ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अविश्वास प्रस्ताव पर तय हुई तारीख, 8 अगस्त से होगी चर्चा, तीसरे दिन पीएम मोदी देंगे जवाब

UB India News by UB India News
August 2, 2023
in खास खबर, सांसद
0
2023 में फिर अविश्वास प्रस्ताव लाना…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विपक्ष के गठबंधन INDIA की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर लगातार चर्चा की मांग की जा रही थी. मंगलवार को संसद के मानसून सत्र में इसको लेकर तारीख तय हो गई है. अविश्वास प्रस्ताव पर 8 अगस्त को सदन में चर्चा की जाएगी. ये चर्चा कुल तीन दिन चलेगी. यानी 8 से लेकर 10 अगस्त तक अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी. अहम बात यह है कि चर्चा के तीसरे दिन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस नो कॉन्फिडेंस मोशन पर अपना जवाब देंगे.

बता दें कि मानसून सत्र की जैसे ही शुरुआत हुई थी तब से ही विपक्षी गठबंधन मणिपुर हिंसा के बाद बने हालातों पर चर्चा के लिए लगातार पीएम मोदी के संबोधन की मांग कर रहा था. विपक्षी दलों की मांग थी कि मणिपुर हिंसा को लेकर पीएम मोदी सदन में बयान दें.

RELATED POSTS

आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का दूसरा दिन, लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में कार्यवाही जारी…………….

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

सदन में कब पेश हुआ अविश्वास प्रस्ताव
संसद के मॉनसून सत्र में 26 जुलाई के दिन अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया गया था. ये प्रस्ताव कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की ओर से संसद के नीचले सदन यानी लोकसभा में पेश किया गया था. बता दें कि प्रस्वात पेश करने के लिए एक नोटिस दाखिल करना होता है.

मोदी सरकार को नहीं कोई खतरा
आमतौर पर अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सत्तारूढ़ दलों के लिए एक खतरा खड़ा हो जाता है. कई बार इस दौरान सरकारें गिर भी गई हैं. हालांकि मोदी सरकार को इस बार अविश्वास प्रस्ताव से किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है. क्योंकि लोकसभा में सरकार के पास पर्याप्त संख्या बल है.

हालांकि इसके बाद भी विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है, जबकि विपक्ष ये जानता है कि पर्याप्त संख्या बल की वजह से ये प्रस्ताव पास नहीं हो पाएगा. लेकिन विपक्ष का मकसद इस प्रस्ताव के जरिए सरकार गिराना नहीं बल्कि मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री को सदन में बयान देने के लिए मजबूर करना है. इस प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए अब पीएम मोदी 10 अगस्त लोकसभा में अपना जवाब देंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का दूसरा दिन, लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में कार्यवाही जारी…………….

by UB India News
August 5, 2026
0

आज मानसून सत्र के तीसरे हफ्ते का दूसरा दिन है। सोमवार को संसद की कार्रवाई हंगामे की भेंट चढ़ गई।...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
मणिपुर वीडियो केस… पीड़ित महिलाएं सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ,चीफ जस्टिस की बेंच आज सुनवाई करेगी

हालात राज्य की पुलिस के नियंत्रण के बाहर हैं ,मणिपुर के डीजीपी को व्यक्तिगत रूप से पेश हो : SC

नूंह में हिंसा के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट, 5 जगहों पर इंटरनेट ठप, VHP कल करेगी देशव्यापी प्रदर्शन

नूंह में हिंसा के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट, 5 जगहों पर इंटरनेट ठप, VHP कल करेगी देशव्यापी प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend