ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Opinion Poll 2024: बिहार में बीजेपी को अकेले कितनी सीटें, जानिए विपक्षी दलों में किसे होगा सबसे अधिक फायदा

UB India News by UB India News
December 14, 2023
in पटना, बिहार
0
Opinion Poll 2024: बिहार में बीजेपी को अकेले कितनी सीटें, जानिए विपक्षी दलों में किसे होगा सबसे अधिक फायदा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक है। ऐसे में इसके जनता के रुझान सामने आ रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो ताजा सर्वे के अनुसार बिहार में बीजेपी को 40 में से 22 से 24 सीट मिलने जा रही है। वहीं नीतीश राजद और 6 पार्टियों को मिलाकर बने गठबंधन को 15 से 17 सीटें हासिल हो सकती हैं। ओपिनियन पोल के अनुसार झारखंड में इंडिया गठबंधन की स्थिति बेहद खराब होने वाली है। जहां उसे 14 में से केवल एक से तीन सीट ही मिलती नजर आ रही हैं। वहीं, एनडीए को 13 से 11 सीट मिलने का अनुमान है। बताते चलें झारखंड में कुल लोकसभा की 14 सीटें हैं। जिनमें से आधे से ज्यादा पर बीजेपी को कब्ज होने जा रहा है।

बीजेपी की स्थिति मजबूत
कमोबेश ऐसा ही हाल बिहार का भी है। जहां उसे 22 से 24 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। बताते चलें कि पिछला लोकसभा चुनाव 2019 नीतीश और बीजेपी जब साथ लड़े थे। तब एनडीए गठबंधन को 40 में से 39 सीटें हासिल हुई थी। एक सीट कांग्रेस ने जीती थी। यह सीट किशनगंज की थी। जिस पर कांग्रेस के डॉक्टर मोहम्मद जावेद ने जीता था। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी-17 जेडीयू-17 और लोजपा ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा था। 40 सीटों के बंटवारे में एनडीए ने 39 सीटों पर जीत दर्ज की। बीजेपी ने अपने हिस्से की सभी 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं लोजपा ने भी अपने सभी 6 सीटों पर फतह किया। जदयू को किशनगंज की सीट मिली थी। जिनमें से 16 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए जदयू को एक सीट का नुकसान हुआ था।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

2014 का परिणाम
लोकसभा चुनाव 2014 की बात की जाए तो भारतीय जनता पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 31 सीटें जीती थीं। बीजेपी ने 22 सीट जीती, लोजपा ने 6 और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी यानी आरएलएसपी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज किया था। ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी तीसरी बार केंद्र की सत्ता पर काबिज होती नजर आ रही है। पूरे देश में बीजेपी को 543 में से 323 लोक सभा सीट मिलने का अनुमान है। वही ‘इंडिया’ गठबंधन 150 से कुछ अधिक यानी 163 सीट पर सिमटती नजर आ रही है। टाइम्स नाउ के ओपिनियन पोल के अनुसार ‘इंडिया’ गठबंधन को 543 लोकसभा सीटों में महल 163 सीट ही मिलती नजर आ रही है। वहीं अन्य पार्टियों को 57 सीट मिलने का अनुमान है।

इन आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी अव्वल
ओपिनियन पोल के अनुसार जहां बीजेपी को ओवरऑल 44+ फीसद से अधिक वोट मिलते नजर आ रहे हैं। वहीं बीजेपी को पूरे देश में 308 से 328 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। ओपिनियन पोल की माने तो इंडी गठबंधन को 39+ फीसद वोट मिलने के आसार हैं। जिसकी बदौलत कांग्रेस 52 से 72 सीट जीतती नजर आ रही है। ओपिनियन पोल के अनुसार डीएमके 20 से 24 सीट हासिल कर सकती है। आम आदमी पार्टी को 4 से 7 सीट मिल सकती है। तृणमूल कांग्रेस भी आगामी लोकसभा चुनाव में 20 से 24 सीट हासिल कर सकती है। बीआरएस को लेकर तीन से पांच सीट जीतने का अनुमान जताया जा रहा है। वही बीजू जनता दल के नवीन पटनायक को लोकसभा चुनाव में 13 से 15 सीटें मिल सकती हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक अन्य पार्टियों 66 से 76 सीटें हासिल कर सकती हैं। इन आंकड़ों के अनुसार यह माना जा रहा है कि भाजपा सरकार अपनी नीतियों पर सफल साबित होती हुई नजर आ रही है।

बीजेपी की ये नीतियां हुई हिट
ओपिनियन पोल के अनुसार भाजपा की विदेश नीति हिट साबित होती नजर आ रही है। अंतर्राष्ट्रीय मामले और विदेश नीति पर बीजेपी पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। समायोजित विकास को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों का लोगों ने समर्थन किया है। जिसकी वजह से उन्हें एक बार फिर से जनता अपार बहुमत से जीत दर्ज करती नजर आ रही है। भाजपा अपने राष्ट्रवादी नीति और हिंदुत्व की छवि को बनाए हुए है। जिसका फायदा भी उसे मिलता नजर आ रहा है। ओपिनियन पोल के अनुसार राम मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर के निर्माण का असर भी लोगों के मन पर देखने को मिल रहा है। वहीं कांग्रेस और अन्य पार्टियों की मुस्लिम तुष्टिकरण की नीतियां फेल साबित होती नजर आ रही हैं। सड़कों के निर्माण भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की नीति पर जनता मोदी सरकार के साथ नजर आ रही है। वही मजबूत और निर्णायक फैसले लेने की नीति का जनता खुलकर समर्थन करती नजर आ रही है। इन नीतियों की वजह से मोदी सरकार तीसरी बार हैट्रिक लगाती नजर आ सकती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
इन्वेस्टर्स समिट 2023 का अंतिम दिन, CM नीतीश कुमार भी होंगे शामिल

इन्वेस्टर्स समिट 2023 का अंतिम दिन, CM नीतीश कुमार भी होंगे शामिल

क्या संसद में फिर कोई बड़ा फैसला लेगी मोदी सरकार? लोकसभा में सभी सांसदों को हाजिर रहने का आदेश

संसद की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में 15 सांसद पूरे सत्र से निलंबित, लोकसभा और राज्यसभा में भारी हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend