ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चिराग और पशुपति साथ आए तो क्या होगा चाचा-भतीजा में सीटों का समीकरण?

UB India News by UB India News
July 29, 2023
in पटना, हम
0
चिराग और लोजपा को एक कर भाजपा ने खींच दी बड़ी लकीर, अब क्या करेंगे नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान एनडीए में शामिल हो चुके हैं. 18 जुलाई को दिल्ली में हुई एनडीए की बैठक में चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस दोनों पहुंचे थे. दोनों आमने-सामने भी हुए. चिराग ने चाचा पशुपति पारस का पैर छूकर प्रणाम भी किया था. विश्वस्त सूत्रों ने दावा किया है कि चाचा-भतीजा बहुत जल्द एक साथ होने वाले हैं. अब सवाल उठता है कि अगर पशुपति पारस और चिराग पासवान एक हो जाते हैं तो बिहार में दोनों के बीच सीटों का समीकरण क्या होगा? 2024 के लोकसभा चुनाव में किसे कौन सीट मिलेगी? कितनी सीटें किसे मिलेंगी? हाजीपुर सीट को लेकर चाचा-भतीजा दोनों जिद पर अड़े हैं.

राजनीति विश्लेषक यह मान रहे हैं कि पशुपति पारस और चिराग पासवान निश्चित तौर पर एक होंगे. बीजेपी के पास अभी लोक जनशक्ति पार्टी को मिलाकर बिहार में कुल लोकसभा की 23 सीटें हैं. बीजेपी इन 23 सीटों को गंवाना कभी नहीं चाह रही. साथ ही जेडीयू की 16 सीटों पर भी नजर है. ऐसे में लोक जनशक्ति पार्टी की छह सीटें बीजेपी के लिए बहुत मायने रखती हैं.

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

राज्यसभा भेजे जा सकते हैं पशुपति कुमार पारस
उनका जो राजनीतिक अनुभव है उसके अनुसार बीजेपी लोक जनशक्ति पार्टी को छह सीटें देगी. दोनों चाचा भतीजा को मिलना पड़ेगा. यह भी तय माना जा रहा है कि हाजीपुर लोकसभा सीट से चिराग पासवान चुनाव लड़ सकते हैं और पशुपति पारस को राज्यसभा भेजा जा सकता है.

पारस बगावत पर उतरे तो हाशिये पर आ सकते हैं
चाचा-भतीजा के एक होने के दावों में कितना दम है यह तो वक्त बताएगा लेकिन कहा यह भी जा रहा है कि बीजेपी लोक जनशक्ति पार्टी के लिए सब कुछ तय कर चुकी है. छह सीट जो लोजपा को हमेशा मिलती रही है इस बार भी मिलेगी. एक राज्य सभा सीट लोक जनशक्ति पार्टी को दी जाएगी. यह पशुपति पारस को मिलने की संभावना है. बीजेपी यह जान रही है कि लोक जनशक्ति पार्टी का वोट चिराग पासवान के साथ है. पशुपति पारस अभी जो भी बोल रहे हों लेकिन वह भी इस चीज को समझ रहे हैं कि अगर बगावत किया गया तो वह हाशिये पर आ जाएंगे.

2024 में लोजपा की कमान चिराग के हाथ में होगी
पशुपति पारस पुराने राजनीतिज्ञ हैं और उन्होंने अपने बड़े भाई को भी देखा था जब रामविलास पासवान हाजीपुर से चुनाव हार गए थे तो लालू प्रसाद यादव ने उन्हें अपनी सीट से राज्यसभा भेजा था. ऐसे में पशुपति पारस यह गलती नहीं कर सकते हैं. आगामी लोकसभा चुनाव में यह तय माना जा रहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी की कमान चिराग पासवान के हाथ में होगी और छह सीटों पर लोक जनशक्ति पार्टी चुनाव लड़ेगी.

उन्होंने यह भी बताया कि हो सकता है कि लोजपा के जो अभी वर्तमान में सीट हैं उसमें फेरबदल हो जाए. नवादा सीट बीजेपी अपने पाले में कर सकती है. भले लोक जनशक्ति पार्टी अलग पार्टी है, लेकिन बीजेपी की नजर उन सभी सीटों पर है जो एनडीए में है. बीजेपी एक भी सीट गंवाना नहीं चाहती है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

Next Post
विपक्ष बनाम NDA……

बिहार में किसके पाले में कितनी सीटें जाएंगी?

बीजेपी बिहार के दिग्गजों की पारी खत्म!

बीजेपी बिहार के दिग्गजों की पारी खत्म!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend