ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘मैं भी 20 साल से अपमान सह रहा हूं..’पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की बात

UB India News by UB India News
December 21, 2023
in सांसद
0
‘मैं भी 20 साल से अपमान सह रहा हूं..’पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की बात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपत जगदीप धनखड़ से फोन पर बात की और मिमिक्री के मुद्दे पर दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि वे भी पिछले 20 साल से इस तरह का अपमान सह रहे हैं, लेकिन अपना फर्ज निभाते रहे। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है।

दरअसल, कल संसद के बाहर मकर द्वार पर विपक्षी सांसदों के निलंबन के विरोध में सांसद इकट्ठे होकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। तभी  टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा चेयरमैन जगदीप धनखड़ के हावभाव की मिमिक्री करने लगे। इस मिमिक्री के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वीडियो बना रहे थे। जिस वक्त कल्याण बनर्जी मिमिक्री कर रहे थे वहां विपक्ष के काफी सांसद मौजूद थे।

RELATED POSTS

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

पीएम नरेंद्र मोदी ने इसी मुद्दे पर उपराष्ट्रपति धनखड़ को फोन किया। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि पीएम मोदी ने मुझे फोन किया था। उन्होंने कुछ सांसदों के संसद में आपत्तिजनक व्यवहार को लेकर दुख जताया।

इस मामले पर खुद जगदीप धनखड़ ने भी सदन के अंदर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा कि मैंने अभी एक टीवी चैनल पर देखा कि एक सांसद राज्यसभा के चेयरमैन का मजाक उड़ा रहे थे और आपके एक नेता उसका वीडियो बना रहे थे। धनखड़ ने कहा कि मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि उन्हें सदबुदिध् मिले। चेयरमैन का पद अलग होता है। पक्ष और विपक्ष के तौर पर राजनीतिक दल एक दूसरे से भिड़ सकते हैं, लेकिन इससे चेयरमैन को दूर रखना चाहिए।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का फोन आया और उन्होंने कल संसद के पवित्र परिसर में कुछ माननीय सांसदों द्वारा प्रदर्शित की गयी अपमानजनक नाटकीयता पर अत्यंत दुख व्यक्त किया। उन्होंने मुझे बताया कि वह पिछले बीस वर्षों से इस तरह के अपमान सहते आ रहे हैं, लेकिन देश के उपराष्ट्रपति…

— Vice President of India (@VPIndia) December 20, 2023

मंगलवार को TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की। वे अलग-अलग भाव-भंगिमाएं बनाकर धनखड़ का मजाक उड़ाते दिखे।
मंगलवार को TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की। वे अलग-अलग भाव-भंगिमाएं बनाकर धनखड़ का मजाक उड़ाते दिखे।

धनखड़ ने बताया- पीएम ने सुनाई अपनी आपबीती
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि पीएम ने उनसे फोन पर बात कर उनकी नकल उतारे जाने के मामले में गहरा दुख प्रकट किया है।

उन्होंने बताया कि पीएम ने कहा कि माननीय सांसदों का ऐसा व्यवहार, वो भी संसद के पवित्र कॉम्प्लेक्स में, दुखद है। उन्होंने ये भी कहा कि पिछले बीस साल से वे भी ऐसी अपमानजनक बातें सुन रहे हैं, जो आज भी जारी हैं। मगर, ये उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के साथ हो सकता है वो भी संसद में, ये दुर्भाग्यपूर्ण है।

इसके आगे धनखड़ ने लिखा कि मैंने पीएम को बताया कि कुछ लोगों की ऐसी हरकतें मुझे मेरा कर्तव्य निभाने और संविधान में दर्ज उसूलों को बनाए रखने से नहीं रोक पाएंगीं। मैं इन मूल्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। कोई भी अपमान मुझे मेरी राह बदलने को प्रभावित नहीं कर सकता है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने भी धनखड़ की मिमिक्री पर निराशा जताई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी धनखड़ की मिमिक्री पर निराशा जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘जिस तरह से उपराष्ट्रपति का संसद भवन में अपमान किया गया है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। चुने हुए प्रतिनिधि अपनी बात कहने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन अभिव्यक्ति भी गरिमा के अनुसार होना चाहिए। हमें अपने संसदीय परंपरा पर गर्व है और देश की जनता भी इस परंपरा को बनाए रखने की उम्मीद कर रही होगी।’

कल्याण मुखर्जी ने कहा- मिमिक्री एक कला है, ममता बोलीं- TMC संसदीय दल बात रखेगा

  • कल्याण मुखर्जी ने बुधवार को उपराष्ट्रपति धनखड़ की नकल उतारने पर सफाई दी। कहा- ‘मेरे मन में उपराष्ट्रपति के लिए काफी सम्मान है। मिमिक्री करना तो एक कला है। प्रधानमंत्री ने भी लोकसभा मिमिक्री की थी। मैं वह वीडियो दिखा सकता हूं। मेरा इरादा दुख पहुंचाने का नहीं था। माफी मांगने के सवाल पर उन्होंने ‘NO’ कहा।
  • टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, इस मामले में TMC संसदीय दल बात रखेगा।
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा ‘विपक्ष के लीडर खड़गे जी की चुप्पी मेरे कानों में गूंज रही है। लीडर ऑफ अपोजीशन हैं, कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, सबको पता है कि क्या हो रहा है। ​​​​​​​​​​​​​जगदीप धनखड़ की कितनी भी बेइज्जती करो मुझे परवाह नहीं। मगर, मेरे भारत के उपराष्ट्रपति की, किसान समाज एवं मेरे वर्ग की…, मैं पूरी आहुति दे दूंगा हवन में, मगर मैं ये बर्दाश्त नहीं करूंगा कि मेरे पद की गरिमा मैं सुरक्षित नहीं रख पाया, इस सदन की गरिमा को सुरक्षित रखना मेरा काम है।’

जानिए हुआ क्या था….उपराष्ट्रपति की 5 मिनट मिमिक्री की

जब बनर्जी धनखड़ की मिमिक्री कर रहे थे तो, बाकी सांसद ठहाके मारते दिखे।
जब बनर्जी धनखड़ की मिमिक्री कर रहे थे तो, बाकी सांसद ठहाके मारते दिखे।
कल्याण बनर्जी के सामने राहुल गांधी खड़े थे।
कल्याण बनर्जी के सामने राहुल गांधी खड़े थे।

19 दिसंबर को संसद से सांसदों को निलंबन को लेकर विपक्षी दल मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान श्रीरामपुर से टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी राज्यसभा के सभापति धनखड़ की मिमिक्री कर रहे थे। उन्होंने करीब 5 मिनट मजाक उड़ाया।

उनकी मिमिक्री पर वहां मौजूद सांसद ठहाके लगा रहे थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस घटना का वीडियो बना रहे थे। भाजपा ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे लोगों का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धनखड़ ने भी सदन में कांग्रेस दिग्विजय सिंह से कहा था कि कहीं तो बख्श दो।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 29, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 29, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 29, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

by UB India News
July 29, 2026
0

आज संसद के मॉनसून सत्र का सातवां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे घमासान...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

by UB India News
July 28, 2026
0

संसद के दोनों सदनों में सोमवार को हंगामे के बाद पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया....

Next Post
मिमिक्री मामले से आहत जगदीप धनखड़ के सम्मान में राज्यसभा में एक घंटे तक खड़े रहे NDA के सांसद

मिमिक्री मामले से आहत जगदीप धनखड़ के सम्मान में राज्यसभा में एक घंटे तक खड़े रहे NDA के सांसद

TMC के 10 सांसदों के साथ PM मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, बोलीं- हमारा पैसा 110 दिनों से रुका हुआ है

TMC के 10 सांसदों के साथ PM मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, बोलीं- हमारा पैसा 110 दिनों से रुका हुआ है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend