ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रिकॉर्ड आयकर रिटर्न…….

UB India News by UB India News
August 2, 2023
in Lokshbha2024, कारोबार
0
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का आज आखिरी मौका, वरना लगेगा जुर्माना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आयकर विभाग ने कहा कि आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 31 जुलाई तक रिकॉर्ड 6.77 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए. इनमें से 53.67 लाख लोगों ने पहली बार रिटर्न भरा है. आयकर विभाग ने एक बयान में कहा, ‘कर आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 31 जुलाई तक 6.77 करोड़ से अधिक आईटीआर जमा किए गए हैं. यह संख्या पिछले साल की समान अवधि तक जमा 5.83 करोड़ रिटर्न से 16.1 प्रतिशत अधिक है.’

आयकर विभाग ने वेतनभोगी करदाताओं को आईटीआर जमा करने के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया था. इसके अलावा वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के ऑडिट की जरूरत न होने वाले करदाता भी इस तारीख तक अपना रिटर्न जमा कर सकते थे.

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

विभाग ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह आईटीआर जमा करने की समयसीमा आगे नहीं बढ़ाएगा. ऐसी स्थिति में समयसीमा खत्म होने के अंतिम दिन यानी 31 जुलाई को 64.33 लाख से अधिक रिटर्न जमा किए गए.

आयकर विभाग ने कहा कि इस बार 53.67 लाख से अधिक लोगों ने पहली बार आईटीआर जमा किया है. यह कर आधार में विस्तार का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है.

हालांकि जिन कंपनियों और व्यक्तियों के लिए अपने खातों का ऑडिट कराना जरूरी है, उनके लिए वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है.

आयकर विभाग ने कहा कि 31 जुलाई तक जमा कुल रिटर्न में से इलेक्ट्रॉनिक रूप से सत्यापित 3.44 करोड़ आईटीआर यानी 61 प्रतिशत को प्रसंस्कृत भी किया जा चुका है.

आयकर विभाग ने करदाताओं की तरफ से रिटर्न जमा करने में आने वाली समस्याओं एवं अन्य बिंदुओं पर मदद के लिए ई-फाइलिंग डेस्क भी गठित किया था.

कर आकलन वर्ष 2023-24 के लिए जमा कुल 6.77 करोड़ रिटर्न में से 49.18 प्रतिशत आईटीआर-1 के रूप में जमा किए गए जबकि 11.97 प्रतिशत रिटर्न आईटीआर-2 के रूप में दाखिल किए गए. इसी तरह आईटीआर-3 का हिस्सा 11.13 प्रतिशत, 26.77 प्रतिशत हिस्सा आईटीआर-4 और 0.94 प्रतिशत हिस्सा आईटीआर-5 का रहा.

आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल के जरिये 46 प्रतिशत से अधिक रिटर्न ऑनलाइन जमा किए गए हैं जबकि बाकी रिटर्न ऑफलाइन दाखिल किए गए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

Next Post
बिहार में चल रही थी जाति आधारित जनगणना – पटना उच्च न्यायालय ने तत्काल प्रभाव से लगाई रोक

जाति समाज की सच्चाई, इसे गिनना जरूरी...

नूंह हिंसा में होमगार्ड के 2 जवानों समेत तीन लोगों की मौत, 45 घायल, 35 गाड़ियां जलाई गईं

हिंसा रुक सकती थी........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend