ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज 2 फरवरी का इतिहास

UB India News by UB India News
February 1, 2024
in आज का इतिहास
0
आज 29 जनवरी का इतिहास
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

2 फरवरी 2024 ईस्वी वर्ष का 33वाँ दिन 332 दिन शेष है। माघ मास के कृष्णपक्ष की सप्तमी संध्या 04:03 बाद अष्टमी तिथि स्वाति नक्षत्र शूल योग 2 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शुभकृत् संवत्सर) के साथ आप सभी का दिन शुभ मंगलमय हो ।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज 2 फरवरी, 2024 को शाम 4:30 बजे भारत मंडपम, नई दिल्ली में भारत की सबसे बड़ी और अपनी तरह की पहली परिवहन-संपर्क प्रदर्शनी – भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 संपूर्ण परिवहन-संपर्क और मोटर-वाहन उद्योग मूल्य श्रृंखलाओं में भारत की क्षमताओं का प्रदर्शन करेगा। एक्सपो में प्रदर्शनियां, सम्मेलन, क्रेता-विक्रेता बैठकें, राज्य सत्र, सड़क सुरक्षा मंडप और गो-कार्टिंग जैसे जन-केंद्रित आकर्षण भी शामिल होंगे।

RELATED POSTS

आज का खास ….

आज 14 मई 2026 का इतिहास

50 से अधिक देशों के 800 से अधिक प्रदर्शनी-आयोजकों के साथ, एक्सपो अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों, स्थायी समाधानों और परिवहन की नयी तकनीकों पर प्रकाश डालेगा। एक्सपो में 600 से अधिक वाहन कल-पुर्जा निर्माताओं के अलावा, 28 से अधिक वाहन निर्माताओं की भागीदारी होगी। इस कार्यक्रम में 13 से अधिक वैश्विक बाजारों के 1000 से अधिक ब्रांड अपने उत्पादों, प्रौद्योगिकियों और सेवाओं की पूरी श्रृंखला का प्रदर्शन करेंगे।

यह पश्चिमी संस्कृति के अनुसार प्रेम का महीना आ गया है। सर्दी हमारे पीछे है, और फरवरी में प्रवेश करते ही वसंत लगभग आ गया है। यह एक खूबसूरत महीना है, लेकिन क्या आप इसका ऐतिहासिक महत्व जानते हैं? पता लगाने के लिए पढ़ें।

आज 2 फरवरी है. हो सकता है कि पहली नजर में ऐसा न लगे, लेकिन 2 फरवरी विश्व इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन (2 फरवरी) खेल, राजनीति और कला क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ हुईं, साथ ही कई उल्लेखनीय जन्मदिन और निधन भी हुए।

2 फरवरी की एक घटना काफी विनाशकारी थी। यह घटना चीन के शैंसी प्रात में आया विनाशकारी भूकंप था। उस भूकंप से चीन में बड़े पैमाने पर तबाही मची। तबाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब साढ़े 8 लाख लोगों की मौत हो गई। यह दिन भारत के संदर्भ में इसलिए अहम है कि दो अहम शख्सियत का जन्मदिन है। एक तो चर्चित लेखक खुशवंत सिंह का जन्म हुआ था। दूसरी अहम शख्सियत थी राजकुमारी अमृत कौर जिनके नाम पर देश में कई संस्थान हैं। वह प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं।

आज के दिन भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर , देश के जाने-माने लेखक, कवि और स्‍तंभकार खुशवंत सिंह का जन्म हुआ।

 

देश दुनिया के इतिहास में दो फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1814 : कोलकाता में भारतीय संग्रहालय की स्थापना. यह भारत का सबसे पुराना संग्रहालय है और दुनिया के भी सबसे पुराने संग्रहालयों में शुमार किया जाता है.
1915 : अपने बेबाक लेखन के लिए विख्यात देश के जाने-माने लेखक, कवि और स्‍तंभकार खुशवंत सिंह का जन्‍म.
1955 : भारत और सोवियत सरकारों ने नयी दिल्ली में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर भारत में दस लाख टन की क्षमता वाला इस्पात संयंत्र स्थापित करने पर सहमति जताई.
1971 : इदी अमीन ने खुद को युगांडा का राष्ट्रपति घोषित किया और अगले आठ वर्ष तक देश के इतिहास के सबसे बर्बर शासन का नेतृत्व किया.

1990 : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति एफ डब्ल्यू डी क्लर्क ने अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस पर पिछले 30 साल से लगा प्रतिबंध हटा लिया, जिसके बाद नेल्सन मंडेला को जेल से रिहा करने का रास्ता खुला और रंगभेद का खात्मा हुआ.
1994 : मैडेगास्कर में तूफान ‘गेराल्ड’ ने तबाही मचाई. इसे सदी का भीषणतम तूफान कहा गया क्योंकि इस दौरान 350 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं और लाखों लोग बेघर हुए. तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके में इस दौरान सात पोत डूब गए, बड़े इलाके की कृषि भूमि जलमग्न हो गई और मुख्य वाणिज्यिक बंदरगाह लगभग बर्बाद हो गया.
2007 : विश्व के प्रमुख जलवायु वैज्ञानिकों ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग शुरू हो चुकी है, जिसे सदियों तक रोका नहीं जा सकेगा.
2008 : फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने पूर्व सुपर मॉडल कार्ला ब्रुनी से विवाह रचाया. विवाह दुनियाभर में खूब चर्चित रहा.
2009 : हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिका के विदेश मंत्री के तौर पर शपथ ली.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज का खास ….

आज का खास ….

by UB India News
August 5, 2026
0

आज 6 अगस्त 2026 ईस्वी दिन वुधवार वर्ष का 218 वाँ दिन 147 दिन शेष है। आज श्रावण कृष्ण पक्ष...

आज 14 मई 2026 का इतिहास

आज 14 मई 2026 का इतिहास

by UB India News
May 13, 2026
0

आज 14 मई इतिहास के झरोखे को खोले तो अनगिनत रंग भरे बदल तैरते नजर आएंगे । इसी झरोखे में...

देश का बंटवारा और सांप्रदायिक दंगों का दंश, 10 लाख लोगों की मौत, 1.5 करोड़ बेघर, 50 हजार रेप… 14 अगस्त 1947 की दर्दभरी कहानियां…….

देश का बंटवारा और सांप्रदायिक दंगों का दंश, 10 लाख लोगों की मौत, 1.5 करोड़ बेघर, 50 हजार रेप… 14 अगस्त 1947 की दर्दभरी कहानियां…….

by UB India News
August 15, 2025
0

14 अगस्त 1947 एक ऐसी तारीख है जिसे भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसी दिन...

आज 29 जनवरी का इतिहास

आज 5 फरवरी का इतिहास

by UB India News
February 4, 2024
0

आज 5 फरवरी 2024 ईस्वी वर्ष का 36वाँ दिन 329 दिन शेष है। माघ मास के कृष्णपक्ष की दशमी संध्या...

आज 29 जनवरी का इतिहास

आज 4 फरवरी का इतिहास

by UB India News
February 3, 2024
0

आज 4 फरवरी 2024 ईस्वी वर्ष का 35वाँ दिन 330 दिन शेष है। माघ मास के कृष्णपक्ष की नवमी संध्या...

Next Post
आज 23 फरवरी सन् 2023 का पंचांग

आज 3 फरवरी 2024 का पञ्चांग

आज 29 जनवरी का इतिहास

आज 3 फरवरी का इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend