ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है’, अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन में बोले PM मोदी

UB India News by UB India News
September 24, 2023
in कानून, केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है’, अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन में बोले PM मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में अंतरराष्ट्रीय वकील सम्मेलन-2023 (International Lawyers Conference 2023) का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी वकीलों को संबोधित भी किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंटरनेशनल लॉयर्स कांफ्रेंस भी वसुधैव कुटुम्बकम की भावना का प्रतीक है. देश की आजादी की लड़ाई में वकीलों की एक बड़ी भूमिका रही थी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, देश के पहले राष्ट्रपति और पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और संविधान को बनाने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर भी वकील ही थे. बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 23 और 24 सितंबर को ‘न्यायिक व्यवस्था में उभरती चुनौतियां’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय वकील सम्मेलन का आयोजन किया है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसी भी देश के निर्माण में वहां की कानूनी बिरादरी की बहुत बड़ी भूमिका होती है. भारत में वर्षों से जूडिशियरी और बार देश की न्याय व्यवस्था के संरक्षक रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कानूनी पेशेवरों के अनुभव ने आजाद भारत की नींव को मजबूत करने का काम किया है. आज भारत के प्रति विश्व का जो भरोसा बढ़ रहा है, उसमें भी भारत की न्याय व्यवस्था की बड़ी भूमिका है. एक दिन पहले ही भारत की संसद ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का कानून पास किया है. नारी शक्ति वंदन कानून भारत में महिलाओं के नेतृत्व विकास को नई दिशा और ऊर्जा देगा.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में न्यायपालिका और बार काउंसिल हमेशा से ही हमारे देश में कानून के संरक्षक रहे हैं. साइबर-आतंकवाद हो, मनी लॉन्ड्रिंग हो, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हो, विभिन्न मुद्दों पर सहयोग के लिए ग्लोबल फ्रेमवर्क तैयार करना सिर्फ किसी शासन या सरकार से जुड़ा मामला नहीं है. इसके लिए अलग-अलग देशों के कानूनी ढांचे को भी एक दूसरे से जुड़ना होगा. भारत में तो सदियों से पंचायत के जरिए विवादों के निपटारे की व्यवस्था रही है. इस अनौपचारिक व्यवस्था को एक व्यवस्थित रूप देने के लिए भी भारत सरकार में मध्यस्थता कानून बनाया है.

कनाडाई सरकार पर इशारों-इशारों में बोला हमला

पीएम मोदी ने कहा, ‘कानूनी पेशेवरों के अनुभव ने आजाद भारत की नींव को मजबूत करने का काम किया है।  आज भारत के प्रति विश्व का जो भरोसा बढ़ रहा है, उसमें भी भारत की न्याय व्यवस्था की बड़ी भूमिका है।’ पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान इशारों-इशारों में कनाडा सरकार और खालिस्तानी आतंकियों पर बड़ा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, ‘ऐसी कई ताकतें हैं जिनके खिलाफ हम लड़ रहे हैं जो बॉर्डर और ज्यूरिसडिक्शन की परवाह नहीं करते।’

‘देश के निर्माण में कानूनी बिरादरी की बड़ी भूमिका’
पीएम मोदी ने ‘अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023’ को संबोधित करते हुए कहा, ‘अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन वसुधैव कुटुंबकम की भारत की भावना का प्रतीक बन गई है। किसी भी देश के निर्माण में वहां की कानूनी बिरादरी की बहुत बड़ी भूमिका होती है। भारत में वर्षों से न्यायतंत्र भारत की न्याय व्यवस्था के संरक्षक रहे हैं। आज यह सम्मेलन एक ऐसे समय में हो रहा है जब भारत कई ऐतिहासिक निर्णयों का साक्षी बना है। एक दिन पहले ही भारत की संसद ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का कानून पास किया है।’

G20 समिट में दुनिया ने हमारी कूटनीति की झलक देखी’
कुछ ही दिन पहले G20 के ऐतिहासिक आयोजन में दुनिया ने हमारी प्रजातंत्र, जनसांख्यिकी और हमारी कूटनीति की झलक भी देखी।  एक महीने पहले आज ही के दिन भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के समीप पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना था। साइबर आतंकवाद हो, मनी लॉन्ड्रिंग हो, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हो, विभिन्न मुद्दों पर सहयोग के लिए ग्लोबल फ्रेमवर्क तैयार करना सिर्फ किसी शासन या सरकार से जुड़ा मामला नहीं है।  इसके लिए अलग-अलग देशों के कानूनी ढांचा को भी एक दूसरे से जुड़ना होगा। 

24 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन 23-24 सितंबर को हो रहा है। सम्मेलन का मुख्य विषय ‘न्याय प्रदान प्रणाली में उभरती चुनौतियां’ है। इससे पहले परिषद ने बताया था कि उद्घाटन समारोह के दौरान चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ मुख्य अतिथि होंगे और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा ब्रिटेन के न्याय मंत्री एलेक्स चॉक केसी विशिष्ट अतिथि होंगे। परिषद के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने बुधवार को बताया था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 सितंबर को समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

सार्थक संवाद के लिए मंच प्रदान करना है उद्देश्य
बता दें कि सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न कानूनी विषयों पर सार्थक संवाद और चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर विचार तथा विचारों व अनुभवों का आदान-प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा कानूनी विषयों पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समझ को मजबूत किया जाएगा। देश में पहली बार आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में उभरते कानूनी रुझान, सीमा पार मुकदमों की चुनौतियां, कानूनी तकनीक, पर्यावरण कानून आदि विषयों पर चर्चा होगी।

UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरे का आज बेहद अहम दिन है. पीएम मोदी और कीवी प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

Next Post
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में वन नेशन वन इलेक्शन कमेटी की पहली बैठक

क्या राहुल गांधी ने बड़ी सियासी बाजी मार ली?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend