ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एक में भी तनहा थे… 100 में भी अकेले…

UB India News by UB India News
January 12, 2024
in पटना, भाजपा
0
एक में भी तनहा थे… 100 में भी अकेले…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) ने गुरुवार (11 जनवरी) को पटना पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर चुटकी ली. गाना गाते हुए तंज कसा. नीतीश कुमार कुमार के संयोजक नहीं बनाने जाने पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह उनका अंदरूनी मामला है परंतु इतना जरूर कहना चाहूंगा कि इस गठबंधन में कौन किससे मिला हुआ है यह आप लोगों (मीडिया) को पता ही नहीं है. नीतीश कुमार के ऊपर यह लाइन ज्यादा बेहतर लागू होती है कि, “आईने के सौ टुकड़े करके हमने देखे हैं एक में भी तनहा थे सौ में भी अकेले हैं.”

सुधांशु त्रिवेदी ने इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग के मामले पर भी हमला बोला. कहा कि सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन बंटाधार की तरफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. आने वाले समय में यह साफ है कि एक तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन स्पष्ट, सही नेतृत्व, सही दिशा के साथ तो दूसरी तरफ बिखरता, लटकता, झटकता, आपस में झगड़ता कथित इंडिया गठबंधन है.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर क्या बोले?

वहीं दूसरी ओर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस के नहीं जाने पर सुधांशु त्रिवेदी खूब बोले. कहा कि जो कांग्रेस कह रही है वह अपनी फितरत के अनुरूप कह रही है. श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने सबको बुलाया है क्योंकि कहा गया है बैर न कोउ काहू संग कोई, राम प्रताप विषमता खोई. महत्वपूर्ण बात क्या है कि इकबाल अंसारी जो बाबरी मस्जिद के पक्षकार थे उन्होंने तो आमंत्रण स्वीकार कर लिया. वह आने को तैयार हैं. यह कौन से किरदार हैं जो उसके बाद भी तरह-तरह के रंग दिखाने को तैयार हैं.

सुधांशु त्रिवेदी ने लालू परिवार पर भी किया हमला

सुधांशु त्रिवेदी ने बगैर नाम लेते हुए लालू परिवार पर हमला किया. पत्रकारों ने पूछा कि मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव बिहार आ रहे हैं. इस पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मोहन यादव हमारे दूसरे यादव मुख्यमंत्री हैं. पहले बाबूलाल गौर थे. दूसरे यह हैं. मैं चुनौती से पूछता हूं बता दे कोई अपने यादव समाज में भी किसी दूसरे को मुख्यमंत्री लायक समझा था, या उनका सामाजिक न्याय सिर्फ इतना है कि मैं, मेरी पत्नी, मेरा साला, मेरा बेटा, मेरा दूसरा बेटा, मेरी बेटी, इतने में ही सब समाप्त.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

क्या प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर विधानसभा सीट की सियासी कहानी?

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर प्रशांत किशोर उर्फ पीके के नाम...

Next Post
गांधी मैदान में कल 26925 युवक बनेंगे शिक्षक, एक साथ मिलेगा नियुक्ति पत्र

गांधी मैदान में कल 26925 युवक बनेंगे शिक्षक, एक साथ मिलेगा नियुक्ति पत्र

बिहार समेत कई राज्यों में चल रही कोल्ड वेव

बिहार समेत कई राज्यों में चल रही कोल्ड वेव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend