ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार और कांग्रेस में सबकुछ ठीक है !

UB India News by UB India News
January 25, 2024
in Lokshbha2024, पटना, मुख्यमंत्री
0
2024 चुनाव के लिए आज बेंगलूर में एजेंडा तय करेगा विपक्ष ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूरे देश में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra: ) पर निकले हुए हैं. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की यात्रा का कार्यक्रम बिहार में भी संभावित है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 जनवरी को बिहार पहुंचेगी. कहा जा रहा था कि सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 30 जनवरी को इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि सीएम नीतीश कुमार इसमें अब शामिल नहीं होंगे. 30 जनवरी को सीएम नीतीश कुमार का पहले से कार्यक्रम तय है.

शकील अहमद खान ने सीएम नीतीश से की थी मुलाकात

RELATED POSTS

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का औपचारिक न्योते देने के लिए बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने बुधवार को नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. शकील खान ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की न्योते वाली चिट्ठी नीतीश कुमार को सौंपी थी. कांग्रेस ने नीतीश कुमार को 30 जनवरी में पूर्णिया में राहुल गांधी की रैली में होने का न्यौता दिया था, लेकिन 30 जनवरी को सरकारी कार्यक्रम का हवाला देकर नीतीश कुमार ने कांग्रेस को मना कर दिया.

राहुल गांधी की यात्रा इस समय असम में है और आज ही पश्चिम बंगाल पहुंचेगी. यहां यात्रा पूरी करने के बाद राहुल गांधी बिहार पहुंचेंगे. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू हुई है और यह मुंबई तक जाएगी.

जेडीयू का क्या है दावा?

बंगाल में ममता बनर्जी यात्रा में शामिल होने को लेकर इनकार कर चुकी हैं. ऐसे में बिहार में नीतीश कुमार को लेकर कई अटकलें हैं.

पिछले ही दिनों नीतीश कुमार के राजनितिक सलाहकार और जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने एबीपी न्यूज़ से कहा था कि इंडिया गठबंधन के बैनर से यह यात्रा होती तो ज्यादा बेहतर होता. निमंत्रण मिला है लेकिन नीतीश कुमार तय करेंगे क्या करना है.

बिहार में जेडीयू, लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन की सरकार है. ये चारों ही पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल है. इन दलों के बीच अब लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ा सवाल सीटों के बंटवारे को लेकर है. जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन का बिहार में बीजेपी से मुकाबला है.

इसको लेकर कांग्रेस के साथ बैठकें भी हो चुकी है, हालांकि अब तक ये साफ नहीं हो सका है कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ेगी. गठबंधन में शामिल नेताओं का कहना है कि सीटों को लेकर जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

by UB India News
July 17, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस...

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार कोटे से आयुष भलोटिया ने NEET UG रिजल्ट में टॉप किया। वारिसलीगंज (नवादा) के आयुष की ऑल इंडिया रैंक...

Next Post
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति ,1132 कर्मियों को मिलेगा वीरता और सेवा पदक 

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति ,1132 कर्मियों को मिलेगा वीरता और सेवा पदक 

जनता ने तय किया एक बार फिर बीजेपी सरकार : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री आज बुलंदशहर में 19,100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend