ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से दी करारी मात , 5 टी-20 मैचों की सीरीज में भारत 1/0 से आगे

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्टनम के मैदान पर खेले गए पहले टी20 मैच में 2 विकेट से करारी मात दी है। इस मुकाबले में टीम इंडिया को 209 रनों का टारगेट मिला था, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को जीत में अहम योगदान दिया।

UB India News by UB India News
November 24, 2023
in क्रिकेट
0
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से दी करारी मात , 5 टी-20 मैचों की सीरीज में भारत 1/0 से आगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। इसी के साथ अब टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम को इस मुकाबले में 209 रनों का विशाल स्कोर मिला था, जिसके बाद भारत ने इस लक्ष्य को 19.5 ओवरों में हासिल कर लिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जहां 80 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं ईशान किशन ने भी 39 गेंदों में 58 रनों की शानदार पारी खेली, इसके अलावा रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में 22 रनों की नाबाद रोमांचक पारी खेली।

यशस्वी और रुतुराज लौटे जल्दी पवेलियन

टीम इंडिया को इस मुकाबले में 209 रनों का बड़ा टारगेट मिला था, इसके बाद यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ की ओपनिंग जोड़ी से भारत को एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर गायकवाड़ बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। भारत को 11 के स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद जायसवाल भी 8 गेंदों में 21 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौट गए जिसमें टीम इंडिया ने 22 के स्कोर पर अपने दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाजों को गंवा दिया था।

RELATED POSTS

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

सूर्या और ईशान ने संभाली पारी और तेजी से बनाए रन

दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने पारी को संभालते हुए पहले 6 ओवरों में स्कोर को 2 विकेट के नुकसान पर 63 रनों तक पहुंचा दिया। इसके बाद दोनों ने तेजी से रन बनाने का सिलसिला जारी रखा और 10 ओवरों का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 106 रनों तक पहुंच गया था। इसी के साथ भारत ने जीत की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए थे। हालांकि 134 के स्कोर पर टीम इंडिया को तीसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा जो 39 गेंदों में 58 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद तनवीर संघा का शिकार बने।

 

अगले साल साल खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए अब सभी टीमों का फोकस टी-20 पर है। यदि भारत आज का मैच जीत जाता है, तो उसकी ऑस्ट्रेलिया पर लगातार तीसरी टी-20 जीत होगी। वहीं मेजबान टीम सीरीज जीत जाती है तो कंगारू टीम पर लगातार तीसरी सीरीज जीत भी होगी। पिछले दो बार 2020 और 2022 में खेले गए सीरीज में भारत को जीत मिली थी।

हेड टु हेड रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक टी-20 में 10 सीरीज खेली गई हैं। इसमें पांच भारत जीता और दो में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली। तीन सीरीज ड्रॉ रहीं। वहीं मैचों का हेड टु हेड रिकॉर्ड नीचे ग्राफिक्स में देखें…

सूर्या इस साल टॉप रन स्कोरर
वनडे वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया ने कई खिलाड़ियों को आराम दिया है। इस सीरीज में टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंग। इस साल टी-20 फॉर्मेट में टीम के टॉप स्कोरर सूर्या ही हैं। उन्होंने 11 मैचों में 433 रन बनाए हैं। वहीं टॉप विकेटटेकर अर्शदीप सिंह हैं। उन्होंने इस साल 20 विकेट लिए हैं। वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बहरतीय खिलाड़ी इस साल एक भी टी-20 मैचों का हिस्सा नहीं बने।

इस साल कंगारू टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट शॉन एबट के नाम
दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई कई वर्ल्ड कप स्कवॉड का हिस्सा रहे खिलाड़ियों को आराम दी है। टीम की कप्तानी मैथ्यू वेड को सौंपी गई है। वहीं फाइनल मैच में शतक जड़ने वाले ट्रैविस हेड के इनिंग की शुरुआत कर सकते हैं। स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल और माकर्स स्टोइनिस जैसे स्टार खिलाड़ी मुकाबला में दिख सकते हैं। कंगारू टीम की ओर से इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मिचेल मार्श टॉप पर हैं, लेकिन वो इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ट्रैविस हेड हैं। सबसे ज्यादा विकेट शॉन एबट के नाम है।

पिच रिपोर्ट
विशाखापत्तनम की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार रही हैं। स्पिनर्स और पेसर दोनों के लिए मददगार साबित होती है। यहां अब तक हुए 3 टी-20 मैच खेले गए हैं। इसमें 1 मुकाबला पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीता। 2 मैच में चेज करने वाली टीमों को जीत मिली।

यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 179 रन है, जो भारत ने पिछले साल साउथ अफ्रीका खिलाफ बनाया था। लोवेस्ट स्कोर 82 है, जो श्रीलंका ने 2016 में भारत के खिलाफ बनाया था।

यहां पर टी-20 में भारत और ऑस्ट्रेलिया एक बार भिड़े हैं, उस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से जीत मिली थी।

बारिश डाल सकती है खलल
विशाखापट्टनम में 23 नवंबर को मौसम साफ नहीं रहेगा। बदल छाए रहेंगे। वहीं दोपहर में बारिश की भी आशंका है। बारिश होने की 60% आशंका है। हवा की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), 
स्टीव स्मिथ, मैथ्यू शॉर्ट, आरोन हार्डी, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, शॉन एबट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडोर्फ, और तनवीर सांघा।

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णाऔर मुकेश कुमार।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

by UB India News
June 6, 2026
0

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने...

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

by UB India News
June 5, 2026
0

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ....

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………

by UB India News
June 2, 2026
0

करीब सवा लाख दर्शकों से खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब विराट कोहली...

Next Post
राजस्थान में आज थम जाएगा प्रचार का शोर, शाम 6 बजे प्रदेश में लागू हो जाएगा साइलेंस पीरियड ऑफ 48 ऑवर्स

राजस्थान में आज थम जाएगा प्रचार का शोर, शाम 6 बजे प्रदेश में लागू हो जाएगा साइलेंस पीरियड ऑफ 48 ऑवर्स

इजरायल-हमास के बीच 4 दिवसीय युद्ध विराम होने के बादवजूद अभी तक बंधकों की रिहाई नहीं

इजरायल-हमास के बीच 4 दिवसीय युद्ध विराम होने के बादवजूद अभी तक बंधकों की रिहाई नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend