ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विशेष राज्य के दर्जे पर बिहार में एक बार फिर सियासी घमासान, लालू ने दी मोदी सरकार को सत्ता से हटा देंने की धमकी

UB India News by UB India News
November 24, 2023
in खास खबर, पटना, प्रदेश
0
विशेष राज्य के दर्जे पर बिहार में एक बार फिर सियासी घमासान, लालू ने दी मोदी सरकार को सत्ता से हटा देंने की धमकी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग समय-समय पर उठती रही है। इन दिनों भी प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इसकी मांग उठाने के बाद एक बार फिर यह मुद्दा प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है। एक तरफ जहां महागठबंधन नीतीश कुमार के साथ खड़ा है वहीं एनडीए इसके विरोध में पुरजोर हमला कर रहा है ।
राष्‍ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर केंद्र ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया तो वह उन्हें सत्ता से हटा देंगे। बुधवार को पटना हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए लालू प्रसाद ने कहा, ‘बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए और अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम केंद्र से मोदी सरकार को हटा देंगे।’ नीतीश कुमार सरकार द्वारा बुधवार को कैबिनेट की बैठक में इस पर प्रस्ताव पारित करने के बाद एक बार फिर से विशेष दर्जे की मांग ने जोर पकड़ लिया है। राज्य सरकार ने केंद्र से विभिन्न परियोजनाओं को लागू करने के लिए 2,50,000 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध कराने की भी मांग की है। बैठक के बाद नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट अपलोड करते हुए कहा, ‘कैबिनेट बैठक के दौरान हमने बिहार को विशेष दर्जा देने का प्रस्ताव पारित किया है और केंद्र से इसे पूरा करने का अनुरोध किया है।’ विशेष दर्जे की मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य भाजपा प्रमुख सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘नीतीश कुमार को विशेष दर्जे की नहीं, बल्कि विशेष व्यवहार की जरूरत है। उनके पास विशेष दर्जे की मांग करने का नैतिक अधिकार नहीं है।’

नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग वर्ष 2010 से ही कर रहे हैं। इसके लिए 24 नवंबर 2012 को पटना के गांधी मैदान में और 17 मार्च 2013 को दिल्ली के रामलीला मैदान में अधिकार रैली भी की थी। हमारी मांग पर तत्कालीन केंद्र सरकार ने इसके लिए रघुराम राजन कमेटी भी बनाई थी, जिसकी रिपोर्ट सितंबर 2013 में प्रकाशित हुई थी। परंतु उस समय भी तत्कालीन केंद्र सरकार ने इसके बारे में कुछ नहीं किया। मई 2017 में भी हम लोगों ने विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था।

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

कैबिनेट बैठक के फैसले का उल्लेख
अपनी पोस्ट के अंत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले का उल्लेख किया है। उन्होंने लिखा कि आज हुई कैबिनेट की बैठक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

उन्होंने यह भी लिखा है कि मेरा अनुरोध है कि बिहार के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार बिहार को शीघ्र विशेष राज्य का दर्जा दे।

वही इसे लेकर बीजेपी नीतीश कुमार पर पूरी तरह से हमलावर हो गयी है। बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि विशेष राज्य पर कैबिनेट का प्रस्ताव मरे घोड़े पर चाबुक चलाने जैसा है. पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जब 14 वें वित्त आयोग ने “विशेष राज्य” की अवधारणा को ही अमान्य कर दिया है और अब किसी भी राज्य को विशेष दर्जा नहीं दिया जा सकता. तब इस मुद्दे पर बिहार सरकार का कैबिनेट से पारित प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजना सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट है. इस मरे हुए घोड़े पर नीतीश कुमार कितना भी चाबुक चलायें, घोड़ा दौड़ने वाला नहीं.,

सुशील मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को विशेष आर्थिक पैकेज देकर विशेष दर्जा से कई गुना अधिक मदद कर रहे हैं, लेकिन राजद-जदयू यह स्वीकार नहीं करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार और लालू प्रसाद केंद्र सरकार में ताकतवर मंत्री रहे, तब इन लोगों ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवाया? मोदी ने कहा कि महागठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस बताये कि 2004 से 2014 तक मनमोहन सिंह की सरकार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दे दिया?

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार की पहल पर यूपीए सरकार के वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने जो रघुरामराजन कमेटी गठित करायी थी, उसने भी “विशेष राज्य” की मांग को खारिज कर दिया था, जब नीतीश कुमार केंद्र के विरोधी खेमे में रहते हैं, तब चुनाव निकट देख कर केंद्र को बदनाम करने के लिए विशेष दर्जे की मांग पर राजनीति शुरू कर देते हैं. एक लाख करोड़ से अधिक राशि खर्च कर बिहार में जो आधा दर्जन से ज्यादा मेगा ब्रिज और 4-लेन,6- लेन सड़कों का नेटवर्क तैयार हो रहा है, वह विशेष दर्जा मिलने से कम नहीं है.

बिहार में जो भी बड़ा ढांचागत विकास हुआ, वह विशेष आर्थिक पैकेज और केंद्र की सहायता से संभव हुआ है. इससे बिहार के हजारों परिवारों को रोजगार मिला. विशेष दर्जा के बिना विशेष केंद्रीय पैकेज से राज्य के 2.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए. केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में बिहार को उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा 1.02 लाख करोड़ की राशि मिलती है.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी इसे पोलिटिकल स्टैंड बता रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव नजदीक आ रहा है इसलिए नीतीश ऐसा बयान दे रहे हैं और कई तरह की घोषणाएं कर रहे हैं। हाल ही में जातीय गणना और आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पेश की गयी फिर आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया अब केंद्र सरकार से विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने का सगुफा नीतीश कुमार ने छोड़ दिया है। केंद्र सरकार से अनुरोध का प्रस्ताव बिहार कैबिनेट की बैठक में पारित किया गया है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार ने नैतिक अधिकार खो दिया है। उनको विशेष राज्य का दर्जा की जरूरत नहीं है उनको विशेष इलाज की जरूरत है। विशेष आराम करेंगे तो स्वस्थ होकर जनता के लिए काम करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष ने कहाकि पिछले 18 वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री बने हुए है इससे पहले भारत सरकार में रेलमंत्री के रूप में काम किये। इससे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार पर राज किया। 15 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री बने रहे अब बचता क्या है? अब तो नीतीश जी को आराम की सख्त जरूरत हैं पिछले दिनों जिस तरह का व्यवहार उनका सभी ने देखा इससे यही कहा जा सकता है कि उनको विशेष राज्य का दर्जा नहीं विशेष इलाज की जरूरत है।

चौधरी ने बताया कि बिहार का बजट 2 लाख 61 हजार करोड़ रुपये हैं। इसमें मात्र 32 हजार करोड़ ही बिहार सरकार का अपना सहयोग है। बाकि 2 लाख 29 हजार करोड़ रुपया भारत सरकार सहायता के तौर पर देती है। यह लोन के रूप में लेने का काम बिहार सरकार कर रही है। इसके लिए दोषी नीतीश और लालू है। नीतीश को इस बात का जवाब देना चाहिए कि हम विशेष रूप से बीमार हो गये हैं पहले इस बीमारी का इलाज होगा या फिर इन सब चीजों की बात होगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आ गया है नीतीश ने कोई काम बिहार के लिए नहीं किया है। उन्होंने लोकतंत्र को शर्मसार करने का काम किया है। नीतीश कुमार ने महिला, दलितों और पिछड़ों को शर्मसार किया है। अब इनके पास कुछ बचा नहीं है यह राजनैतिक स्टैंड है। एक कैबिनेट का फैसला का क्या महत्व होता है यह वो समझते होंगे। राजनीति फायदा लेने के लिए वे ऐसा कर रहे हैं। हम हाथ जोड़कर आग्रह करेंगे कि आप थोड़ा विशेष आराम कर लीजिए। सम्राट चौधरी ने कहा कि यदि यह प्रस्ताव आएगा तो भाजपा पूर्ण रूप से इसका समर्थन करेगी।

वहीं एनडीए में शामिल हिन्दुस्तानी आवा मोर्चा के संरक्षक और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी भी विशेष दर्जा को लेकर हमलावर हो गए हैं। मांझी ने एक्स पर लिखा कि, ‘बिहार को अलग देश का दर्जा देने की मांग कर सकतें हैं नीतीश कुमार? अब यही सुनना बाकी रह गया है। हद है… जब पहले ही नीति आयोग ने यह साफ कर दिया है कि देश के किसी भी राज्य को विशेष दर्जा नहीं मिल सकता तो फिर चुनावी विशेष राज्य की डिमांड काहे का?’

इससे पहले जीतन राम मांझी बुधवार को मोतिहारी में कहा था कि विशेष राज्य के दर्जा के बारे में जब नीति आयोग ने पहले ही घोषणा कर दिया है कि अब किसी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा तो ऐसी परिस्थिति में पत्थर पर माथा ठोकने से क्या फायदा है। मांझी ने कहा था कि केंद्र सरकार ने बिहार को जो स्पेशल पैकेज दिया महागठबंधन की सरकार उसे इस्तेमाल नहीं कर सकी। सरकार को उसका हिसाब देना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
उत्तरकाशी सुरंग में राहत बचाव कार्य अभियान का आज 12वां दिन, नई जिंदगी से महज ’12 कदम’ दूर हैं 41 मजदूर

उत्तरकाशी सुरंग में राहत बचाव कार्य अभियान का आज 12वां दिन, नई जिंदगी से महज '12 कदम' दूर हैं 41 मजदूर

बारामूला एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर, 2 की बॉडी मिली, अनंतनाग में लगातार चौथे दिन ऑपरेशन जारी, जंगल में छिपे हैं 2-3 टेररिस्ट

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में चार शहीदों के शहादत का बदला लेगी सेना , मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend