 14 जुलाई को दो दिन अलग-अलग लोगों के लिए रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया है.
7- इस दौरान दुनिया भर की राजनीतिक, औद्योगिक, खेल और फिल्म से जुड़ी हस्तियां शादी और रिसेप्शन के जश्न में शामिल होंगी.

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, सैमसंग के सीईओ हान जोंग भी पहुंचे मुंबई

किम कार्दशियन और ख्लो कार्दशियन के अलावा ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और सैमसंग के सीईओ हान जोंग-ही सहित अन्य हाई-प्रोफाइल मेहमान तीन दिनों के इस मेगा उत्सव के लिए पहले ही मुंबई पहुंच चुके हैं.

अनंत-राधिका की शादी में शामिल होंगे लालू यादव, परिवार संग मुंबई रवाना

एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। लालू परिवार भी इस समारोह में शामिल हो रहा है। शुक्रवार की सुबह लालू यादव अपने परिवार के साथ चाटर्ड प्लेन से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी ने कहा कि निमंत्रण आया तो जा रहे हैं। उन्होंने शादी की शुभकामनाएं दीं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
जून में 7 फीसदी चढ़ा घरेलू बाजार, अब इस सप्ताह 80 हजार को पार कर सकता है सेंसेक्स

सेंसेक्स 996 अंक चढ़ा, 80893 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा:निप्टी में भी 200 से ज्यादा अंकों की तेजी

समान नागरिक कानून लागू होने पर क्या-क्या बदल जाएगा……….

यूसीसी है क्‍या? उत्तराखंड यूसीसी की रिपोर्ट आज होगी सार्वजनिक, अक्टूबर में होगा लागू,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend