ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महादेव बेटिंग ऐप: एक्टर रणबीर कपूर को ED का समन, कई स्पोर्ट्स सितारे भी रडार पर, 5000 करोड़ का है घोटाला

UB India News by UB India News
October 5, 2023
in खास खबर, मनोरंजन
0
महादेव बेटिंग ऐप: एक्टर रणबीर कपूर को ED का समन, कई स्पोर्ट्स सितारे भी रडार पर, 5000 करोड़ का है घोटाला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ी महादेव बेटिंग ऐप मामले में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा है. रणबीर कपूर पर इस ऐप को प्रमोट करने का आरोप है. ईडी ने अभिनेता को 6 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है.

दरअसल, जांच एजेंसी को शक है कि रणबीर कपूर ने महादेव ऐप को प्रमोट करने के लिए बहुत बड़ी रकम ली है. बताया जा रहा है कि 12 से ज्यादा ‘ए’ लिस्ट के बॉलीवुड और टॉलीवुड के सितारे भी ईडी के रडार पर हैं और जल्द सबको समन किया जाएगा. इतना ही नहीं, कई स्पोर्ट्स सितारे भी जांच एजेंसी के शक के दायरे में हैं.

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के मालिकों के स्थानीय व्यापारियों और हवाला संचालन के अलावा पाकिस्तान में भी लिंक होने का संदेह है. ईडी के सूत्रों ने यह भी बताया कि इस साल फरवरी में महादेव ऐप के सह-मालिक, सौरभ चंद्राकर की शादी और पिछले साल सितंबर में कंपनी की सक्सेस पार्टी में भाग लेने या प्रदर्शन करने के लिए 17 बॉलीवुड हस्तियां जांच के दायरे में हैं.

रणबीर कपूर को क्यों किया गया समन
ईडी की जांच से पता चलता है कि ब्रह्मास्त्र स्टार को कथित तौर पर महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटरों द्वारा उनके गेमिंग ऐप का समर्थन करने के बदले में भुगतान किया गया था. रणबीर को किया गया भुगतान अपराध की कमाई थी. महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने कथित तौर पर मशहूर हस्तियों को भुगतान करने के लिए सट्टेबाजी के पैसे का इस्तेमाल किया. रणबीर कथित तौर पर ऐप द्वारा सबसे अधिक भुगतान पाने वाले सेलिब्रिटीज में से एक थे. उन्होंने कथित तौर पर ऐप के लिए सोशल मीडिया प्रमोशन भी किया.

दुबई से कामकाज चला रही चंद्राकर और रवि उप्पल के मालिकाना हक वाली कंपनी कथित तौर पर नए यूजर्स को नॉमिनेट करने, यूजर्स आईडी बनाने और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए बेनामी बैंक खातों के एक वेब के माध्यम से ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रही थी. अनुमान है कि घोटाले की रकम 5,000 करोड़ रुपये तक हो सकती है और जांच आगे बढ़ने पर यह और बढ़ सकता है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
उज्ज्वला सिलेंडर पर सब्सिडी ₹200 से बढ़कर ₹300

उज्ज्वला सिलेंडर पर सब्सिडी ₹200 से बढ़कर ₹300

अब पेट्रोल-डीजल से भी सस्ते में मिलेंगे इलेट्रिक वाहन, पॅालिसी में बदलाव करेगी सरकार

अब पेट्रोल-डीजल से भी सस्ते में मिलेंगे इलेट्रिक वाहन, पॅालिसी में बदलाव करेगी सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend