• होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABAR
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABAR
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

हिन्दू-मुस्लिम आबादी में असंतुलन , विपक्ष से पूछे जाएंगे सवाल

UB India News by UB India News
May 11, 2024
in खास खबर, ब्लॉग, लोकसभा चुनाव 2024
0
हिन्दू-मुस्लिम आबादी में असंतुलन , विपक्ष से पूछे जाएंगे सवाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश भर में हिन्दुओं की आबादी घटने और मुसलमानों की आबादी बढ़ने पर जमकर बहस हुई। असल में ये रिपोर्ट आई है कि देश में पिछले 65 साल के दौरान हिन्दुओं की आबादी आठ प्रतिशत कम हो गई है और मुसलमानों की आबादी 44 प्रतिशत बढ़ गई। इसके बाद बीजेपी के नेताओं ने आबादी के इस असंतुलन को कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीतियों का नतीजा बताया। बीजेपी के नेताओं ने इल्ज़ाम लगाया कि कांग्रेस आज़ादी के बाद से ही सनातन के ख़िलाफ़ रही है। इसी का नतीजा है कि देश में हिन्दू घट रहे हैं, मुसलमान बढ़ रहे हैं और अब कांग्रेस मुसलमानों को आरक्षण देने की बात कह रही है। लेकिन कांग्रेस ने इस रिपोर्ट को चुनाव के दौरान असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की साज़िश बता दिया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कहा कि अभी तो इस तरह के और मुद्दे उछाले जाएंगे क्योंकि BJP को समझ आ गया कि चुनाव हाथ से निकल चुका है लेकिन अमित शाह ने कहा कि तीन चरणों में बीजेपी दो सौ के आंकड़े तक पहुंच गई है और बाकी चार चरणों में चार सौ पार हो जाएगी। असदुद्दीन ओवैसी ने अलग बात कही। उन्होंने कहा कि मुसलमानों पर आबादी बढ़ाने का इल्जाम सरासर गलत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर अमित शाह और स्वर्गीय गुरूजी गोलवलकर के नाम लेकर उनके भाई बहनों की संख्या तक गिना दी। कहा, आबादी का मुद्दा और कुछ नहीं,  बीजेपी की भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की साजिश का हिस्सा है।

जिस रिपोर्ट की चर्चा हो रही है, वह रिपोर्ट प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकर परिषद ने तैयार की है। ये रिपोर्ट 1950 से 2015 तक 65 साल के आंकड़ों का अध्ययन  करके तैयार की गई है। इस रिपोर्ट में भारत के अलावा, पड़ोसी देशों जैसे  नेपाल, म्यांमार, मालदीव, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में आबादी में बदलाव का अध्ययन किया गया है। इस रिपोर्ट में सबसे बड़ी बात ये कही गई है कि 1950 से 2015 के बीच भारत में हिंदुओं की आबादी में क़रीब 8 % की गिरावट आई है, वहीं, मुस्लिम समुदाय की आबादी क़रीब 44 % बढ़ गई। 1950 में देश की कुल आबादी में हिंदू लगभग 85 % थे लेकिन 2015 में हिंदू 78 % ही रह गए। दूसरी तरफ 1950 में देश की कुल आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी लगभग 10 % थी जो 2015 में बढ़कर 14% हो गई, यानी आबादी में हिंदुओं का हिस्सा तो घट गया पर, मुसलमानों की आबादी बढ़ गई। इस रिपोर्ट में एक और खास बात ये है कि भारत में पिछले 65 साल में हिंदुओं को छोड़कर बाकी ज़्यादातर धर्मों की आबादी बढ़ी है। उसमें भी मुसलमानों की आबादी सबसे ज़्यादा बढ़ी है। 65 साल पहले देश में ईसाई लगभग 2.25 % थे, 2015 में अब ईसाईयों की जनसंख्या ढाई परसेंट से ज़्यादा हो गई। इसी तरह सिख समुदाय की आबादी 1.25 %  से बढ़कर 1.85 % हो गई।  बौद्ध धर्म को मानने वालों की संख्या भी बढ़ी है। भारत में सिर्फ़ जैन और पारसी समुदायों की आबादी पिछले 65 साल में कम हुई है।

गौर करने वाली बात ये है कि सिर्फ़ भारत में ही नहीं, भारत के पड़ोसी देशों में भी हिंदुओं की आबादी कम हुई है, जैसे नेपाल और म्यांमार में, भूटान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका में हिंदुओं की संख्या में जबरदस्त कमी आई है। इस रिपोर्ट को तैयार करने में शामिल अर्थशास्त्री  प्रोफ़ेसर शमिका रवि ने कहा कि भारत के सारे पड़ोसी देशों में बहुसंख्यक आबादी बढ़ी है लेकिन भारत में उल्टा हुआ है। यहां बहुसंख्यकों की आबादी कम हुई है और अल्पसंख्यकों  की जनसंख्या बढ़ी है। प्रोफ़ेसर शमिका रवि ने कहा कि इसके लिए धर्मान्तरण और घुसपैठ जैसे कई कारण हो सकते हैं। जैसे ही यह रिपोर्ट सार्वजनिक हुई, इस पर सियासत शुरू हो गई।  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अब साफ़ हो गया है कि पिछले साठ साल में कांग्रेस के राज में भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की साज़िश रची जा रही थी।  प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी वाले तो कुछ भी बकवास करते रहते हैं, ये कोई मुद्दा नहीं है। अमेठी में स्मृति ईरानी ने कहा कि इस रिपोर्ट ने कांग्रेस की नीतियों की पोल खोल दी है। अब देश को पता चल गया है कि कांग्रेस के राज में किस तरह हिंदुओं को सताया,  दबाया गया। इसी का नतीजा है कि हिन्दुओं के देश में हिन्दुओं की संख्या घट रही है।

RELATED POSTS

ट्रंप का अजीबोगरीब व्यक्तित्व – दूसरे देशों में करा रहे पंचायत, खुद ईरान को दे रहे युद्ध की धमकी ………..

भारत सरकार ने पाकिस्तान के बाद चीन और तुर्की के प्रोपेगैंडा पर किया बड़ा प्रहार …………..

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि  2021 की जनगणना अब तक हुई ही नहीं तो आबादी का ये आंकड़ा आया कहां से ?  तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी ऐसे नक़ली मुद्दों में फंसाकर जनता को बेवक़ूफ़ बना रही है।  विश्व हिन्दू परिषद के नेता सुरेंद्र जैन ने कहा कि आंकड़ों में तो मुस्लिम आबादी 44 %  बढ़ी पर अगर घुसपैठियों को जोड़ दें, तो मुस्लिम आबादी इससे भी ज़्यादा बढ़ी है। आबादी बढ़ने के साथ साथ मुसलमानों में आक्रामकता  बढ़ रही है और ये देश के लिए ख़तरनाक है। लेकिन असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि ये मुसलमानों का हौसला तोड़ने की साजिश है। ओवैसी ने कहा कि मुल्क में जो हिन्दू-मुसलमान हो रहा है, वो कोई नई बात नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके चेले-चपाटे रोज़ हिन्दुओं को डराते हैं कि मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है। ओवैसी ने कहा कि अगर बीजेपी को नहीं रोका गया तो वो दिन दूर नहीं जब भारत एक हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। चूंकि चुनाव का वक्त है इसलिए आबादी में असंतुलन की इस रिपोर्ट के तथ्यों  पर बात होने के बजाय सियासी बयानबाज़ी हो रही है। इसका असर  चुनाव में भी होगा लेकिन ये मुद्दा वाक़ई  गंभीर है।

भारत जैसे  विविधताओं वाले देश में जहां हिन्दू, मुसलमान, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी और दूसरे समुदाय मिल जुलकर रहते हैं, मिली-जुली आबादी है, वहां जनसंख्या का असंतुलन होने से बहुत सारी समस्याएं पैदा होती हैं। समाज का ताना-बाना टूटता है। संसाधनों पर कब्जे की लड़ाई शुरू होती है और इस तरह की समस्याएं उन इलाकों में ज्यादा देखी गई हैं जहां आबादी का अनुपात बिगड़ गया। असम और केरल इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं। पश्चिम बंगाल के कुछ इलाके, पूर्वी उत्तर प्रदेश , बिहार में सीमांचल, राजस्थान में भरतपुर और हरियाणा में नूंह का क्षेत्र, जहां जहां आबादी में असंतुलन हुआ, वहां से अक्सर लड़ाई, दंगे और सांप्रदायिक तनाव की खबरें आती हैं। ये कोई सिर्फ भारत की बात नहीं है, दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जो इस समस्या से जूझ रहे हैं । इसलिए हमें भी सावधान रहने की ज़रूरत है। आज जिस रिपोर्ट का जिक्र हमारे देश में हो रहा है, उसी तरह की रिपोर्ट दुनिया के कुछ समाजशास्त्रियों ने जारी की है जिसमें कहा गया है कि अगर इसी रफ्तार से मुसलमानों की आबादी बढ़ती रही तो 2060 तक दुनिया में मुसलमानों की आबादी ईसाइयों से ज्यादा हो जाएगी। अगर इसी रफ्तार से मुसलमानों की आबादी बढ़ती रही, तो 2070 तक भारत दुनिया में सबसे ज्यादा मुसलमानों की आबादी वाला देश बन जाएगा। चूंकि कांग्रेस के नेता कह चुके हैं कि देश के संसाधनों पर पहल हक़ मुसलमानों का है, विरोधी दलों के नेता मुस्लिम आरक्षण का वादा कर रहे हैं, इसलिए ज़ाहिर है कि इस मुद्दे को चुनाव से जोड़ा जाएगा और कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से सवाल पूछे जाएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ट्रम्प ने दी ईरान को धमकी जबाब में ईरान ने तैनात कर दी मिसाइलें …………

ट्रंप का अजीबोगरीब व्यक्तित्व – दूसरे देशों में करा रहे पंचायत, खुद ईरान को दे रहे युद्ध की धमकी ………..

by UB India News
May 14, 2025
0

इस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां भी जा रहे हैं, सिर्फ और सिर्फ युद्धविराम और शांति के पहाड़े पढ़...

भारत सरकार ने पाकिस्तान के बाद चीन और तुर्की के प्रोपेगैंडा पर किया बड़ा प्रहार …………..

भारत सरकार ने पाकिस्तान के बाद चीन और तुर्की के प्रोपेगैंडा पर किया बड़ा प्रहार …………..

by UB India News
May 14, 2025
0

भारत सरकार ने चीन और तुर्की के प्रोपेगैंडा पर बड़ा प्रहार किया है. भारत में चीन के सरकारी मुखपत्र ग्लोबल...

ट्रम्प का भारत-PAK सीजफायर पर चार दिन में चौथा बयान…….

ट्रम्प का भारत-PAK सीजफायर पर चार दिन में चौथा बयान…….

by UB India News
May 14, 2025
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का क्रेडिट लिया है। मंगलवार को सऊदी...

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हथियार बरामद,सुरक्षाबलों ने कल एनकाउंटर में लश्कर के 3 आतंकी मारे थे

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हथियार बरामद,सुरक्षाबलों ने कल एनकाउंटर में लश्कर के 3 आतंकी मारे थे

by UB India News
May 14, 2025
0

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद भी सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के...

पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान पीके साहू को अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारत को सौंपा ………….

पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान पीके साहू को अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारत को सौंपा ………….

by UB India News
May 14, 2025
0

दुश्मन की मांद में फंसा अपना शेर वापस आ गया. जी हां, ऑपरेशन सिंदूर से खौफजदा पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान...

Next Post
आपके घर का नाम बदल दूं तो वह मेरा हो जाएगा?

भारत-अमेरिका के संबंधों की प्रगति पर नहीं पड़ा कोई असर......

मिशन 400 पार के लिए PM मोदी ने संभाला मोर्चा, आज कर्नाटक और तेलंगाना में करेंगे तूफानी प्रचार , शुरू किया ‘मेरा भारत, मेरा परिवार’ कैंपेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी का कल पटना में राेड शाे , ट्रैफिक प्लान जारी ,शाम 6:30 बजे डाकबंगला चौराहे से रोड शो, गांधी मैदान तक जाएगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend