ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद में सुरक्षा की चूक मामले में लोकसभा के 8 कर्मचारी सस्पेंड, स्पीकर ने दिए जांच के आदेश

UB India News by UB India News
December 15, 2023
in अपराध, सांसद
0
लोकसभा में दर्शक दीर्घा से कूदे युवक कौन थे? कुल तीन युवकों को किया गया है गिरफ्तार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सदन में कूदने वाले दो लोगों के मामले में लोकसभा सचिवालय ने सात कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही लोकसभा स्पीकर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, संसद भवन सुरक्षा स्टाफ से जुड़े हुए 8 लोगों को सस्पेंड किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में हंगामा कर रहे विपक्षी सांसदों को बताया कि स्पीकर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

इन कर्मचारियों पर गिरी गाज

लोकसभा में कार्यरत जिन कर्मचारियों को निलंबित किया उनके नाम- रामपाल, अरविंद, वीर दास,गणेश,अनिल, प्रदीप, विमित और नरेंद्र शामिल है। इन सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी संसद की सुरक्षा थी लेकिन वे इसमें नाकाम रहे।

RELATED POSTS

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सरकार की ओर से सामने आए राजनाथ

लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कल जो घटना हुई, उसकी सबने निंदा की है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। लोकसभा अध्यक्ष ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं। हम सभी सांसदों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस प्रकार से संसद में अराजक स्थिति पैदा करना उचित नहीं है।

 दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए थे

बता दें कि संसद पर 2001 में किए गए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और ‘केन’ के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया। घटना के तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया। इस घटना के कुछ देर बाद ही पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली ‘केन’ लेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाले एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों की हुई पहचान

सदन में कूदने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी.के रूप में हुई है। संसद भवन के बाहर से गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान हरियाणा के जींद जिले के गांव घासो खुर्द की निवासी नीलम (42) और लातूर (महाराष्ट्र) के निवासी अमोल शिंदे (25) के रूप में हुई है।

संसद की सुरक्षा में सेंध : आरोपी ललित झा ने घटना का वीडियो NGO पार्टनर को भेजा था, तलाश जारी, यहां मिली लास्ट लोकेशन

संसद में हुई घुसपैठ के मामले में आरोपी ललित झा की दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल सरगर्मी से तलाश कर रही है। वहीं ललित झा को लेकर बड़ी खबर ये है कि उसने संसद में घुसपैठ की घटना से जुड़ा वीडियो अपने एक एनजीओ पार्टनर को भेजा था। घटना के समय ललित संसद भवन के बाहर मौजूद था और वह वीडियो बना रहा था। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ललित झा की तलाश में जुटी है। उसकी लास्ट लोकेशन नीमराना में मिली है।

मीडिया कवरेज देखिए’

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ललित झा ने घटना का वीडियो बनाकर अपने एक एनजीओ पार्टनर को भेजा। उसने व्हाट्स ऐप पर वीडियो भेजने के बाद टेक्स्ट मैसेज में लिखा-मीडिया कवरेज देखिए इसको..और वीडियो सेफ रखना आप.. जय हिंद..। ललित ने अपने एनजीओ पार्टनर को यह मैसेज 12 बजकर 51 मिनट पर भेजा। उसके एनजीओ पार्टनर ने इस मैसेज का जवाब 3 बजकर 46 मिनट पर दिया। उसने लिखा- ठीक है ललित जी..ये कहां पे हुआ था..।

रातभर हुई आरोपियों से पूछताछ

संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में पकड़े गए आरोपियों से रात भर पूछताछ की गई है। स्पेशल से की एक दर्जन से भी ज्यादा टीमें अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आरोपियों से पूछताछ के साथ साथ कई जगहों पर छापेमारी भी कर रही है। आरोपी ललित झा की लास्ट लोकेशन नीमराना के गंडाला गांव में मिली थी। स्पेशल सेल की टीम ने रात में यहां रेड की,लेकिन ललित झा वहां से फरार हो गया था।

आरोपियों की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी

संसद में घुसपैठ मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। बुधवार को संसद की कार्यवाही के दौरान दो आरोपी दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए थे और पीले रंग की गैस स्प्रे की थी। संसद में अफरातफरी मच गई थी। वहीं दो आरोपी संसद के बाहर नारेबाजी कर रंगीन गैस स्प्रे करते हुए गिरफ्तार किए गए। एक अन्य आरोपी ललित झा की तलाश जारी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, पर नहीं थमा विपक्ष का हंगामा, संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित

by UB India News
July 27, 2026
0

संसद के दोनों सदनों में सोमवार को हंगामे के बाद पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया....

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

सीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 21 FIR, 450 अरेस्ट

by UB India News
July 27, 2026
0

छात्रों पर लाठीचार्ज और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया। इस दौरान पूरे...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

छात्रों के मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी, विपक्ष का विरोध प्रदर्शन .भाजपा ने व्हिप जारी कर एनडीए सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा

छात्रों के मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी, विपक्ष का विरोध प्रदर्शन .भाजपा ने व्हिप जारी कर एनडीए सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है।...

Next Post
बिहार के लिए देश-दुनिया के बिजनेसमैन ने खोली तिजोरी, 26,429 करोड़ के निवेश का ऐलान, लगेंगी ये बड़ी फैक्ट्रियां

बिहार के लिए देश-दुनिया के बिजनेसमैन ने खोली तिजोरी, 26,429 करोड़ के निवेश का ऐलान, लगेंगी ये बड़ी फैक्ट्रियां

संसद की सुरक्षा में सेंध, गहरी साजिश! अब तक 6 की गिरफ्तारी,लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे और राज्यसभा की 12 बजे तक के लिए हुई स्थगित

संसद की सुरक्षा में सेंध, गहरी साजिश! अब तक 6 की गिरफ्तारी,लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे और राज्यसभा की 12 बजे तक के लिए हुई स्थगित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend