ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खालिस्तान-गैंगस्टर्स नेक्सस पर NIA का बड़ा एक्शन, दिल्ली-यूपी सहित 6 राज्यों में 50 ठिकानों पर मारे छापे

UB India News by UB India News
September 28, 2023
in अपराध, खास खबर, प्रदेश
0
खालिस्तान-गैंगस्टर्स नेक्सस पर NIA का बड़ा एक्शन, दिल्ली-यूपी सहित 6 राज्यों में 50 ठिकानों पर मारे छापे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

खालिस्तानी संगठनों और उनसे जुड़े आतंकियों पर भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा नकेल कसने की कवायद जारी है. जांच एजेंसियां विदेश के साथ-साथ देश में भी लगातार सर्च ऑपरेशन जारी हैं. एनआईए के सूत्रों के मुताबिक राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली के करीब 50 जगहों पर ये छापेमारी चल रही है. वहीं इस छापेमारी में एनआईए ने पंजाब के फिरोजपुर जिले से एक व्यक्ति को हिरासत में भी ले लिया है.

सूत्रों के मुताबिक, खालिस्तानी चरमपंथियों से जुड़े गैंगस्टर्स के हवाला ऑपरेटर्स और लॉजिस्टिक कॉर्डिनेटर की धरपकड़ के लिए पंजाब में 30, राजस्थान में 13, हरियाणा में 4, उत्तराखंड में 2 और दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में एक-एक ठिकाने पर छापेमारी की गई है.

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

सूत्रों के मुताबिक, NIA ने खालिस्तान- आईएसआई और गैंगस्टर नेक्सस पर कई इनपुट्स इक्कठा किए हैं. अब तक जितने भी गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकियों को UAPA के तहत गिरफ्तार किया गया है, उनसे पूछताछ में पता चला कि इस गैंगस्टर-खालिस्तानी नेक्सस का इस्तेमाल टेरर फंडिग, हथियार सप्लाई के साथ-साथ विदेशी धरती से देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा है. ऐसे में NIA ने अब विदेशी धरती से चल रहे खालिस्तानी और गैंगस्टर के समर्थकों पर बड़ा प्रहार करना शुरू कर दिया है.

खालिस्तानियों के फंडिंग पर लगाम लगाएंगी भारतीय एजेंसियां
हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा अपनी संसद में खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत पर आरोप लगाने के बाद से खालिस्तान का मुद्दा गरमाया हुआ है. बता दें कि कनाडा में सक्रिय खालिस्तान समर्थकों को बेनकाब करने के साथ-साथ उनके नेटवर्क को खंगालने में एजेंसियां जुटी हुई हैं. साथ ही उनके फंडिंग सोर्स पर भी लगाम लगाने की तैयारी चल रही है. इसके लिए फाइनेंसियल इंटेलिजेंस यूनिट, आईबी सहित कई एजेंसियां एक्टिव हो गई हैं. अंदेशा जताया जा रहा है कि खालिस्तान गैंगस्टर गठजोड़ भारत के लिए खतरनाक होता जा रहा है.

#WATCH पंजाब: फिरोजपुर में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।

पंजाब में कनाडा बेस्ड आतंकवादी अर्शदीप सिंह डाला के सहयोगियों के विभिन्न ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी चल रही है। pic.twitter.com/j1VjEUA2mR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2023

ड्रग्स और हथियारों की तस्करी से कमा रहे हैं पैसे
ड्रग्स और हथियार की तस्करी, वसूली, हत्या जैसे अपराध से आ रहे पैसों का इस्तेमाल भारत विरोधी हरकतों में किया जा रहा है. खालिस्तानियों को फंडिंग दिलाने के मामले में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की सबसे बड़ी भूमिका मानी जा रही है. कई मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एनआईए की चार्जशीट में इस बात का भी खुलासा हो चुका है कि खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों को हथियारों और ड्रग्स की तस्करी से मिले पैसों से फंडिंग की जा रही है.

कनाडा को भारत सरकार ने कई बार दिए सबूत
बता दें कि खालिस्तानी कट्टरपंथी कनाडा की जमीं पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और राजनीतिक समर्थन की आड़ लेकर करीब 50 साल से अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं. लेकिन फिर भी कनाडाई सरकार चुप्पी साधे हुए है. हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें बताया गया कि भारत सरकार ने कई बार कनाडा को खालिस्तानियों के खिलाफ सबूत दिए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. यहां तक कि उन आतंकियों के लोकेशन तक बताए गए फिर कनाडाई सरकार ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने कराई थी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या! सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने कराई थी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या! सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

चारा घोटाले में आज लालू की पेशी:पटना की CBI कोर्ट में सुनवाई,राजद सुप्रीमो समेत 44 हैं आरोपी; 76 की हो चुकी है गवाही

चारा घोटाले में आज लालू की पेशी:पटना की CBI कोर्ट में सुनवाई,राजद सुप्रीमो समेत 44 हैं आरोपी; 76 की हो चुकी है गवाही

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend