ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जम्मू में आतंकी कैसे कर रहे इतने सटीक हमले?

UB India News by UB India News
July 11, 2024
in अपराध, खास खबर, जम्मू कश्मीर
0
ऑपरेशन अनंतनाग’ पांचवें दिन भी जारी, सेना ने पहाड़ी वाले क्षेत्र में रॉकेट लॉन्चर से हमला किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू के कुठआ में भारतीय सेना के ट्रक पर हमला करने वाले आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों के जवान अब भी जुटे हुए हैं. वहीं इस हमले की जांच में जुटी एजेंसियों ने खुलासा किया है कि आतंकियों ने इस हमले की जगह ढूढ़ने के लिए अल्पाइन क्वेस्ट लोकेशन एप्लीकेशन इस्तेमाल किया था.

जांच एजेंसी के मुताबिक, जम्मू में पिछले डेढ़ साल में जितने भी आतंकी हमले हुए हैं, उसमें इसी एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया गया है. खुफिया एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान की सरपरस्ती में भारतीय सीमा के अंदर घुसपैठ करने वाले इन आतंकियों को इस ऐप्लीकेशन के जरिये घने जंगलों के सारे नदी-नालों और पहाड़ी गुफाओं की बिल्कुल क्लियर लोकेशन मिल जाती है. पाकिस्तान में इन आतंकियों को इस ऐप की ट्रेनिंग दी जाती है.

RELATED POSTS

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

कठुआ में सोमवार को हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान से चल रहे आतंकी संगठन जैश ए मुहम्मद ने ली है. वहीं इससे पहले हुए तीन दूसरे आतंकी हमले को लश्कर ने अंजाम था. वहीं अभी तक की तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि इन सभी हमलों में आतंकियों को इसी एल्पाइन क्वेस्ट एप्लिकेशन से ही गाइडेंस मिली थी.

सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा समय में जम्मू में दो अलग-अलग ग्रुप ऐक्टिव हैं. एक जो डेढ़ साल से जम्मू के जंगलों में मौजूद है, जबकि दूसरे माड्यूल ने 4 महीने पहले ही घुसपैठ की है. आतंकियों का मुख्य औजार बने इस एल्पाइन क्वेस्ट ऐप के जरिये जम्मू के जंगली इलाकों में डीटेल्ड प्लॉटिंग की जाती है. खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, भारत में घुसपैठ कर चुके दोनों माड्यूल ने कई छोटे-छोटे ग्रुप बनाए हैं, जिनके जिम्मे एल्पाइन क्वेस्ट द्वारा चिह्नित किए गए जम्मू के जंगलों के इलाके को प्लॉट में बांटा गया है. आतंकियों के ग्रुप का मूवमेंट इसी प्लॉट के मुताबिक होता है.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों ने सोमवार को बड़ा हमला किया था, जिसमें भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) समेत 5 जवान शहीद हो गए और पांच अन्य घायल हुए हैं. इस हमले के बाद ये सभी आतंकी पास के जंगल में भाग गए. सुरक्षाबल उनकी तलाश में जुटे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

Next Post
बिहार के रूपौली सहित 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी

बिहार के रूपौली सहित 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू

अमरनाथ यात्रा के लिए 4,600 से ज्यादा तीर्थयात्री रवाना, बम बम भोले के जयकारों से गूंजा आकाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend