ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिव्या पाहुजा मर्डर केस में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता

UB India News by UB India News
January 13, 2024
in Lokshbha2024, महिला युग
0
दिव्या पाहुजा मर्डर केस में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिव्या पाहुजा मर्डर केस में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने हत्या के 11 दिन बाद दिव्या पाहुजा की लाश को हरियाणा के टोहाना नहर से बरामद किया है. शव बरामद करने के बाद पुलिस ने दिव्या के परिजनों से उसकी शिनाख्त कराई. आपकी जानकारी के लिए  बता दें कि दिव्या पाहुजा के शव की तलाश करने के लिए एनडीआरएफ का 25 सदस्यी दल पटियाला पहुंचा था. एनडीआरएफ ने गुरुग्राम और पंचाब पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया. इससे पहले पुलिस ने शव की तलाश में पटियाला से खनौरी बॉर्डर तक नहर में अभियान चलाया था.

पुलिस ने NDRF टीम की मदद से इसे फतेहाबाद के जाखल में कुदनी हेड के पास भाखड़ा नहर से बरामद किया है। दिव्या की लाश लेकर जाने वाले बलराज गिल की कोलकाता से गिरफ्तारी के बाद इसका सुराग मिला था। जिसके बाद NDRF की 25 टीमों की मदद से पटियाला से खनौरी तक लाश की तलाश की गई।

RELATED POSTS

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

लाश मिलने के बाद पुलिस ने उसकी फोटो दिव्या के परिवार को भेजी। उनके पुष्टि करने के बाद इसे कब्जे में ले लिया गया है। गुरुग्राम के ACP क्राइम वरूण दहिया ने दिव्या की बॉडी मिलने की पुष्टि कर दी है। दिव्या के कत्ल के 11वें दिन उसकी लाश मिली है।

वहीं इससे पहले बलराज गिल ने कहा था कि उसने रवि बंगा के साथ दिव्या की लाश को पंजाब में पटियाला के पास भाखड़ा नहर में फेंका था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाश बहकर यहां आ गई होगी। बलराज को 3 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गुरुग्राम लाया जा रहा है। शनिवार दोपहर तक पुलिस टीम गुरुग्राम पहुंच जाएगी।

इस हत्याकांड में दिव्या को गोली मारने वाला होटल मालिक अभिजीत और लाश बाहर ले जाने वाले ओमप्रकाश व हेमराज को 3 जनवरी को ही गिरफ्तार कर लिया था।
इस हत्याकांड में दिव्या को गोली मारने वाला होटल मालिक अभिजीत और लाश बाहर ले जाने वाले ओमप्रकाश व हेमराज को 3 जनवरी को ही गिरफ्तार कर लिया था।

लाश का सुराग देने वाले बलराज गिल की फरारी से गिरफ्तारी तक की कहानी…

लाश फेंक पटियाला बस स्टैंड पर छोड़ी BMW
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोलकाता पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में बलराज गिल ने खुलासा किया कि 2 जनवरी रात वह रवि बंगा के साथ गुरुग्राम से दिव्या पाहुजा की लाश को BMW कार में लेकर रवाना हुए थे। इसके बाद दोनों ने पटियाला-संगरूर के बीच में पड़ने वाली भाखड़ा नहर में उसके शव को फेंक दिया। शव को ठिकाने लगाने के बाद बलराज और रवि ने वापस पटियाला आकर बस स्टैंड की पार्किंग में BMW कार को छोड़ दिया।

टैक्सी में उदयपुर गए, फिर चंडीगढ़ आकर ट्रेन से हावड़ा गए
यहां से दोनों एक टैक्सी बुक की और पुलिस ने बचने के लिए राजस्थान के शहर उदयपुर पहुंच गए। हत्याकांड के दो दिन बाद 4 जनवरी को पुलिस ने BMW कार को पटियाला से बरामद कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को ट्रेस किया तो पता चला कि वह उदयपुर के एक होटल में ठहरे हुए है।

पुलिस टीम जब तक उदयपुर पहुंचती दोनों आरोपी वहां से भी भाग निकले और वापस चंडीगढ़ पहुंच गए। यहां से दोनों ट्रेन में सवार होकर हावड़ा पहुंचे। इसके बाद बलराज गिल और रवि बंगा दोनों अलग-अलग हो गए।

लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद दबोचा
11 जनवरी को दिव्या हत्याकांड में आरोपी बलराज गिल और रवि बंगा के विदेश भागने की संभावना के बीच गुरुग्राम पुलिस की तरफ से दोनों का लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कराया गया था। अगले ही दिन 11 जनवरी को एयरपोर्ट पुलिस ने बलराज गिल को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया था।

इसके बाद गुरुग्राम पुलिस बलराज गिल को लेने कोलकाता पहुंची। पुलिस ने कोर्ट से बलराज को 3 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। पुलिस उसे सड़क मार्ग से लेकर आ रही है। शनिवार दोपहर तक बलराज गिल को गुरुग्राम लाया जा सकता है।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा बलराज और रवि का LOC जारी कराने के बाद 11 जनवरी को बलराज गिल को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। शनिवार दोपहर तक बलराज को गुरुग्राम लाया जाएगा।
गुरुग्राम पुलिस द्वारा बलराज और रवि का LOC जारी कराने के बाद 11 जनवरी को बलराज गिल को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। शनिवार दोपहर तक बलराज को गुरुग्राम लाया जाएगा।

2 जनवरी को हुई थी दिव्या की हत्या
दरअसल, गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली दिव्या पाहुजा (27) की 2 जनवरी को होटल सिटी पॉइंट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या होटल मालिक अभिजीत सिंह ने की थी। दिव्या उसके साथ 3 माह से लिव-इन-रिलेशन में थी। हत्याकांड से एक दिन पहले 1 जनवरी को अभिजीत सिंह, दिव्या पाहुजा और बलराज गिल तीनों होटल सिटी पॉइंट पहुंचे थे।

होटल के रिस्पेशन पर लगे CCTV कैमरे में तीनों नजर आए थे। वारदात के बाद मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह ने ही अपने दोस्त बलराज गिल और रवि बंगा को लाश को ठिकाने लगाने के लिए 10 लाख रुपए देकर अपनी BMW कार में भेजा था।

दिव्या हत्याकांड में 5 गिरफ्तार, रवि फरार
दिव्या की हत्या के मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह, होटल के नौकर ओमप्रकाश, हेमराज के अलावा अभिजीत सिंह की दूसरी गर्लफ्रेंड दिल्ली के नजफगढ़ निवासी मेघा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में पांचवीं गिरफ्तारी बलराज गिल के रूप में हुई है। वहीं रवि बंगा अभी फरार है।

दिव्या पाहुजा गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड थी। हालांकि गाडौली के फेक एनकाउंटर में दिव्या को भी हत्या की साजिश का आरोपी बनाया गया। वह 7 साल जेल में रहकर आई थी।
दिव्या पाहुजा गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड थी। हालांकि गाडौली के फेक एनकाउंटर में दिव्या को भी हत्या की साजिश का आरोपी बनाया गया। वह 7 साल जेल में रहकर आई थी।

गैंगस्टर की मॉडल गर्लफ्रेंड हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ

1. 2 जनवरी की रात को मॉडल दिव्या की हत्या का खुलासा हुआ। जिसमें पता चला कि होटल सिटी पॉइंट के मालिक अभिजीत ने उसे गोली मारकर कत्ल किया। इसके बाद 2 सीसीटीवी फुटेज सामने आए। एक में 2 व्यक्ति उसकी लाश को घसीटते हुए दिख रहे हैं। दूसरे में वह होटल में एंट्री करती नजर आ रही है।

2. इसी दिन पुलिस को पता चला कि दिव्या की लाश को BMW गाड़ी में ठिकाने लगाने के लिए भेजा गया है। लाश ले जाने वाले अभिजीत के साथी हैं। लाश को घग्गर नदी में बहाने का शक है।

3. पुलिस ने 3 जनवरी को अभिजीत और लाश घसीटकर ले जाने वाले होटल के 2 नौकरों हेमराज और ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभिजीत ने कहा कि दिव्या के पास उसकी कुछ अश्लील फोटो थी, जिससे वह ब्लैकमेल कर रुपए मांग रही थी। उसने फोटो डिलीट करने को कहा तो दिव्या ने मोबाइल का पासवर्ड नहीं दिया। जिसके बाद उसने दिव्या को गोली मार दी।

4. गुरुग्राम पुलिस को पता चला कि दिव्या की डेड बॉडी ले जाने वाले मोहाली का बलराज गिल और हिसार का रहने वाला रवि बंगा है। दिव्या का कत्ल कर अभिजीत ने बलराज को फोन किया था। जो रवि को साथ लाया और दोनों BMW में दिव्या की लाश लेकर चले गए।

5. 4 जनवरी को पुलिस ने दिव्या की लाश ठिकाने में इस्तेमाल हुई BMW को पंजाब में पटियाला के बस स्टैंड से लावारिस बरामद कर लिया। हालांकि उसके अंदर दिव्या की डेड बॉडी नहीं मिली।

6. मॉडल मर्डर केस से जुड़े 3 और वीडियो सामने आए। पहले वीडियो में दिव्या अभिजीत और एक अन्य व्यक्ति के साथ होटल रिसेप्शन पर खड़ी और फिर कमरे में जाती दिखी। दूसरे में लाश को साथियों को देने के बाद अभिजीत आता दिखाई दे रहा है। तीसरे में दिव्या की लाश घसीटकर ले जाते हुए होटल के नौकर नजर आ रहे हैं।

7. दिव्या की डेडबॉडी लेकर जाने वाले बलराज गिल को 11 जनवरी को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। वह विदेश भागने की तैयारी में था। उससे पूछताछ के बाद ही दिव्या की लाश के बारे में सुराग मिला।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 6, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत……..

by UB India News
July 3, 2026
0

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को बड़ी राहत मिली है. इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के...

एकात्म मानव दर्शन की साधिका: अर्चना राय भट्ट ने अर्जित की डॉक्टरेट की गौरवपूर्ण उपाधि

एकात्म मानव दर्शन की साधिका: अर्चना राय भट्ट ने अर्जित की डॉक्टरेट की गौरवपूर्ण उपाधि

by UB India News
June 25, 2026
0

बिहार मे दूसरी बार एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर शोध किया गया, जिसके Viva - Voce की...

जनसंख्या प्रोत्साहन नीति : भारत के सीमित संसाधनों के लिए राष्ट्रीय नीति आवश्यक है………………

जनसंख्या प्रोत्साहन नीति : भारत के सीमित संसाधनों के लिए राष्ट्रीय नीति आवश्यक है………………

by UB India News
June 20, 2026
0

हाल में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की नई जनसंख्या प्रबंधन नीति के अंतर्गत तीसरे बच्चे...

वैश्विक तनाव और चरम मौसम ने भारत के सामने भोजन, ईंधन और पर्यावरण का खड़ा किया तिहरा संकट………….

वैश्विक तनाव और चरम मौसम ने भारत के सामने भोजन, ईंधन और पर्यावरण का खड़ा किया तिहरा संकट………….

by UB India News
June 3, 2026
0

पश्चिम एशियाई संघर्ष के कारण दुनियाभर में सामान की आवाजाही व आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है, जिससे ईंधन और उर्वरकों...

Next Post
ममता बनर्जी नहीं, वो मुमताज खान है…

ममता बनर्जी नहीं, वो मुमताज खान है...

कौन होते हैं शंकराचार्य, हिंदू धर्म में कितनी अहमियत?

कौन होते हैं शंकराचार्य, हिंदू धर्म में कितनी अहमियत?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend