ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

G20 समिट में विश्व का स्वागत करने के लिए दिल्ली तैयार,जमीन से आसमान तक सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम

UB India News by UB India News
September 9, 2023
in खास खबर
0
G20 समिट में विश्व का स्वागत करने के लिए दिल्ली तैयार,जमीन से आसमान तक सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्‍ली जी20 शिखर सम्‍मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है. यातायात पर कड़े प्रतिबंध लागू हैं, स्कूल-कॉलेज बंद है, सुरक्षा के लिए लड़ाकू विमान तैनात हैं, पूरे शहर में बैनर नजर आ रहे हैं. नई दिल्ली ने 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है. कई देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष भारत आ रहे हैं, ऐसे में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किये गए हैं.

मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :

  1. देश की राजधानी दिल्‍ली में आज सुबह 5 बजे से सख्त यातायात नियम लागू हो गए, जो रविवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक जारी रहेंगे. हालांकि, पुलिस का कहना है कि जी20 कार्यक्रम के दौरान एम्बुलेंस, दवाइयों और अन्य आवश्यक सेवाओं में काम करने वाले लोगों को स्वतंत्र रूप से आने-जाने की अनुमति दी जाएगी.
  2. G20 समिट के दौरान स्थानीय लोगों और पर्यटकों के वाहनों को भी आने-जाने की अनुमति होगी, लेकिन केवल उस क्षेत्र में जहां वे रह रहे हैं. अधिकारियों ने लोगों से पैदल चलने, साइकिल चलाने या पिकनिक के लिए इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर न जाने का आग्रह किया है.
  3. शिखर सम्‍मेलन के दौरान यातायात को आसान बनाने के लिए स्कूल, बैंक और सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. पड़ोसी राज्यों की सीमाएं भी सील कर दी जाएंगी.
  4. दिल्‍ली में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम हैं. 100,000 से अधिक पुलिस और सुरक्षाकर्मियों के लड़ाकू विमानों, उन्नत एआई-आधारित कैमरों, जैमिंग उपकरणों और खोजी कुत्तों के साथ सड़कों पर गश्त करने की उम्मीद है.
  5. अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस शहर भर में लगे 5,000 सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क की मदद से अपने अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष से शिखर सम्मेलन के दौरान घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखेगी.
  6. शिखर सम्मेलन में प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले समूह जी20 के नेता भाग लेंगे और जलवायु परिवर्तन और गरीबी जैसी दुनिया की कुछ सबसे गंभीर समस्याओं पर चर्चा करेंगे. इस दौरान यूक्रेन और रूस युद्ध पर भी चर्चा संभव है.
  7. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्‍ली के लिए रवाना हो गए हैं. वह आज शाम को नई दिल्ली पहुंचेंगे और शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.
  8. बैठक के दौरान जो प्रमुख मुद्दे सामने आ सकते हैं उनमें यूक्रेन, महत्वपूर्ण और उभरती हुई प्रौद्योगिकी और कुछ सौदे जैसे जनरल एटॉमिक्स के साथ ड्रोन और जनरल इलेक्ट्रिक के साथ जेट इंजन शामिल हो सकते हैं.
  9. चीन के राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग, अमेरिका और भारत के साथ बढ़े व्यापार और भू-राजनीतिक तनाव के कारण जी20 बैठक में भाग नहीं ले रहे हैं. हालांकि, चीन की ओर से कहा गया है कि वह इस आयोजन को सफल बनाने में पूरी सहायता करेगा.
  10. G20 शिखर सम्मेलन में बाइडेन यह दिखाने की कोशिश करेंगे कि बड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अमेरिका, चीन या रूस की तुलना में बेहतर भागीदार है और जी20 एक प्रमुख मंच बना हुआ है.
इस बीच खबर है कि भारतीय वायु सेना ने चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर चल रही त्रिशूल एक्सरसाइज को रोक दिया है। एजेंसी ANI के मुताबिक, एक्सरसाइज में शामिल राफेल, सुखोई, मिग, मिराज और चिनूक जैसे फाइटर्स को G20 समिट की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है।

दिल्ली के कुछ इलाकों में कड़े सुरक्षा प्रतिबंध करते हुए उन्हें बंद कर दिया गया है. लेकिन सोशल मीडिया पर पूरी दिल्ली बंद होने की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं, इसीलिए आपके लिए ये जानना जरूरी है कि G20 के दौरान दिल्ली में क्या-क्या बंद रहने वाला है?

सिर्फ ये इलाका रहेगा बंद

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से साफ तौर पर कहा जा चुका है कि एनडीएमसी को छोड़कर पूरी दिल्ली खुली रहने वाली है. एनडीएमसी प्रगति मैदान के आसपास का इलाका है. रिंग रोड के जरिए नई दिल्ली के इलाकों में नहीं जाया जा सकता है. इसके अलावा एनसीआर के किसी भी शहर से दिल्ली में आया जा सकता है. बस प्रतिबंधित इलाकों में प्रवेश नहीं किया जा सकता. एनडीएमसी इलाकों में इस दौरान सभी निजी और सरकारी ऑफिस बंद रहने वाले है. इसके अलावा दिल्ली सरकार की तरफ से रविवार तक सभी स्कूलो की छुट्टियां की गई हैं.

इस अवस्था में मिलेगी छूट

वहीं प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि बंद वाले इलाकों में भी मेडिकल इमरजेंसी के दौरान कोई रोक नहीं है. बस उन्हें संबंधित कागजात दिखाने होंगे. इसके अलावा पूरी दिल्ली में इस दौरान समान्य दिनों की तरह बस, ऑटो, कैब मेट्रो चलने वाली है. लेकिन बसें एक तय स्थान तक ही जाने वाली है. इसके अलावा रिंग रोड के जरिए नई दिल्ली के इलाकों में नहीं जाया जा सकता.

खुले रहेंगे दिल्ली के ये बाजार

सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को तीन दिन के लिए बंद रखा गया है. बाकि के मेट्रो स्टेशनों पर आवाजाही सामान्य दिनों की तरह रहने वाली है. बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जाने के लिए मेट्रो का प्रयोग सबसे उचित रहने वाला है. जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली को छोड़कर अन्य बाजारों में कोई प्रतिबंध नहीं रहने वाला है. नई दिल्ली के कनॉट पैलेस, जनपथ, गुजराती मार्केट, पालिका, खान मार्केट, बंगाली मार्केट बंद रहने वाली है. इन इलाकों में जरूरत की चीजों जैसे दूध, फल, सब्जी, दवाइयों की दुकानें खुली रहने वाली है.

दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

दिल्ली में जी20 की शुरुआत हो चुकी है. आज से विदेशी मेहमानों का भारत आना होगा. ऐसे में सुबह से ही सिक्योरिटी काफी टाइट नजर आ रही है. हालांकि किसी भी गाड़ी को इस वक्ता आते जाते रोका नहीं जा रहा है. लेकिन आईटीओ के पुल के नीचे जहां से भारत मंडपम तकरीबन 500 मीटर है, एनडीएमसी का इलाका शुरू होता है. इसमें भारी पुलिस बल अर्ध सैनिक बल तैनात है. बैरिकेट्स लगाकर इस रास्ते को छोटा किया गया है एक वक्त में केवल एक गाड़ी गुजर सकती है और लगातार सीनियर आला अधिकारी आकर जायज ले रहे है. ऊपर पुल पर भी भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. कल जी20 सम्मेलन के मद्देनजर जाहिर सी बात है कि सिक्योरिटी और ज्यादा टाइट हो जाएगी. इस वक्त सारी इमरजेंसी सेवाएं चालू है. आमतौर पर दिल्ली की सड़कों में जितनी गाड़ियां नजर आती है. उसके मुकाबले गाड़ियों की संख्या काफी कम नजर आ रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
जी-20 समिट के लिए विदेशी मेहमानों का आना शुरू, ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक दोपहर , बाइडेन शाम 6:55 बजे भारत आएंगे…

जी-20 समिट के लिए विदेशी मेहमानों का आना शुरू, ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक दोपहर , बाइडेन शाम 6:55 बजे भारत आएंगे...

तैयार हैं हम’ का संदेश…

विश्व के नेताओं के साथ 15 से ज्यादा द्विपक्षीय बैठकें करेंगे पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend