ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एलआईसीएमएफ में आईडीबीआईएमएफ का विलय मील का पत्थर है: टी.एस. रामकृष्णन

इस विलय से मजबूत होगी एलआईसी एमएफ की बाजार में उपस्थिति और म्यूचुअल फंड उत्पादों की पेशकश एलआईसी एमएफ को तेजी से बढ़ती एसेट मैनेजमेंट इंडस्ट्री में उभरते अवसरों का लाभ उठाने और निवेशकों व वितरण भागीदारों के लिए मूल्य बढ़ाने में बढ़ी क्षमता से मिलेगी मदद

UB India News by UB India News
August 3, 2023
in इंदोर, कारोबार
0
एलआईसीएमएफ में आईडीबीआईएमएफ का विलय मील का पत्थर है: टी.एस. रामकृष्णन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत की एसेट मैनेजमेंट इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित फंड हाउसों में से एक एलआईसी म्यूचुअल फंड (एलआईसी एमएफ) ने आईडीबीआई म्यूचुअल फंड (आईडीबीआई एमएफ) की योजनाओं का अधिग्रहण पूरा करने की घोषणा की है. यह विलय 29 जुलाई, 2023 से प्रभावी है. यह कदम अपने उत्पादों की पेशकश को मजबूत करने और उसमें विविधता लाने, अपनी उपस्थिति का विस्तार करने और देश में एक अग्रणी एमएफ हाउस बनने के लिए एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) को बढ़ाने के एलआईसी एमएफ के मिशन के अनुरूप है. 30 जून, 2023 तक एलआईसी एमएफ का एयूएम 18,400 करोड़ रुपये और आईडीबीआई एमएफ का 3,650 करोड़ रुपये था. विलय पूरा होने के बाद आईडीबीआई एमएफ की 20 योजनाओं में से 10 योजनाओं को एलआईसी एमएफ की समान योजनाओं के साथ मिला दिया जाएगा और बाकी 10 को एलआईसी एमएफ द्वारा स्टैंडअलोन आधार पर शामिल किया जाएगा, जिससे उसकी कुल योजनाओं की संख्या 38 हो जाएगी. इस विलय के साथ, आईडीबीआई एमएफ योजनाओं में निवेश करने वाले निवेशकों को इक्विटी, डेट, हाइब्रिड, सॉल्यूशन ओरिएंटेड थीम, ईटीएफ और इंडेक्स फंड को कवर करने वाले एलआईसी एमएफ के विभिन्न उत्पादों के बास्केट का एक्सेस मिलेगा.

एलआईसी म्यूचुअल फंड के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ टी.एस. रामकृष्णन ने सफलतापूर्वक विलय पूरा होने पर कहा: “यह हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि हम भारत के प्रमुख बाजारों में निवेश की जरूरतों को पूरा करने वाले एक विविध म्यूचुअल फंड हाउस के रूप में अपनी क्षमताओं को विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं. यह विलय मिड-कैप, स्मॉल-कैप, गोल्ड फंड, पैसिव फंड सेगमेंट आदि में हमारी योजना की पेशकश को मजबूत करने के हमारे लक्ष्य को पूरा करता है. विलय से हमें बाजार में उपस्थिति का विस्तार करने और उत्पादों की अधिक विस्तृत श्रृंखला वाला बास्केट पेश करने में मदद मिलेगी. संयुक्त ताकत से हमें एसेट मैनेजमेंट इंडस्ट्री में उभरते अवसरों का लाभ उठाने और अपने निवेशकों व वितरण भागीदारों के लिए मूल्य बढ़ाने में मदद करेगी. उन्होंने आगे कहा, “हमारा दृष्टिकोण वेल्थ क्रिएशन के मामले में एक विश्वसनीय भागीदार और पसंदीदा म्यूचुअल फंड बनने का है. तीन दशकों से अधिक समय तक फंड प्रबंधन के हमारे ट्रैक रिकॉर्ड ने हमें निवेशकों का विश्वास हासिल करने में सक्षम बनाया है. हम अपना ध्यान केंद्रित रखेंगे और रिस्क को नियंत्रित रखने के तमाम तरीकों को अपनाकर लंबे समय में अच्छा परफॉर्मेंस डिलीवर करने की दिशा में काम करेंगे.”

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

Next Post
आशुतोष शाही हत्याकांड : मुख्य आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा बिहार

आशुतोष शाही हत्याकांड : मुख्य आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा बिहार

अमेरिकी रिपोर्ट से भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन दिखी गिरावट

अमेरिकी रिपोर्ट से भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन दिखी गिरावट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend