ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश में आज से बदल गए ये 5 नियम, आपकी जेब पर ऐसे पढ़ेंगे भारी

UB India News by UB India News
November 2, 2023
in कारोबार, खास खबर
0
देश में आज से बदल गए ये 5 नियम, आपकी जेब पर ऐसे पढ़ेंगे भारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में आज यानी एक नवंबर से काफी कुछ बदल गया है. ये ऐसे बदलाव हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा. ऐसे में आपको आज से बदलने वाले इन नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है. नवंबर के पहले ही दिन एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि होने से लोगों को बड़ा झटका लगा है. इससे लोगों की रसोई का गणित बिगड़ गया है. वहीं, जीएसटी के नियम भी बदल गए हैं. ऐसे हम आपको में एक नवंबर से बदल चुके ऐसे 5 नियमों की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी पॉकेट पर पड़ना तय है.

हम आपको आज से हुए ऐसे ही 4 बदलावों के बारे में बता रहे हैं…

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हुआ
दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1833 रुपए हो गई है। कोलकाता में यह 1943 रुपए में मिलेगा। मुंबई में 1785.50 रुपए और चेन्नई में 1999.50 रुपए में मिलेगा। इससे पहले एक अक्टूबर को भी इसके दामों में करीब 200 रुपए का इजाफा किया गया था। दिल्ली में पहले ये 1731.50 रुपए, कोलकाता में 1839.50 रुपए, मुंबई में 1684 रुपए और चेन्नई में 1898 रुपए में मिल रहा था। वहीं 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 903 रुपए और भोपाल में 908 रुपए में मिल रहा है।

2. जेट फ्यूल के रेट घटे

एक नवंबर हवाई यात्रियों के लिए भी बड़ा बदलाव लेकर आया है. आज एयर टर्बाइन फ्यूल(एटीएफ) के रेट में कमी आई है. एटीएफ के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद आज इसके भाव 1074 रुपए प्रति किलोलीटर तक कम हो गए हैं. इस बदलाव के बाद लोगों की हवाई यात्रा सस्ती होने की उम्मीद लगाई जा रही है. हालांकि सरकार ने अभी ऐसी कोई घोषणा नहीं की है.

3. GST चालान 

एक नवंबर से तीसरा बड़ा बदलाव जीएसटी को लेकर आया है. कारोबारियों के लिए आज से कुछ नए नियम लागू हुए हैं. दरअसल, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के अनुसार एक नवंबर 2023 से सौ करोड़ या उससे अधिक का बिजनेस करने वाले कारोबारियों को 30 दिन के अंदर ई-चालान पोर्टल पर जीएसटी चालान अपलोड करने की बात कही गई थी, जो आज से अमल में आएगी.

4. BSE पर लेनदेन

आज से चौथा बड़ा बदलाव शेयर मार्केट को लेकर आया है. बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई ने अक्टूबर में इक्विटी के डेरवेटिव सेगमेंट में ट्रांजेक्शन पर चार्ज बढ़ाने का ऐलान किया था. यह बदलाव भी आज से अमल में लाया जाएगा. शेयर मार्केट में हुए इस बड़े बदलाव का सीधा प्रभाव निवेशकों पर पड़ेगा. अब उनको ट्रांजेक्शन पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा.

5. दिल्ली में इन वाहनों की एंट्री पर रोक

पॉल्यूशन कंट्रोल की दिशा में  सरकार की तरफ से उठाए गए कदम के तहत दिल्ली में आज से एनसीआर से आने वाले वाली पुरानी बसों की एंट्री पूरी तरह से बैन कर दी गई है. कमिशन फॉर एयर क्वॉलिटी एंड मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने साफ कर दिया है कि इसकी टाइमलाइन को और आगे नहीं बढ़ाया जा सकता. इस फैसले का उदेश्य एनसीआर से दिल्ली आने वाली बीएस-3 और बीएस-4 डीजल बसों पर रोक लगाना है. सरकार के इस फैसले से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं
आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। एक साल से ज्यादा समय से पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 21 मई 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
क्या है आईफोन में जासूसी का सच? विपक्ष के नेताओं के पास अलर्ट आने के बाद सियासी भूचाल

क्या है आईफोन में जासूसी का सच? विपक्ष के नेताओं के पास अलर्ट आने के बाद सियासी भूचाल

गाजा के जबालिया कैंप पर इजरायल ने बरपाया कहर , बाइडेन प्रशासन ने यहूदियों पर हो रहे हमले को राष्ट्रीय खतरे में किया शामिल

गाजा के जबालिया कैंप पर इजरायल ने बरपाया कहर , बाइडेन प्रशासन ने यहूदियों पर हो रहे हमले को राष्ट्रीय खतरे में किया शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend