ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

MLC राधाचरण सेठ की मुश्किलें और बढ़ीं,पुत्र पर भी गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा

UB India News by UB India News
September 15, 2023
in जदयू, भोजपुर
0
JDU MLC राधाचरण साह के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गैरकानूनी तरीके से धन एवं संपत्ति अर्जित किए जाने के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्त में आए भोजपुर-सह बक्सर के विधान पार्षद राधाचरण साह उर्फ सेठ पर वैसे तो केंद्रीय एजेंसियों की भृकुटी सात महीने पहले से ही तनी थी, लेकिन मोबाइल से संपत्ति संबंधी निवेश और अवैध लेन-देन संबंधित कुछ साक्ष्य का मिलना उनके गले की फांस बन गया है।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार धन एवं संपत्ति अर्जित किए जाने को लेकर जांच में लगी ईडी की टीम को अनुसंधान एवं पूछताछ के दौरान पिता-पुत्र में से किसी एक के स्मार्ट मोबाइल से निवेश व लेन-देन संबंधित महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।

RELATED POSTS

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

इसके बाद ईडी की टीम पुन: सक्रिय हो गई और अनाईठ-बिहारी मिल आवास से एमएलसी साह गिरफ्तार कर लिए गए। अब उनके पुत्र पर भी गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक साक्ष्यों को लेकर आधिकारिक रूप से कोई राजफाश नहीं किया गया है।

ईडी के सामने दो बार प्रस्तुत नहीं हुए थे पिता-पुत्र
सूत्रों की मानें तो ईडी ने विधान पार्षद राधा चरण साह उर्फ सेठ एवं उनके पुत्र कन्हैया को दूसरी बार 11 सितंबर को पुन: पूछताछ के लिए बुलाया था। चर्चा है कि दूसरी बार बुलाने के बाद भी दोनों पिता-पुत्र ईडी के पटना दफ्तर में उपस्थित नहीं हुए।

खराब स्वास्थ्य के आधार पर विधान पार्षद ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हो सके थे। इससे पूर्व 29 अगस्त को ईडी ने एमएलसी और उनके बेटे को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए पटना दफ्तर में बुलाया था।

तब एमएलसी 31 अगस्त को ईडी के दफ्तर पहुंचे थे, जहां उनसे करीब नौ घंटे तक अधिकारियों ने बालू के कारोबार और बालू के कारोबारियों से उनके संबंध को लेकर पूछताछ की थी।

इसके बाद एक सितंबर को उनके बेटे कन्हैया साह से ईडी ने बालू के धंधे में कब और कैसे आए, इस बारे में जानकारी ली थी। उनसे छह घंटे पूछताछ चली थी।

अन्य राज्यों में अकूत निवेश को लेकर ईडी को शक
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम को एमएसली साह के अन्य राज्यों में अकूत निवेश में अवैध धन लगाए जाने का संदेह है।

यही वजह है कि आयकर की टीम ने सात फरवरी को एक साथ उनके आरा, पटना के अलावा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली, हरिद्वार, नोएडा, गजियाबाद, झारखंड एवं दिल्ली समेत 28 जगहों पर छापेमारी की थी।

उस समय मनाली स्थित एक होटल का लिंक सेठ से जुड़े होने की बात सामने आई थी। होटल से आए दिन हेलीकॉप्टर से आवागमन की भी जानकारी हुई थी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

बिहार की राजनीति बड़ी गहरी!

बिहार की राजनीति बड़ी गहरी!

by UB India News
June 29, 2026
0

भोजपुर जिले का बिलौटी गांव केवल कथित पुलिस मुठभेड़ का गवाह भर नहीं है, बल्कि यह बिहार की करवट बदलती...

निशांत को ‘एंग्री–यंग–मैन’ बनने के पीछे कौन हैं ……………..

निशांत को ‘एंग्री–यंग–मैन’ बनने के पीछे कौन हैं ……………..

by UB India News
June 29, 2026
0

सोशल मीडिया पर कभी बैठने, चलने के अंदाज और ढीले-ढाले कुर्ता-पायजामा को लेकर ट्रोल होने वाले निशांत कुमार इन दिनों...

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू

by UB India News
June 26, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा अपनी...

Next Post
याद रहे यह बलिदान, आतंकियों के दबे-छिपे समर्थकों के खिलाफ अभियान भी तेज किया जाए

याद रहे यह बलिदान, आतंकियों के दबे-छिपे समर्थकों के खिलाफ अभियान भी तेज किया जाए

भ्रष्टाचार, अपराध समेत तमाम मुद्दों पर विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर बोला हमला

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर 'मानसिक बीमार' है , जनता देगी जवाब : भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend