ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पैंतालीस दिन…….

UB India News by UB India News
August 3, 2023
in Lokshbha2024, हास्य - व्यंग
0
मणिपुर यौन हिंसा मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो हम करेंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जी‚ बेचारे परीक्षार्थियों को तो एक मिनट भी फालतू नहीं मिलता। किसी के प्रश्न छूट जाते हैं‚ और किसी–किसी की तो उत्तर पुस्तिका ठीक उस वक्त झपट ली जाती है‚ जब वह अपने आखिरी बचे हुए प्रश्न का उत्तर लिखना बस शुरू ही करता है। सरकारी नौकरियों के परीक्षार्थियों को तो खैर अब परीक्षाएं देने का मौका ही नहीं मिलता। वैसे भी सरकार अब सिर्फ नौकरियों के फार्म ही भरवाती है‚ नौकरी देती नहीं है। रही परीक्षा की बात तो मजबूरन अगर वह करवानी भी पडे तो प्रश्नपत्र ही लीक हो जाते हैं। परीक्षा की नौबत ही नहीं आती। यह सच्चाई अपनी जगह फिर भी रहेगी कि परीक्षार्थियों को एक मिनट भी फालतू नहीं मिलता। लेकिन ईडी के डायरेक्टर संजय मिश्रा को पैंतालीस दिन मिल गए। हालांकि थोडे दिन पहले ही अदालत ने उन्हें एकदम ही गलत ढंग से परीक्षा देते पकडा था।

वैसे नहीं पकडा था जैसे वे नेताओं को पकडते हैं‚ और वैसे भी नहीं जैसे फर्रेवाले या मुन्ना भाई पकडे जाते हैं‚ बल्कि वैसे पकडा था जैसे राज्यों में पब्लिक सर्विस कमीशन वाले या कर्मचारी चयन आयोग वाले अपने लाडले परीक्षार्थियों को घर में बिठाकर प्रश्नपत्र हल करवाया करते हैं। ऐसे वक्त में जब सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वालों की बात तो छोडो‚ करने वालों तक को नौकरियों के लाले पडे हुए हैं‚ और उन्हें कभी परफार्मंस न दिखाने पर नौकरी खोने का डर दिखाया जाता है‚ और कभी वालंटरी रिटायरमेंट के लिए मजबूर किया जाता है‚ तब संजय मिश्र एकदम लाडले सरकारी नौकर की मिसाल पेश करते हैं। ऐसे लाडले नौकर निजी क्षेत्र में तो मिल जाते हैं जब सेठ जी को किसी का काम इतना पसंद आ जाता है कि वे उसे छोडना ही नहीं चाहते। लेकिन सरकारी क्षेत्र में ऐसी मिसालें कम ही मिलती हैं। यह सरकारी नौकरों के लिए सीख है कि नौकरी करो तो संजय मिश्रा की तरह करो‚ अपने आकाओं के इतने लाडले बनो कि वे आपको अपनी सेवा में रखने के लिए अदालत तक का दरवाजा खटखटाने से न हिचकें। वैसे तो संजय मिश्र को पैंतालीस दिन मिल गए हैं‚ लेकिन इन पैंतालीस दिन में भी वे अपने टारगेट पूरे नहीं कर पाए तो भी लोगों को विश्वास है कि वे अपने आकाओं के लाड–दुलार से वंचित नहीं होंगे। सरकारी नौकरी में इतने वफादार लोग कहां मिलते हैं जी।

RELATED POSTS

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों से माफी मांगने का दिया आदेश …………..

चुनावी जंग आस्था से बदजुबानी तक पहुंची, हर कोई दूसरे को नीचा बताने में जुटा…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में स्पेशन इंटेंसिव रिवीजन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों से माफी मांगने का दिया आदेश …………..

by UB India News
August 27, 2025
0

दिव्यांगों का मजाक उड़ाने के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सोशल...

पटना के चौक-चौराहों पर लगे पोस्टर – बिहार में गुंडा राज, कारोबारियों पर कहर

चुनावी जंग आस्था से बदजुबानी तक पहुंची, हर कोई दूसरे को नीचा बताने में जुटा…

by UB India News
July 16, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियां अब रियल टाइम अटैक कर रही हैं। कार्टून के जरिए सोशल मीडिया पर हमले...

आप को धमकी की भाषा शोभा नहीं देती………….

आप को धमकी की भाषा शोभा नहीं देती………….

by UB India News
July 21, 2024
0

एक बहस में एक प्रवक्ता एंकर से शिकायत करता है कि वह उसे बोलने से रोक रहा है क्योंकि वह...

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

by UB India News
May 1, 2024
0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल...

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

Next Post
ज्ञानवापी सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने 26 तक लगाई रोक, मुस्लिम पक्ष को हाई कोर्ट जाने का आदेश

कैसे किया जाएगा ज्ञानवापी सर्वे?

कोई तो लगाए पार……..

कोई तो लगाए पार........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend