ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पुराने संसद भवन में सांसदों का हुआ फोटो सेशन ,पुराना संसद भवन आज के बाद बना इतिहास

UB India News by UB India News
September 20, 2023
in सांसद
0
पुराने संसद भवन में सांसदों का हुआ फोटो सेशन ,पुराना संसद भवन आज के बाद बना इतिहास
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पुराना संसद भवन आज के बाद से इतिहास में दर्ज हो जाएगा। सांसदों के लिए आज यहां पर आखिरी दिन है, इसके बाद से वह नए संसद भवन में बैठेंगे। इन यादों को सहेजने के लिए पुराने संसद भवन में सांसदों का एक फोटो सेशन करवाया गया, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों का एक ग्रुप फोटो लिया गया।

फोटो सेशन में आगे कौन बैठा?

इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, सदन में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सबसे आगे की लाइन में बैठे दिखे।

RELATED POSTS

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

इस दौरान PM मोदी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत सत्ता और विपक्ष के सभी सांसद मौजूद रहे। पहले राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों ने फोटो खिंचवाई। इसके बाद दोनों सदनों के सभी सांसदों का ग्रुप फोटो सेशन भी हुआ। इस दौरान गुजरात से BJP सांसद नरहरि अमीन की तबीयत बिगड़ गई।

सेंट्रल हॉल में सभी सांसदों के पास जाकर मिले मोदी
सेंट्रल हॉल में मोदी देश के सभी सांसदों के पास जाकर मिले। इसके बाद यहां राष्ट्रगान हुआ। कुछ देर में मोदी और सदन के सीनियर नेता सभी सांसदों को नए संसद भवन तक ले जाएंगे। आज लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 1.15 बजे और राज्यसभा की कार्यवाही 2.15 बजे शुरू होगी।

केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। स्पेशल सत्र में 5 बैठकें होंगी। इस दौरान 4 बिल पेश किए जाएंगे। उधर विपक्षी पार्टियों ने सरकार से सवाल-जवाब करने के लिए 9 मुद्दों की लिस्ट तैयार की है।

मेनका ने कहा- महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलने जा रहा

  • सेंट्रल हॉल में सबसे पहले सांसद मेनका गांधी ने स्पीच दी। उन्होंने कहा, ‘आज ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलने जा रहा है। महिला आरक्षण से हाशिए पर खड़ी महिलाओं की बदलेगी किस्मत। हम नए संसद भवन में जा रहे हैं। मैं 32 साल की उम्र में संसद आई। मेरे पति की मौत के 9 साल बाद। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में मैंने बीजेपी ज्वाइन की। उन्होंने कहा, बतौर सांसद मैंने अपने प्रयास से बदलाव लाने की कोशिश की है, चाहे फिर वो पर्यावरण मंत्री के तौर पर हो या फिर बीजेपी सांसद के तौर पर।’
  • कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आज हम ऐतिहासिक घटना के साक्षी बनने जा रहे हैं। अंग्रेजी हुकूमत से लेकर हमारी आजादी में अब तक हमने इस संसद के शानदार पल को अनुभव किया है। बाबा साहेब आंबेडकर ने हमें 395 आर्टिकल दिए हैं। इस अवसर का लाभ उठाते हुए, बिना किसी मलाल के और बिना कुछ कहे, मुझे कहना होगा कि मैं इस मंच पर खड़े होकर ऊंचा और उत्साहित महसूस कर रहा हूं।

राहुल गांधी सबसे पीछे की लाइन में खड़े दिखे

फोटो सेशन के दौरान राहुल गांधी की जो तस्वीर आई, उसे लेकर सियासी गलियारों में खूब चर्चा है क्योंकि राहुल गांधी सबसे पीछे की लाइन में खड़े दिखे। राहुल पीछे क्यों खड़े हुए, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सांसदों का फोटो सेशन पूरा होने के बाद सेंट्रल हॉल में समारोह शुरू हो गया, जिसमें पीएम मोदी ने सभी सांसदों से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

कांग्रेस के नेताओं ने पुरानी संसद के अंतिम दिन क्या कहा

  • कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में कहा – पोखरण के समय विदेशी ताकतों ने हमें रोकने की बहुत कोशिशें की लेकिन हम रुके नहीं। अटल जी ने पूरी दुनिया को एक संदेश दिया। उस परमाणु परीक्षण के बाद हम पर प्रतिबंध लगाए थे, उसको हटाने का काम मनमोहन सिंह ने किया। जिन पर बीजेपी मौन रहने का आरोप लगाती थी। वो मौन नहीं रहते थे। दरअसल वो बात कम, काम ज्यादा करते थे।
  • राज्यसभा में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमसे हर बार यही पूछा जाता है कि 70 साल में क्या किया? हमने वही किया जो आज आप लोग आगे बढ़ा रहे हैं, उसे शुरू किया। जब हमने 1950 में लोकतंत्र को अपनाया, तो कई विदेशी विद्वानों ने सोचा कि यहां लोकतंत्र विफल हो जाएगा क्योंकि यहां लाखों अशिक्षित लोग हैं। हमने उन्हें गलत साबित किया। हमने यही किया है 70 सालों में।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा के बाद राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चर्चा शुरू किया …………………..

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी…….

by UB India News
May 23, 2026
0

10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटें जून-जुलाई में खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (22 मई) को इन...

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

लोकसभा में सीटें बढ़ाने वाला बिल क्यों गिरा ………………

by UB India News
April 19, 2026
0

17 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर 2 पोस्ट किए। उनमें लिखा...

बजट सत्र में आज तीसरे दिन हंगामे के आसार, वोटर लिस्ट पर चर्चा संभव

महिला आरक्षण अधिनियम को अधिसूचित किए बिना संशोधन कैसे लाई सरकार?

by UB India News
April 17, 2026
0

लोकसभा में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने 2023 में पारित महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने से पहले इसमें संशोधन...

हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश, पीएम मोदी खुद थे मौजूद

by UB India News
April 18, 2026
0

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह चुने गई हैं. इतिहास में यह पहली बार है जब किसी को भी लगातार...

Next Post
आज नए संसद भवन में नए भविष्य का श्री गणेश करने जा रहे’, सेंट्रल हॉल में पीएम मोदी का संबोधन

आज नए संसद भवन में नए भविष्य का श्री गणेश करने जा रहे', सेंट्रल हॉल में पीएम मोदी का संबोधन

सीवान में BJP नेता को बीच सड़क पर गोलियों से भूना

सीवान में BJP नेता को बीच सड़क पर गोलियों से भूना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend