ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राघव चड्ढा और सत्येंद्र जैन को फिर लगा बड़ा झटका

UB India News by UB India News
November 10, 2023
in खास खबर, दिल्ली
0
राघव चड्ढा और सत्येंद्र जैन को फिर लगा बड़ा झटका

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है. दिल्ली के भाजपा नेता छैल बिहारी गोस्वामी द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में राघव चड्ढा और सत्येन्द्र जैन को राउज एवेन्यू कोर्ट से निराशा हाथ लगी है. राउज एवेन्यु कोर्ट ने राघव चड्ढा और सत्येन्द्र जैन की याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट द्वारा पारित आदेश तथ्यों के साथ कानून के हिसाब से भी पूरी तरह से सही और कानूनी है.
दरअसल, राज्यसभा सांसद राघव चड्डा और सत्येंद्र जैन ने मानहानि मामले में निचली अदालत द्वारा जारी समन को चुनौती दी थी. छैल बिहारी गोस्वामी ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने शिकायत दर्ज कर दिल्ली के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक सत्येंद्र जैन और पंजाब से राज्यसभा सांसद चड्ढा पर NDMC के फंड को लेकर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था.

भाजपा नेता छैल बिहारी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के दोनों नेताओं ने आम जनता की नजर में शिकायतकर्ता के नैतिक और बौद्धिक चरित्र को नीचा दिखाने’ के लिए बयान दिया था. बता दें कि गोस्वामी एनडीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष थे.

राघव चड्ढा हैं निलंबित
बता दें कि राघव चड्ढा 11 अगस्त से राज्यसभा से निलंबित हैं. कुछ सांसदों ने राघव चड्ढा पर उनकी सहमति के बिना एक प्रस्ताव में उनका नाम जोड़ने का आरोप लगाया था, जिनमें से अधिकतर सदस्य सत्तारूढ़ भाजपा के हैं2. उस प्रस्ताव में विवादास्पद दिल्ली सेवा विधेयक की जांच के लिए प्रवर समिति के गठन की मांग की गई थी. यह आरोप लगाया गया था कि राज्यसभा सदस्य ने दिल्ली सेवा विधेयक को प्रवर समिति को सौंपने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था. उन्होंने कथित तौर पर कुछ सदस्यों को प्रस्तावित समिति के सदस्यों के रूप में नामित किया था. इसके बाद यह दावा किया गया था कि कुछ सांसदों ने इसके लिए अपनी सहमति नहीं दी थी. सभापति ने इस शिकायत पर ध्यान देते हुए विशेषाधिकार समिति की जांच लंबित रहने तक चड्ढा को सदन से निलंबित कर दिया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
शीतकालीन सत्र : आज आखिरी दिन भी हंगामेदार रहा सदन की पहली पाली, दो बजे तक स्थगित

शीतकालीन सत्र : आज आखिरी दिन भी हंगामेदार रहा सदन की पहली पाली, दो बजे तक स्थगित

भाषा, मर्यदा, आव भाव सब कुछ स्वाहा करने की बेताबी में क्यों है नीतीश कुमार ……….

भाषा, मर्यदा, आव भाव सब कुछ स्वाहा करने की बेताबी में क्यों है नीतीश कुमार ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend